Wednesday, May 27, 2020

योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है:  नाजिश खान

 


दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर-अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष व रामपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी नाजिश खान ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज FIR और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ योगी सरकार पर तंज कसा और कहा कि योगी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है । ऐसे विषम हालातो मे प्रदेश की जनता को और मजदूरों के हित के कार्य न करके सिर्फ कांग्रेसीयो से किस तरह बदला लिया जाये इसमें व्यस्त है । हाजी नाजिश खान ने कहा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज FIR और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा है यदि प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई और सोनिया गांधी के  खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं होती तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। हाजी नाजिश खान ने कहा है कि लोकतंत्र में उचित कार्यों के लिए प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रवासी श्रमिकों क्योंकि सुविधा के लिए धरना दिया था। उनकी गिरफ्तारी अनुचित है। उनको तत्काल रिहा किया जाए। साथ ही जिला अध्यक्ष हाजी नाजिश खान ने सोशल डिस्पेंसिंग के साथ प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया और धरना दिया । धरना देने पर कहा उनके खिलाफ प्राथमिकी वापस ली जाए और प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल रिहा किया जाये अन्यथा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता जगह-जगह धरना प्रदर्शन करेंगे।

No comments:

Post a Comment