Tuesday, June 16, 2020

लखनऊ मे लगे विवादित पोस्टर”योगी जी के चेले है,बहुत माल पेले है




पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

राजधानी लखनऊ में लगातार विवादित पोस्टर और बैनर लगवाने का   सिलसिला है जारी। अभी जल्दी में ही पश्चिम विधायक शुरेश श्रीवास्तव रक्षा मंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे। आपको बता दें कि वहीं दूसरी तरफ एक और मामला राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस की दीवार पर लगाए गए विवादित पोस्टर जिसके ऊपर लिखा हुआ है कि योगी जी के चेले हैं और बहुत माल पहले हैं बताया जा रहा है कि 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर घोटाले को लेकर लगाए गए पोस्टर इन 10 विवादित पोस्टरों में पोस्टर लगाने वाले का नहीं लिखा है।

लखनऊ मे लगे विवादित पोस्टर,योगी जी के चेले है,बहुत माल पेले है,

विवादित पोस्टर के द्वारा सीएम और कैबिनेट के एक मंत्री के साथ आरोपियों की फ़ोटो को दिखाया गया वही वादित पोस्टर को लगाए जाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल हटाए गए पोस्टर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती और पशुधन विभाग में टेंडर मामले में पुलिस के द्वारा कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वहीं राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी एरिया में विवादित पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया यही नहीं शासन और प्रशासन के बीच विवादित पोस्टों को देखकर हाथ और पांव फूल गए आनन-फानन में विवादित पोस्टर को दीवारों से हटाया गया।


 

 



 

No comments:

Post a Comment