Thursday, June 4, 2020

बालागंज चौकी इंचार्ज विजय सिंह का सराहनीय कार्य खोई हुई बच्ची को 1 घण्टे में उसके परिवार से मिलाया




पुष्पेन्द्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

थाना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर और बालागंज चौकी प्रभारी ने खोयी हुई बच्ची को 1 घंटे मे खोज निकाला बालागंज पुलिस ने यासमिन पति समसुद्दीन पता हिंद काम्प्लेक्स स्कूल बालागंज जिनकी पुत्री फरहीन जिसकी आयु 3 साल थी। वो बाला गंज से आज शाम को गुम हो 

गयी थी। जिसके बाद उसके पिता के द्वारा बाला गंज चौकी मे तहरीर दी गयी। तहरीर के 1 घंटे के भीतर बाला गंज चौकी इनचार्ज विजय सिंह और ठाकुर गंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा के और उनके 2 कांस्टेबल जावेद इकबाल और  मनोज कांस्टेबल की मदद से सधन अभियान चलाकर बची को खोज लिया गया जिसके बाद बच्ची के परिवार वालों को बुलाकर बालागंज चौराहे पर प्रमोद कुमार मिश्रा के द्वारा बच्ची के परिवार को सौंप दिया गया पुलिस प्रशासन के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment