Tuesday, May 12, 2020

विधायक ने अग्निपीड़ितों का समझा दर्द, पहुंचाई सहायता सामग्री




हरपालपुर/हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर मजरा तिगावां में बीते रविवार को हुए अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय विधायक ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल लेते हुए उन्हें हरसम्भव मदद का भरोसा दिया था।सोमवार को उन्होंने कार्यकर्ताओ द्वारा अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए जरूरतमंद सामग्री भिजबाई।

     बीते रविवार को लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में भीषण अग्निकांड से लगभग 13 घरो की ग्रहस्थी जलकर राख हो गयी थी।इस अग्निकांड में गांव निवासी एक महिला रमिया पत्नी हीरा की आग स जलकर मृत्यु हो गयी थी। साथ ही दो बैल,तीन बकरियो की भी जलकर मौत हो गयी थी। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौकै पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय बिधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को अस्थायी व्यबस्था के तौर पर रहने हेतु सभी अग्निपीड़ित  परिवारों हेतु तिरपाल एवं राशन सामग्री भेजकर व्यबस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही प्रशासन की ओर से हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर के.पी सिंह मण्डल अध्यक्ष, रामपाल सिंह पूर्व प्रधान नीरज सिंह महरेपुर आदि।


 

 



 

No comments:

Post a Comment