Friday, May 8, 2020

भूखे लोगों का सहारा बने वीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू




*बलरामपुर*!फेसबुक पर पोस्ट लगा था कि बहादुरपुर बॉर्डर पर दूसरे प्रदेशों से आए लोग भूखे हैं देखकर श्री महादेव झारखंडी साईं साईनाथ दरबार ट्रस्ट एवं एसएससी ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने 500 लोगों के लिए तहडी बनवा कर डीपी सिंह बैंस,डॉ तुलसीश दुबे,शिवम मिश्रा, गौरव मिश्रा,अंकित तिवारी  के द्वारा वितरित कराया।                                   नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस ने बताया की संस्था द्वारा लॉक डाउन के बाद से 30 मार्च से प्रत्येक दिन 500/600 लंच पैकेट लगातार 35 दिन वितरण के साथ साथ जनपद में 19 सौ खाद्य सामग्री किट  वितरित कराया इसके साथ ही कर्म योगियों सैकड़ों पुलिसकर्मियों मीडिया कर्मियों को 35 दिन पानी बिस्कुट समर्पित किया।                                   श्री सिंह ने बताया कि कर्म योगियों पुलिस,होमगार्ड, एनसीसी कैडेट,मीडिया कर्मियों,स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहूवो के सुरक्षा अर्थ सैनिटाइजर मास अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। व्यवस्थापक शिवम मिश्रा ने बताया कि धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के द्वारा धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा किया जा रहा है कल 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर टीटू टॉकीज के प्रांगण में खाद्य सामग्री का किट वितरण किया जाएगा तथा प्रत्येक मंगलवार,शनिवार को 500/600 लंच पैकेट वितरित किए जाएंगे उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जहां भी आवश्यकता समझी जा रही है वहां भोजन,राशन आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं धीरेंद्र प्रताप सिंह  धीरू का संकल्प है कि जनपद में कोई भी भूखा ना रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment