Monday, May 11, 2020

फेसबुक पर प्यार

आजकल फेसबुक पर प्यार बहुत ही प्रचलित है,, हर कोई चाहता रहता है कि फेसबुक पर प्यार हमें भी हो जाए" वह टाइम पास करने के लिए फेसबुक चलाता है। और उसकी ऐसी आदत रहती है,, कि वह हर रोज किसी ना किसी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता ही रहता है। एक बार तो रवि एक लड़की की आईडी को खोलकर देखता है। और वह सोचता है कि यह लड़की को जगह पर लाने की कोशिश करता हूँ। रवि फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देता है। लेकिन वह लड़की रवि को देखकर ईग्नोर कर देती है। इधर रवि भी जिद्द पर उतरा रहता है। जब करना है प्यार तो इसी से ही करुंगा। और लड़की को जगह पर लाने के लिए रवि पांच फेसबुक आईडी बनाता है। और सभी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देता है...और लड़की एक दिन रवि पर तरस खाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट कन्फर्म कर ही लेती है। जब रवि को नोटिफिकेशन मिलता है। कि लड़की फ्रेंड रिक्वेस्ट कन्फर्म कर ली है। तो रवि बहुत ही खुश हो जाता है। और जब रवि को पढ़ाई से छुट्टी मिलती है तो रवि लड़की को मेसेज करने लगता है। हाय,,, और लड़की भी मेसेज करती है, हेलो,,,कहाँ से हो। रवि मैं तोमरपुर से तू लड़की मैं हरिहरपुर से हूँ। ओहो क्या करती हो कुछ ज्यादा नहीं ग्रेजुएशन कर रही हूँ। और तुम मैं तो इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा हूँ। और रवि फेसबुक पर उसी लड़की से बात करने लगता है। फेसबुक पर बात करते करते लड़की को रवि से मोहब्बत हो जाती है। किंतु रवि तो टाइम पास करने लिए यह सब करता है। उसकी ऐसी आदत रहती है। फेसबुक पर हर लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता ही रहता है,, और हर लड़की से बातें करता है। लेकिन रवि प्यार एक ही लड़की से करता है। और बातें सभी से। रवि से उस लड़की को प्यार हो जाता है। और लड़की रवि को बहुत चाहने लगती है। हर रोज लड़की अब रवि को मेसेज से खबर खैरियत पूछने लगती है। किंतु रवि कभी जवाब देता है, कभी नहीं। रवि हर लड़की से फेसबुक पर बात करता है'' उसके पास इतना वक्त कहाँ की सभी को रिप्लाई दे। इधर फेसबुक वाली लड़की मेसेज कर करके परेशान हो जाती है'' रवि भाव खाने लगता है। यह सब कई दिनों तक चलता है,, अब लड़की रवि के मेसेज की प्रतिक्षा कर रही है। अब करे तब करे,,, वह डेली सुबह को फेसबुक खोलकर देखती है,,, कहीं रवि का मेसेज नहीं आ गया। लेकिन रवि उस लड़की को मेसेज नहीं करता है,, इसलिए कि फेसबुक पर तो दुनिया की हर सौंदर्य लड़की उपलब्ध रहती है,, और रवि वह सब तो सिर्फ टाइम पास के लिए उस लड़की से बातें कर रहा था। किंतु रवि की चाल कुछ समझ नहीं पाती है,,, कैसे भी समझेगी क्योंकि रवि जिस तरह से बातें कर रहा था उससे तो लड़की समझती थी,,, ये सिर्फ मुझसे ही बात करेगा। लेकिन सब विपरीत हो गया है,,,, वह फेसबुक का प्यार सिर्फों सिर्फ कृतघ्न बनकर ही रह गया। अब फेसबुक वाली लड़की को प्यार पर से विश्वास टूट गया. रवि एक ही लड़की को नहीं बहुत सारी लड़कियों को दिल तोड़ा है,,, यह फेसबुक का प्यार बहुत ही मंहगा पड़ गया लड़की अब किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट कन्फर्म नहीं कर रही। 

मो. जमील

No comments:

Post a Comment