Friday, May 8, 2020

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का नामजद आरोपी गिरफ्तार



हरपालपुर/हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)लगभग एक माह पूर्व थाना क्षेत्र एक गांव में एक युवक ने अपने घर में छप्पर के नीचे लेटी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ लाठी डंडा व हंसिया से हमला कर परिजनों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
      थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग एक माह पूर्व एक किशोरी छप्पर के नीचे लेटी थी।तभी गांव निवासी रामखेलावन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस मामले की जानकारी होने पर उसके पिता ने आरोपी के परिजनो से उलाहना दिया। तो आरोपी युवक ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर पीड़ित के परिजनों पर हमला बोल कर पीड़िता के भाई व चाचा को हंसिया व लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था।इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से दुष्कर्म व जानलेवा हमला व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राम खिलावन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment