Saturday, May 9, 2020

महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया




*विशेष संवाददाता:-जितेंद्र सिंह अन्नू*

  उत्तर प्रदेश बाराबंकी ग्राम पंचायत सलेमपुर के प्रधान सुरेश सिंह के किठइया स्थित आवास पर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह व्यवस्था प्रमुख वेद प्रकाश द्विवेदी भाजपा नेता इंद्र प्रताप सिंह अमित प्रताप सिंह मोनू हरेंद्र प्रताप सिंह शोभित सूरज सिंह वीरेंद्र सिंह संतोष सिंह तथा अभिषेक प्रताप सिंह द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए क्रमवार आकर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया l क्षेत्र के धौरहरा मजरे कन्हवापुर सरसा दुरौंधा टिकराबबुआन बेलिया तथा गढ़ी सहित कई अन्य गांवों में भी लोगों ने अपने घरों पर ही महाराणा प्रताप की जयंती मनाई l इस दौरान अखिलेश सिंह मनोज सिंह राजेश प्रताप सिंह राजू अमन प्रताप सिंह अमरजीत सिंह  अश्वनी कुमार सिंह पिंकू अनूप सिंह राहुल तथा धनीराम पाल मौजूद रहे l


 

 



 

No comments:

Post a Comment