Saturday, May 9, 2020

घर घर जाकर आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं पर्वेक्षणीय अधिकारी सर्वे करें - सी डी ओ




दैनिक अयोध्या टाइम्स/महफूज अहमद

 शुकुल बाजार/अमेठी जिले के मुसाफिरखाना तहसील विकासखंड शुकुल बाजार में बीते शुक्रवार की रात को दो क्रोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है ।जिसको लेकर  जिलाधिकारी अरुण कुमार  द्वारा  पूरे क्षेत्र को  सैनिटाइजिंग कराया जा रहा है।  और  क्षेत्र के लगभग 3 किलोमीटर की एरिया को पूरी तरह से  आवश्यक कार्यों को छोड़कर  सील कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर  उक्त  क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे हेतु आशा  आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं पर्वेक्षणीय अधिकारी के रूप में प्रधानाध्यापक  परिषदीय  विद्यालयों की ड्यूटी लगाई गई है  जिस के क्रम में आज सीडीओ द्वारा उक्त संबंधित बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment