Wednesday, October 30, 2019

मेरे चंद गुनाहों की किताब

वो मेरे चंद गुनाहों की किताब रखता है
नौसिखिया है, इश्क़ में हिसाब रखता है  

नींद आएगी नहीं उसे किसी भी सूरत में
आँखों में बे - हिसाब मेरे ख्वाब रखता है

कहता है  कि मेरे निशाँ तक  मिटा  देगा
और आँगन में  मुझे  माहताब*  रखता है

बुझा कर रौशनी  पूरे घर में  सूना बैठा है
और पलकों में छुपाके मेरे आब रखता है

जिन सवालों से मुझे घेरने की कोशिशें हुईं
अपने होंठों पर उनके खूब जवाब रखता है  

*आब-चमक  
*माहताब-चाँद

सलिल सरोज
कार्यकारी अधिकारी
लोक सभा सचिवालय
संसद भवन
नई दिल्ली 


 

 

 संपूर्ण समर्पण और त्याग का छठ  पर्व

पुराण में छठ पूजा के पीछे की कहानी राजा प्रियंवद को लेकर है। कहते हैं राजा प्रियंवद को कोई संतान नहीं थी तब महर्षि कश्यप ने पुत्र की प्राप्ति के लिए यज्ञ कराकर प्रियंवद की पत्नी मालिनी को आहुति के लिए बनाई गई खीर दी। इससे उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई लेकिन वो पुत्र मरा हुआ पैदा हुआ। प्रियंवद पुत्र को लेकर श्मशान गए और पुत्र वियोग में प्राण त्यागने लगे। उसी वक्त भगवान की मानस पुत्री देवसेना प्रकट हुईं और उन्होंने राजा से कहा कि क्योंकि वो सृष्टि की मूल प्रवृति के छठे अंश से उत्पन्न हुई हैं, इसी कारण वो षष्ठी कहलातीं हैं। उन्होंने राजा को उनकी पूजा करने और दूसरों को पूजा के लिए प्रेरित करने को कहा।



राजा प्रियंवद ने पुत्र इच्छा के कारण देवी षष्ठी की व्रत किया और उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई। कहते हैं ये पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को हुई थी और तभी से छठ पूजा होती है। इस कथा के अलावा एक कथा राम-सीता जी से भी जुड़ी हुई है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब राम-सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे तो रावण वध के पाप से मुक्त होने के लिए उन्होंने ऋषि-मुनियों के आदेश पर राजसूर्य यज्ञ करने का फैसला लिया। पूजा के लिए उन्होंने मुग्दल ऋषि को आमंत्रित किया । मुग्दल ऋषि ने मां सीता पर गंगा जल छिड़क कर पवित्र किया और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना करने का आदेश दिया। जिसे सीता जी ने मुग्दल ऋषि के आश्रम में रहकर छह दिनों तक सूर्यदेव भगवान की पूजा की थी।



एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। इसकी शुरुआत सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करके की थी। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे और वो रोज घंटों कमर तक पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते थे। सूर्य की कृपा से ही वह महान योद्धा बने। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही परंपरा प्रचलित है। छठ पर्व के बारे में एक कथा और भी है। इस कथा के मुताबिक जब पांडव अपना सारा राजपाठ जुए में हार गए तब दौपदी ने छठ व्रत रखा था। इस व्रत से उनकी मनोकामना पूरी हुई थी और पांडवों को अपना राजपाठ वापस मिल गया था। लोक परंपरा के मुताबिक सूर्य देव और छठी मईया का संबंध भाई-बहन का है। इसलिए छठ के मौके पर सूर्य की आराधना फलदायी मानी गई।


किंवदंती के अनुसार, ऐतिहासिक नगरी मुंगेर के सीता चरण में कभी मां सीता ने छह दिनों तक रह कर छठ पूजा की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार 14 वर्ष वनवास के बाद जब भगवान राम अयोध्या लौटे थे तो रावण वध के पाप से मुक्त होने के लिए ऋषि-मुनियों के आदेश पर राजसूय यज्ञ करने का फैसला लिया। इसके लिए मुग्दल ऋषि को आमंत्रण दिया गया था, लेकिन मुग्दल ऋषि ने भगवान राम एवं सीता को अपने ही आश्रम में आने का आदेश दिया। ऋषि की आज्ञा पर भगवान राम एवं सीता स्वयं यहां आए और उन्हें इसकी पूजा के बारे में बताया गया। मुग्दल ऋषि ने मां सीता को गंगा छिड़क कर पवित्र किया एवं कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को सूर्यदेव की उपासना करने का आदेश दिया। यहीं रह कर माता सीता ने छह दिनों तक सूर्यदेव भगवान की पूजा की थी।


एक मान्यता के अनुसार, लंका पर विजय पाने के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की पूजा की। सप्तमी को सूर्योदय के वक्त फिर से अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही परंपरा अब तक चली आ रही है।


छठ पूजा का महत्व एवं विधि


 


छठ पूजा : अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को देते हैं अर्घ्य


नवरात्रि और दूर्गा पूजा की तरह छठ भी हिंदूओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। छठ पूजा को लेकर हिन्दुओं में काफी आस्था होती है। हालांकि अब यह पर्व हर जगह मनाया जाने लगा है, लेकिन मुख्य रुप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में इस पर्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्यदेव की उपासना का पर्व है। इस दौरान डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार छठ सूर्य देव की बहन हैं और सूर्योपासना करने से छठ माता प्रसन्न होकर घर परिवार में सुख-शांति व धन-धान्य प्रदान करती हैं।


कार्तिक छठ पूजा का है विशेष महत्व


भगवान भाष्कर की आराधना का यह पर्व साल में दो बार मनाया जाता है, चैत्र शुक्ल की षष्ठी व कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को। चैत्र शुक्ल की षष्ठी को काफी कम लोग यह पर्व मनाते हैं, लेकिन कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पर्व मुख्य माना जाता है। चार दिनों तक चलने वाले कार्तिक छठ पूजा का विशेष महत्व है।


क्यों की जाती है छठ पूजा


छठ पूजा मुख्य रूप से सूर्य देव की उपासना कर उनकी कृपा पाने के लिये की जाती है। भगवान भास्कर की कृपा से सेहत अच्छी रहती है और घर में धन धान्य की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति के लिए भी छठ पूजन का विशेष महत्व है।


कौन हैं छठ माता और कैसे हुई उत्पत्ति?


छठ माता को सूर्य देव की बहन बताया जाता है, लेकिन छठ व्रत कथा के अनुसार छठ माता भगवान की पुत्री देवसेना बताई गई हैं। अपने परिचय में वे कहती हैं कि वह प्रकृति की मूल प्रवृत्ति के छठवें अंश से उत्पन्न हुई हैं यही कारण है कि उन्हें षष्ठी कहा जाता है। संतान प्राप्ति की कामना करने वाले विधिवत पूजा करें, तो उनकी मनोकामना पूरी होती है। यह पूजा कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को करने का विधान बताया गया है।


पौराणिक ग्रंथों में इसे रामायण काल में भगवान श्री राम के अयोध्या वापसी के बाद माता सीता के साथ मिलकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्योपासना करने से भी जोड़ा जाता है।


चार दिनों तक चलती है छठ पूजा


छठ पूजा चार दिनों तक चलती है और इसे काफी कठिन और विधि-विधान वाला पर्व माना जाता है। इसके लिए पूजा से पहले काफी साफ-सफाई की जाती है। घर के आस-पास भी कहीं गंदगी नहीं रहने दी जाती।


नहाय-खाय


पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है। इसकी शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रती स्नान कर नए वस्त्र धारण करते हैं और शाकाहारी भोजन करते हैं। इस दिन लौकी-भात (लौकी की सब्जी और चावल, दाल आदि) की परंपरा है। पूजा के दौरान बाजार में लौकी की कीमत भी काफी बढ़ जाती है। नहाय खाय के दिन व्रती के भोजन करने के पश्चात ही घर के अन्य सदस्य भोजन करते हैं।


खरना


छठ पूजा के तहत नहाय-खाय के दूसरे दिन खरना होता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी को पूरे दिन व्रत रखा जाता है और शाम को व्रती भोजन ग्रहण करते हैं। इसे खरना कहा जाता है। इस दिन अन्न व जल ग्रहण किए बिना उपवास किया जाता है। शाम को चावल और गुड़ से खीर बनाकर खायी जाती है और लोगों के बीच इसका प्रसाद भी वितरित किया जाता है। इसमें  नमक व चीनी का इस्तेमाल नहीं किया जाता। खीर बनाने में भी गुड़ का इस्तेमाल होता है।


खरना के दूसरे दिन घी में बनता है प्रसाद


खरना के दूसरे दिन षष्ठी को छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है। इसमें ठेकुआ का विशेष महत्व होता है। अर्घ्य के लिए ठेकुआ बनता है वह पूरी तरह से घी में ही बनाया जाता है। ठेकुआ बनाने के लिए <span style="font-f


...


Tuesday, October 29, 2019

वर्तमान भारत और गाँधी जी

 आज देश के राजनैतिक दलों की जो हालत है उनमें जो भ्रष्टाचार और दुराचार व्याप्त हैए सत्ता पर कब्जा करने के लिए जो अनीतिपूर्ण हथकण्डे अपनाये जा रहे हैं और उससे देश की जो बरबादी हो रही हैए ऐसे संकटपूर्ण अवसर पर गाँधी जी की याद आना स्वाभाविक है। गाँधी जी का उपदेश था कि किसी ऊँचे उद्देश्य में सफलता प्राप्त कर लेना ही काफी नहीं हैंए उस सफलता प्राप्त करने के साधन भी शुद्ध और नैतिक होना चाहिएए धर्म बिना राजनीति वेश्या समान हैएष्ष् उन्होंने कहा किजहाँ हिन्दू ष्ष्धर्म को स्थान नहीं है वहाँ मैं रहना नहीं चाहूँगा।ष्ष् उनके आश्रम में कोई दुराचारी भ्रष्टाचारी व्यक्ति घुस नहीं सकता था। वे आश्रम के एक.एक पैसे का हिसाब रखवाते थे। उन्होंने अपने परिवार वालों का कभी पक्ष नहीं लिया। गाँधी जी के जीवन पर विश्व में सैकड़ों पुस्तकें लिखी गई हैं और दुनियाँ में जितना आदर उनको प्राप्त है उतना किसी को भी नहीं है। भारत के अधिकतर उद्योगपति व बुद्धजीवी यह मानते हैं कि गाँधी जी से नफरत के आधार पर जो हिन्दुत्व बनेगा वह हमें नहीं चाहिए।
 आज राजनैतिक दल किसी अशुद्ध अनैतिक साधन से रत्ता पर कब्जा करना उचित समझते हैंै। इससे देश में भ्रष्टाचार और दुराचार फैल रहा है। गाँधी जी का कहना था गलत साधनों से आजादी प्राप्त कर लेना मुझे स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने जीवन भर संयम ब्रह्मचर्यए सत्य अहिंसाए रामधुन गोरक्षाए हरिजनोद्धारए धर्मपरिवर्तन विरोधए नारी उद्धार गाँवों का उद्धार इत्यादि में बिताये और अहिंसा के भगीरथ प्रयत्न द्धारा सारे देश को एक करके 700 वर्ष की गुलामी को दूर करके भारतवासियों को आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया तत्पश्चात विश्व के 112 देशों को बिना हिंसा के आजादी प्राप्त हुई। यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि दुनियाँ के देशों में इनकी महानता को नहीं समझा अन्यथा दुनियाँ में आज इतनी हिंसा नहीं होती और भारत को इसका श्रेय प्राप्त होता।
 देश के राजनैतिक दलों ने गाँधी जी के त्यागपूर्णए तपस्वी जीवन रद्दी की टोकरी ने डाल दियाए इससे देश में आदर्शपूर्ण संयमी जीवन मूर्खतापूर्ण माना जाने लगा और सर्वत्र भोग विलास और गरीबों का शोषण ही जीवन का उद्देश्य हो गया।
 गाँधी जी का कहना था कि अन्याय सहन करना सबसे बड़ा पाप है इससे अन्याय के विरूद्ध मीडिया में जोरदार प्रचार होना चाहिए। इसीसे जनता जागृत होकर देश की रक्षा करेगीए पर गाँधी जी की सबसे बड़ी भूल यह थी कि उन्होंने पाकिस्तान से अदला बदली नहीं की अन्यथा आज भारत का नक्शा दूसरा होता। पक्के गाँधी वादी मोरारजी देसाई के अनुसार आज गाँधी जी की अहिंसा से आतंकवाद का सामना नहीं हो सकता। गीता के वाक्य के अनुसार ष्ष्विनाशाय च दुष्कृतामष्ष् सज्जनों की रक्षा के लिए दुुर्जनों का विनाश होना चाहिएए यही सत्य है।


उपेक्षा से आहत हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी

 पाण्डवों का यक्ष रूप में अवतरित-धर्म के ब्यूह में फँसना और धर्मराज युधिष्ठिर का अपने चारों भाइयों को काल के ग्रास से निकालने की कथा लगभग हम सबको पता है। प्रश्नों की श्रृंखला में यक्ष ने युधिष्ठर से स्वतंत्र राष्ट्र की परिभाषा भी पूछी थी तो युधिष्ठिर का उत्तर था-
 ''वह राष्ट्र जिसकी अपनी पताका, अपनी भूमि और अपनी राष्ट्र भाषा होती है वह स्वतन्त्र होता है।''
 हिन्दू हिन्दी भाषी बहुल राष्ट्र की विडम्बना है कि हिन्दी आज विदेशी भाषा अँग्रेजी की चाकरी कर रही है। यह भारत एवं भारतीय जन मानस का दुर्भाग्य है कि आज राष्ट्र स्तरीय नेता जब हिन्दी दिवस पर भाषण देते हैं तो वह हिन्दी दिवस का उच्चारण हिन्दी डे करते हैं। यह भारतीयता के साफ दामन पर लगा एक बदनुमा दाग है कि आम भारतीय हर उस व्यक्ति को अपने से श्रेष्ठ समझता है जो अँग्रेजी बोलना जानता हो। किए गये सर्वेक्षण के अनुसार देश में कुल हिन्दी भाषी 95ः एवं अँग्रेजी भाषी 5ः हैं यह 5ः व्यक्ति 95ः लोगों पर अपना आधिपत्य जमाये हुए हैं।
 एक जातक कथा प्रसिद्ध है-एक व्यक्ति के पास बरगद का एक बहुत छोटा पल्लवित वृक्ष था। आसपास के क्षेत्रों में यह एक महान आश्चर्य का विषय था क्योंकि सामान्यतया बरगद के वृक्ष विशालकाय होते हैं। जब उसके किसी साथी ने इसका कारण जानना चाहा तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह माह में दो बार पेड़ की जड़े काट देता था।
 वह व्यक्ति पेड़ की जड़े काटता था और भारत सरकार आज पूर्ण तत्परता के साथ वटवृक्ष हिन्दी की जड़े काटने में रत है।
 दुर्भाग्य है कि अपनी भाषा नीति होते हुए भी अधिनियम, संसाधन, धन आदि सब कुछ होते हुए भी हम हिन्दी भाषा को उन्नति की बुलंदियों पर पहुँचाना तो दूर उसकी हीन दशा के विषय में बोलना और सोचना भी पसंद नहीं करते हैं। हमें स्वतंत्र हुए 60 वर्ष हो चुके हैं और अभी तक सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का तिरस्कार एवं अंग्रेजी का महत्व नहीं घटा है बल्कि उसमें वृद्धि हुई हैं।
 सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में हिन्दी का प्रयोग बहुत धीमी गति से हो रहा है। प्रत्येक राष्ट्र में भाषा भाव एवं विचारों में एक रूपता होनी चाहिए। परन्तु वर्तमान में हमारा लोकतंत्र वर्गों में विभाजित हो चुका है। आज देश का 5ः अंग्रेजी भाषी 95ः हिन्दी भाषी जनसमूह पर शासन कर रहा है। आज गाँव एवं नगर की भाषा अलग है जिसके कारण कि देश के शासन में 95ः लोगों की भागीदारी नहीं हो पा रही है। अग्रेजियत हमारे अन्दर पैठकर चुकी है और उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है महानगर मुम्बई जहाँ पर हिन्दी में लिखें नाम पट्टों का प्रतिशत 10ः से कम है। बापू ने राष्ट्रभाषा हिन्दी की उपयोगिता पर कहा था-
 ''राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूँगा होता है।''
 उनकी आत्मा हिन्दी की इस अधोन्नति को देखकर निश्चित रूप से कचोट रही होगी, उसमें एक टीस उठ रही होगी कि राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने से पूर्व मुझे भारतीयों को राष्ट्रभाषा की शिक्षा देनी चाहिए थी।
 भारतेन्दु कृत-''निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति को मूल'' की पंक्तियाँ हममें से अधिकांश ने पढ़ी होंगी और वास्तव में यह हमारा कर्तव्य बन जाता है कि राष्ट्रभाषा हिन्दी को सम्बद्धता एवं सशक्ता की पराकाष्ठा तक पहुँचाया जाए, हमें कार्य केवल इतना करना है कि हम अपने आचार विचार व्यवहार में हिन्दी को लाएँ। हिन्दी में बोलें, हिन्दी में लिखें और हिन्दी में पढ़ें-
 जैसा कि आयरिश कवि टाॅमस ने लिखा है-
 ''कोई भी देश अपनी राष्ट्रभाषा की अवहेलना करके राष्ट्र नहीं कहला सकता है। राष्ट्रभाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी अधिक आवश्यक है क्योंकि वह विदेशी आक्रमण को रोकने में पर्वतों नदियों और सेनाओं से अधिक समर्थ है।''
 हम बहुत सो चुके हैं और अब हमंे जागना ही होगा क्योंकि बहुत अधिक सोना मृत्यु की निशानी है।