Saturday, May 9, 2020

गौरक्षक जितेंद्र सिंह अन्नू ने साथियों की मदद से बचाई गौमाता की जान




प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहसील राम सनेही घाट के भीखरपुर में एक कुएं में एक गाय किसी समय गिर गई ग्रामीणों को जानकारी होने पर उन्होंने केसरिया हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र सिंह को अवगत कराया तों जितेंद्र सिंह अन्नू आनन फानन में अपने गौभक्त साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और स्वयं कुएं में रस्सी आदि के सहारे साथियों व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गौमाता को बाहर निकाला, बाहर निकालने के बाद उसे पानी पिलाकर गौमाता के सहज होने तक मौके पर मौजूद रहे, अन्नू सिंह के द्वारा साथियों के साथ किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अन्नू सिंह व उनकी पूरी टीम वाकई में गौभक्त है जिनकी मेहनत व सक्रियता से एक गौमाता की रक्षा हों सकी,

इस पूरे बचाव कार्य में केसरिया हिन्दू वाहिनी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र सिंह अन्नू, के साथ जिला मीडिया प्रभारी शिवदान सिंह दिपांसु, तहसील उपाध्यक्ष रवी चौधरी बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष अंकुर सिंह समेत ग्रामीण शामिल रहे,


 

 



 

No comments:

Post a Comment