Monday, May 11, 2020

शिवपुरी पुलिस द्वारा लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए एक किराना दुकान संचालक पर की गई कार्यवाही






शिवपुरी - थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया को सूचना मिली कि, आज शहर में पूर्ण लोकडाउन होने के बावजूद भी अशोक विहार कॉलोनी में भगवत शरण गुप्ता अपनी किराने की दुकान खोल कर किराना सामान बिक्री कर रहे हैं, थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंच कर देखा तो उक्त किराने की दुकान खुली मिली, किराना संचालक से लोकडाउन के दौरान दुकान खोलने के संबंध में अनुमति चाही गई तो ना होना बताया, जो लोकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने की परिधि में आता है, जिला दंडाधिकारी शिवपुरी द्वारा प्रख्यापित किसी नियम को जानते हुए भी उसका उल्लंघन करते हुए उक्त आरोपी भगवतशरण पुत्र स्व. बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 62 साल निवासी अशोक विहार कॉलोनी शिवपुरी को समक्ष पंचांन गिरफ्तार कर धारा 188 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


 

 



 



No comments:

Post a Comment