Monday, May 11, 2020

गोंडा  में सोमवार को मिले छह कोरोना पॉजिटिव  खाता खोलने वाले ब्लाक रुपईडीह का कायम है दबदबा






गोण्डा। जिले में सोमवार को एक साथ आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कम्प मच गया। सभी को पण्डरी कृपाल स्थिज कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिछूड़ी के पहले मरीज से जिले में खाता खोलने वाला रुपईडीह ब्लाक निरंतर बढ़त बनाए हुए है। जिले में अब तक पाए गए कुल मरीजों में से लगभग आधे रुपईडीह विकास खण्ड के हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, रुपईडीह विकास खण्ड के पुरैनिया गांव निवासी एक परिवार के पांच सदस्य दिल्ली से आए थे। उन्हें कौड़िया स्थित गंगा प्रसाद मिश्री लाल इण्टर कालेज में प्रशासन द्वारा बनाए गए पृथकवास केन्द्र में रखा गया था। संदिग्ध होने के कारण उनकी जांच कराई गई तो पांच में से चार के नमूने कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें तीन महिला व एक पुरुष हैं। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन में हडकम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को पण्डरी कृपाल में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि एक मरीज झंझरी विकास खण्ड के मादे गांव का है, जबकि दूसरा परसपुर विकास खण्ड का है।


 

 



 



No comments:

Post a Comment