Friday, May 8, 2020

विश्व हिन्दू परिषद सेवा कार्यों के माध्यम से प्राणिमात्र के कल्याण में जुटा हुआ है:हर्ष वर्धन



ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष सम्मानित


हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह ने बताया कि सेवा को आधार मानकर कोरोना महामारी से बचाव के लिए विश्व हिन्दू परिषद सेवा कार्यों के माध्यम से प्राणिमात्र के कल्याण में लगा हुआ है। इस महामारी में विहिप हिन्दू समाज के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। विहिप कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर भोजन, मॉस्क, सैनेटाइजर, तथा  खाद्य साम्रगी जरूरतमंदों को दे रहे हैं। सबरी आश्रम, रामनगर कॉलोनी में विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना से मानव के साथ जीव-जन्तुओं को बचाना भी विहिप का प्रयास है।हरदोई के सभी नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद एवं ब्लॉकों में सेवा का अभियान लॉक डाउन के बाद से निरन्तर चलाया जा रहा है।
विहिप की ओर से पशु-पक्षी को भी पशु आहार व दाना पानी दे रहा है। इस लॉकडाउन में विहिप ने अपनी सभी सहयोगी संगठनों को जुटा रखा है। दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति से जुड़ी बहनें समाज के लिए दिन-रात अपने घरों में मॉस्क तैयार कर रही हैं, जिसे बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता समाज के ​बीच वितरित कर रहे हैं। अब तक विहिप की ओर से जनपद हरदोई में करीब ढाई लाख भोजन पैकेट,एक लाख 30 हजार खाद्य सामग्री किट, 21 हजार मॉस्क, 1500 सैनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है।जिले में 800 निर्धन परिवारों को तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।तथा 80 हजार की दवाई वितरित की जा चुकी है।
करीब 55हजार गायों के लिए पशु आहार दिया ज रहा है।एकांतवास कर रहे लोगों  लिए स्वामी कल्याण नंद डिग्री कालेज,नेवारा देव में भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था संचालित है। विहिप की ओर से 15 वाहन लोगों को जिले में उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचा रहे हैं।
श्री हर्ष ने बताया कि विहिप ने जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर-8858047867, 9918220999 व 941541525 जारी किया है। इस नम्बर पर सम्पर्क कर अपनी आवश्यकता बताने पर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।
मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी की ओर से घर-घर में बहनें मॉस्क तैयार कर रही हैं। विहिप के प्रयास से सैकड़ों कार्यकर्ता साधु-संतों की भी सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे समाज से अपील है कि शत-प्रतिशत लॉकडाउन का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाये रखें। तकनीकी माध्यमों से समाज से जुड़े रहें और उनकी पी​ड़ा को दूर करने के लिए जो कुछ कर सकते हैं उसे सेवा भाव से करें। श्री हर्ष ने कहा कि इस युद्ध में हम जीतेंगे। विश्व में कोरोना से सबसे पहले भारत मुक्त होगा, यह हमारा दृढ़ विश्वास है। इस अवसर पर जिला सेवा प्रमुख श्यामजी गुप्ता ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अम्बरीष कुमार सक्सेना को अंगवस्त्र एवं मास्क आदि प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला मातृशक्ति संयोजिका साध्वी कमलेश देवी,जिला संगठन मंत्री विमल,सह जिला मंत्री रवि त्रिवेदी,जिला सेवा प्रमुख श्याम जी गुप्त,विहिप नगर अध्यक्ष पुनीत कनौजिया, बजरंग दल प्रमुख पवन रस्तोगी,सह जिला मंत्री अशोक गुप्ता,सौरभ लाहौरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment