Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts

Thursday, March 28, 2024

भगवान लड्डू गोपाल का उपचार कराने अस्पताल पहुंचा युवक

 प्रिंस गुप्ता ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र  खबर शाहजहांपुर 

डॉक्टर साहब मेरे लड्डू गोपाल का कर दो इलाज108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे लड्डू गोपाल,उपचार कराने की जिद पर अड़ा भक्त

डॉक्टर साहब ने भी हार्ट रेट जांच की और लड्डू गोपाल को स्वस्थ बताया



शाहजहांपुर खुटार।खुटार के सरकारी अस्पताल पर अचानक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी हैरान रह गए जब भगवान लड्डू गोपाल का उपचार कराने के लिए 108 एंबुलेंस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची।भगवान को चोट लगने की बात कहकर लगातार रो रहा भगवान का भक्त डॉक्टर उसे समझाने के प्रयास में जुटे। मंगलवार की शाम 108 एम्बुलेंस पर तैनात पायलट रामेंद्र कुमार दुबे एवं ईएमटी कीरत यादव को किसी के बीमार होने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस कर्मी खुटार थाना क्षेत्र के गांव सुजानपुर पहुंचे वहां गांव सुजानपुर में रहने वाले रिंकू पुत्र रतीराम भगवान लड्डू गोपाल को चोट लग जाने की बात कहकर अस्पताल ले जाने के लिए कहने लगा यह देख एंबुलेंस कर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। जिस पर 108 एंबुलेंस कर्मियों को उपचार के लिए भगवान लड्डू गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पर लाना पड़ा।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार पर तैनात डॉक्टर अंकित वर्मा एवं वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी हैरान रह गए भगवान को चोट लगी है यह बात कह कर भक्त रिंकू लगातार रो रहा था डॉक्टर अंकित वर्मा एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने भगवान की मूर्ति का चेकअप किया और ठीक होने की बात कह कर रिंकू को समझने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने रिंकू के परिवार वालों को सूचना दी तो पता चला उसके परिवार के सभी सदस्य पटियाली भोलेबाबा के सत्संग में गए थे जहां सभी लोग वापस आ रहे हैं। भगवान और भक्त के बीच एक अटूट प्रेम का अद्भुत दृश्य देखकर अस्पताल में तमाम लोग एकत्रित हो गए सब लोग अलग-अलग तरीके से रिंकू को समझने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह लगातार रोये ही जा रहा है।और कह रहा आज भगवान लड्डू गोपाल को स्नान कराते समय वह गिर गए जिससे उन्हें चोट लगी है डॉक्टर साहब मेरे माधव गोपाल का उपचार करा दो। करीब दो घंटे बाद युवक की मां अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने युवक का समझा बुझाकर उसकी मां के साथ उसे घर भेज दिया।

Friday, July 7, 2023

टोल फ्री नम्बर

_________________________
C M शिकायत पोर्टल          181

विद्युत सेवा                        1912

पशु सेवा                           1962

पुलिस सेवा                        112, 100

अग्नि  सेवा                        101

एमबुलैस  सेवा                   102

यातायात  पुलिस                103

आपदा  प्रबंधन                  108

चाइल्ड लाइन                  1098

रेलवे  पूछताछ                   139

भ्रष्टाचार  विरोधी              1031

रेल  दुर्घटना                     1072

सड़क  दुर्घटना                 1073

सी एम सहायता लाइन     1076

क्राइम  सटायर                 1090

महिला  सहायता  लाइन     1091

पृथ्वी  भूकम्प                  1092

बाल शोषण  सहायता       1098

किसान  काल  सेन्टर        1551

नागरिक  काल  सेन्टर  155300

 ब्लड बैंक         9480044444


Monday, July 3, 2023

*गुरु होना क्यों जरूरी है*

एक बार नारद जी विष्णु जी के पास गए। विष्णु जी ने नारद जी का बहुत आदर किया, और जब नारद जी वहां से निकले तो विष्णु जी ने लक्ष्मी जी से कहा कि, *जहां नारद बैठे थे, उस स्थान को शुद्ध करने हेतु गोबर से लिप दो* नारद जी ने ये बात सुन ली, और पुनः अंदर आकर बोले "प्रभु, मेरे आने पर आपने आदर भाव दर्शाया और जाते ही मेरे स्थान को पवित्र करने लगे, क्यों..?

विष्णु जी बोले, जब आप अतिथि थे, तब सम्मान के पात्र थे लेकिन आप के कोई गुरु नही और बिना गुरु के (निगुरे )के कही बैठने पर स्थान अशुद्ध हो जाता है, इसलिए उसे पवित्र करना जरूरी है

नारद जी ने दुःखी होकर कहा, प्रभु आप ही बताएं कि मैं किसे अपना गुरु बनाऊं..?
विष्णु जी बोले, आप पृथ्वीलोक पर जाइए और सर्वप्रथम जिससे भेंट होगी उसे ही अपना गुरु बना लीजिएगा..
नारदजी जैसे ही पृथ्वी पर आए उन्हे सबसे पहले एक मछुआरा मिला लेकिन देव ऋषि नारद जी को ये बिलकुल नहीं भाया की एक मामूली सा मछुआरा उसका गुरु बने, लेकिन विष्णु जी की आज्ञानुसार उन्होंने मछुआरा से विनती कर उन्हे अपना गुरु बना ही लिया..
वो वापस विष्णु भगवान के पास गए और कहा, प्रभु एक तुच्छ मछुआरा, एक अज्ञानी मेरा गुरु कैसे हो सकता है..?
विष्णु जी को उनके अभिमान भरे स्वर पर क्रोध आ गया और बोले, *नारद, आपने अपने गुरु का अपमान किया है, अतः आपको मैं श्राप देता हु कि, आप ८४ लाख योनियों मे घूमकर आयेंगे तभी आपको क्षमा मिलेगी*..
नारद जी अत्यंत डर गए और क्षमा याचना करने लगे तब माता लक्ष्मी जी ने कहा, नारद आप अपने गुरु से इसका कोई हल पूछकर क्यों नही आते..?
नारद जी, भागते हुए अपने गुरु मछुआरे के पास आए और अपनी व्यथा सुनाई..
मछुआरा ने कहा, *आप विष्णु भगवान से कहिए की पृथ्वीलोक पर पूरे ८४ लाख योनियों का चित्र अंकित कर दे, फिर आगे मैं बताऊंगा क्या करना है*
नारद जी ने गुरु की बात विष्णु जी से कही तब विष्णु जी ने पृथ्वी लोक पर ८४ लाख योनियों का चित्र अंकित कर दिया..
अब मछुआरा ने नारद जी से कहा, *शिष्य, आप लेट कर पूरे चित्र पर घूम जाओ*
नारद जी लेट कर पूरे चित्र पर घूम गए तब विष्णु जी मुस्कुराएं और नारद जी को श्राप मुक्त किया..
*विष्णु भगवान के कहा, गुरु कोई भी हो, वो किसी भी परिस्थिति मे सही ज्ञान देता है*
गुरु गूंगे गुरु बाबरे, गुरु के रहिये दास..
गुरु जो भेजे नरक को, स्वर्ग कि रखिये आस..

Tuesday, December 6, 2022

SLUG दिल्ली में आपकी सरकार भाजपा सैकड़ा भी पार नहीं करेगी //आप पार्टी तीसरी बड़ी राजनीतिक पार्टी देश की बनेगी

 दिल्ली में नगर निगम चुनाव की 250 सीटों में जो मतदान हुआ है थोड़ी देर बाद मतदान पूर्णतया संपन्न हो जाएगा यहां की जो स्थितियां हैं वह बहुत साफ है की भाजपा का सैकड़ा भी इस बार नहीं हो पाएग। इसके पहले भाजपा को 181 सीटें आपको 48 और कांग्रेस को 30 सीटें मिली थी। इस बार भाजपा को 50 सीट के आसपास मिलने की संभावना है ।आप निश्चित तौर पर बहुमत में होगी और दो तिहाई पूर्ण बहुमत में हो सकती है।  दिल्ली में160 सीटों से उपर आप को मिलने की संभावना है। इससे अधिक पहले हालांकि 270 में 181 भाजपा को मिली थी अब वह तीनों नगर निगम के एकीकरण के बाद 250 हो गए एक करोड़ 45लाख  के लगभग मतदान की संभावना है , लगभग 50प्रतिशत कुल वोटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है ।अभी तक 45 परसेंटेज वोटिंग हो चुकी है ५%और पड़ने की संभावना है। बहुत साफ है की भाजपा का  लगभग 7 परसेंटेज कार्यकर्ता उपेक्षा की वजह से वोट डालने ही नहीं गया ।लोकल नेतृत्व उसके पास नहीं है पंजाबियां का तथा उनके बड़े-बड़े लीडर पहले भाजपा का  नेतृत्व  करते थे ।अब कोई नहीं है। इसका भी असर पड़ा है मोटे तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस तरह से मुस्लिम ईसाई सिख बहुतायत में बाल्मीकि व दलित वोट आप को गया है ।उससे साफ लग रहा है कि आप का सिक्का चला गया है मुस्लिम वोट आप को किया है  लगभग 45%बहुत जबरदस्त टोटल वोट आप को गया है । वहीं कांग्रेश, सपा ,बसपा जनता दल, ममता बनर्जी की लॉबी का वोट आप और तमाम भाजपा विरोधियों का भी एकमुश्त वोट थोक में आपको चला गया है ।जिससे भाजपा की हार सुनिश्चित है ।

  




अजय पत्रकार की खास रिपोर्ट

Friday, September 30, 2022

मां दुर्गा की मूर्ति के शेर द्वारा दूध पीने का मामला कौतूहल का विषय बना

 मां दुर्गा की मूर्ति के शेर द्वारा दूध पीने का मामला कौतूहल का विषय बना है।


जलालाबाद शामली रिपोर्टर फैसल मलिक तहसील संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स जनपद शामली।



 वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर की जा रही है। जिसमें कुछ महिलाएं मां दुर्गा की मिट्टी से बनी मूर्ति के शेर को चम्मच से दूध पिलाती दिख रही हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि मां दुर्गा का शेर दूध पी रहा है जब यह खबर गांव में फैली तो गांव की महिलाएं शेर को दूध पिलाने के लिए पहुंचने लगी। मामला जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर का है मादलपुर में अमित पुत्र तेजा कश्यप के यहां देखने को मिला की अमित के परिवार ने नवरात्रि में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजन किया अमित ने बताया कि उनकी बेटी रिया जब भोग लगा रही थी तो उसने चम्मच से दूध लेकर दुर्गा मां की मूर्ति के शेर के मुंह पर लगा दी देखते-देखते चम्मच खाली हो गई जबकि दूध की एक बूंद भी बाहर नहीं गिरी। रिया ने परिवार को इस बारे में बताया तो परिवार के लोग भी चम्मच से शेर की मूर्ति को दूध पिलाने लगे। इसके बाद धीरे-धीरे खबर पूरे गांव में फैल गई तो लोगों की भीड़ बढ़ने लगी अब वीडियो खूब सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है। वह इस मामले में एक्सपर्ट से फोन पर बात की गई तो उनका कहना है कि मिट्टी की प्रकृति नमी को सोखने की होती है जब मिट्टी की मूर्ति को कोई द्रव्य लगाया जाता है तो वह उसे सोख लेता है। यह वैज्ञानिक तथ्य हैं इसमें चमत्कार जैसा कुछ भी नहीं। लोगों को यह समझना चाहिए लेकिन भारत में इस तरह की चमत्कारी घटनाओं की वीडियो अक्सर सामने आती रहती हैं। अब इसे  चमत्कार कहे या भ्रम लेकिन लोगों में यह वीडियो कोतूहल का विषय बनी है।

Wednesday, September 28, 2022

बिना पढ़ी लिखी पायलट

हमीरपुर जिले के बदनपुर गांव की रुफूलमती बुंदेलखंड की धरती पर वह कर रही हैं, जिसे देखकर पुरुष भी दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। इतनी पढ़ी लिखी तो हैं नहीं कि पायलट बन सकें, लेकिन ऊपर वाले ने बाजुओं में वो ताकत जरूर दी है कि अपने पौरुष से सम्मानपूर्वक परिवार का पालन-पोषण कर सकें। 



पति नशेबाज व अकर्मण्य निकला तो वह प्रतिदिन हमीरपुर से बदनपुर के बीच रिक्शा चलाकर सवारियां ढोती हैं।और अपने बच्चो का पालन पोषण करती है

फूलमती देवी उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणाश्रोत है जो अपने पति की नशे की आदत से तंग आकर गलत कदम उठा लेती है 

प्रणाम इस महान महिला  को जो मेहनत करके पैसा कमा रही है। ईश्वर इन पर जल्दी कृपा करे ......!!

 

Monday, August 1, 2022

निबोहरा क्षेत्र में घर में सो रही महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद ।फतेहाबाद सर्किल के निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर कमरे में सो रही एक महिला से शुक्रवार रात एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने कमरे में सो रही थी शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे एक युवक उसके कमरे में घुस आया तथा उसके साथ  अश्लील हरकत करने लगा। महिला जाग गई तो उसने तत्काल शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने थाना निबोहरा में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। रविवार को पुलिस ने फतेहाबाद  निबोहरा मार्ग से आरोपी जगबीर निवासी सलेमपुर धनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फतेहाबाद के तीन पीएचसी पर लगाया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 135 मरीजों का परीक्षण

 संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद 31 जुलाई। फतेहाबाद के तीन पीएचसी कुतकपुर गुर्जर, पैतिखेड़ा, निबोहरा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। मेले में ग्रामीण अंचल से आए 135 मरीजों का परीक्षण किया गया था तब दवाएं वितरित की गई। इस दौरान को कुतुकपुर गुर्जर 60,  निबोहरा 28 तथा पेति खेड़ा में 47 मरीजों का परीक्षण किया गया इन मरीजों में 51 पुरुष, 58 महिलाएं तथा 26 बच्चे शामिल हैं । तथा उन्हें दवा का वितरण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ वीके सोनी ने बताया कि अब हर रविवार इन पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान प्रमुख रूप से , डा. प्रमोद कुशवाह,  संजय शर्मा, डा पवन कुमार, सौरभ कुलश्रेष्ठ,  सहित बडी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

राजकीय हाई स्कूल नंदा पुरा में मनाया गया तीज उत्सव

संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद । राजकीय हाई स्कूल नंदा पुरा में तीज महोत्सव विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता के साथ साथ महिला स्टाफ ने झूला भी झूला  इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महिला अभिभावक मौजूद रहे।

राजकीय हाई स्कूल नन्दापुरा में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर शनिवार को तीज महोत्सव का आयोजन सहायक अध्यापिका अमिता के निर्देशन में महिला अभिभावकों संग हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुरातन छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता, मंत्र लेखन "ओम नमः शिवाय" प्रतियोगिता, श्रंगार शब्द आधारित फिल्मी गीत गायन, नृत्य, सामूहिक नृत्य, सावन के झूला गीत  आदि कार्यक्रम का आनंद सभी ने लिया । कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने स्टाफ संग झूले का आनंद लिया। इस दौरान दिव्या वशिष्ठ  पूनम देवी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय से महिला शिक्षिकाएं रागिनी तथा अंशु भी उपस्थित रहे।

देहात क्षेत्र में तेज मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक भैंस की मौत व दो गाय बाल बाल बची

 फतेहाबाद । देहात क्षेत्र में बीती रात मूसलाधार बारिश से थाना डौकी के गांव नगला अमान मे एक किसान के कच्चे मकान की दीवार गिरने से  उसके मलबे में  तीन पशु दब जिनमे से एक भैंस की मोके पर ही मौत हो गई और दो गाय बाल बाल बच गई। 

प्राप्त जानकारी अनुसार मूसलाधार बारिश होने से थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला अमान निवासी जगदीश पुत्र मोती लाल के घर के पास एक कच्चे मकान की दीवार मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिर गई।और दीवार के मलबे में एक भैंस, दो गाय दब गई। किसान जगदीश का कहना है कि दीवार गिरने से एक भैंस मौकै पर ही मौत हो गई और दो गाय बाल बाल बच गई। और ग्रामीणों की सहायता से दीवार के मलबे से पशुओ निकाला गया ।वही गांव मे दूसरी घटना  श्री भगवान पुत्र रमेश के कच्चे मकान दीवार की  गिरने से तीन बकरी  दब  गई थी।आनन-फानन में ग्रामीणों की सहायता से दीवार के मलबे में दबी बकरियों को निकाल लिया ।

Tuesday, July 19, 2022

भगवान इंद्र के खिलाफ तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज

 कानपुर देहात। कानपुर देहात जिले में भोगनीपुर तहसील के मदनपुर गांव में खेतों की जुताई करने वाली महिलाओं ने वर्षा के देवता भगवान इंद्र का आशीर्वाद लेने के लिए पूजा की. महिलाओं ने भौरी की रस्म भी निभाई. जिसमें वे रसोई के विभिन्न उपकरण ले जाती हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना करती हैं. एक स्थानीय ज्योतिषी अवनीश दुबे ने कहा, आधुनिक युग में इस प्रथा को लोग अंधविश्वास कह सकते हैं, लेकिन यहां यह एक लोकप्रिय धारणा है कि यदि महिलाएं खेतों में बैल और हल की जगह लेती हैं, तो वर्षा देवता प्रचुर मात्रा में बारिश करते हैं। इस मौसम में बारिश नहीं होने से क्षेत्र के निवासी परेशान हैं और इससे धान की बुवाई में देरी हो रही है. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सुमित कुमार यादव नाम के व्यक्ति ने तहसीलदार के पास भगवान इंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और बारिश में देरी के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है. तहसीलदार ने आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।




Saturday, July 16, 2022

भोले बाबा फंसे हैं कीचड़ में

 *भोले बाबा फंसे हैं किचड़ में प्रधान व* 

 *सफाई कर्मी मौज कर रहे हैं वेतन में*


 
ब्लाक व ग्राम पंचायत गोंदलामऊ में नालियों की सफाई न होने के कारण से एक सप्ताह से  धार्मिक स्थल गांव के गंदगी से त्रस्त, वही ग्राम पंचायत गोंदलामऊ के प्रधान व सफाई कर्मी अपने वेतन में मस्त, बात करते हैं वर्तमान सरकार की तो वर्तमान सरकार धार्मिक मुद्दों को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका निभाते  हुए नजर आती है,  वही ग्राम पंचायत गोंदलामऊ में  नालियों के  गंदे पानी से भोले बाबा का स्थान डूब रहा किन्तु प्रधान व सफाई कर्मी अपनी दृष्टि का प्रकाश इसपे नहीं केंद्रित कर रहे हैं, अब देखना यही है कि उच्चाधिकारी इसपे क्या एक्सन लेंगे

Wednesday, May 4, 2022

आम की बागवानी को प्रदेश सरकार दे रही है बढ़ावा

अयोध्या टाईम्स एस० बी० यादव ब्यूरो चीफ अमेठी। 04 मई 2022,* 

आम भारतवर्ष का ही नहीं, देश-विदेश की अधिकांश जनसंख्या का भी एक पसंदीदा और सबसे लोकप्रिय फल है। इसकी सुवास, उपलब्ध पोषक तत्वों, विभिन्न क्षेत्रों एवं जलवायु में उत्पादन क्षमता, आकर्षक रंग, विशिष्ट स्वाद और मिठास विभिन्न प्रकार के बनाये जाने वाले खाद्य पदार्थ आदि विशेषताओं के कारण इसे फलों का राजा (King of Fruits) की उपाधि से विभूषित किया गया है। आम लगभग 3-10 मी0 तक की ऊँचाई प्राप्त करने वाला सदाबहार वृक्ष है। भारत आम उत्पादन में विश्व के अनेक देशों में से एक अग्रणी देश है। विश्व के कुल आम उत्पादन में से 40 प्रतिशत से अधिक आम का उत्पादन भारत में होता है। भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश, प्रमुख आम उत्पादक राज्य है। इसके अतिरिक्त यह छोटे स्तर पर लगभग सभी मैदानी क्षेत्रों में उगाया जाता है। आम उत्पादन में उचित परिपक्वता निर्धारण के साथ वैज्ञानिक ढंग से तुड़ाई, सुरक्षित रखरखाव एवं पैकेजिंग बेहतर प्रबंधन विपणन को दृष्टिगत रखते हुए उ0प्र0 सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम उत्पादन को बढ़ावा दे रहे है। आम (मैंजीफेरा इंडिका एल0) भारतीय उप-महाद्वीप का एक महत्वपूर्ण फल है तथा भारत में विश्व का सबसे अधिक आम उत्पादन होता है। बहुपयोगी होने के कारण ही आम का भारत की संस्कृति से गहरा संबंध रहा है। आम का उत्पादन भारत में प्राचीन काल से ही किया जा रहा है। भारत में इस फल की समाज के आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में इसकी बहुमुखी उपयोगिता के कारण ही विशेष महत्व है। आम का फल सभी जनमानस को सरलता से उपलब्ध होता है। इस फल की पौष्टिकता व विभिन्न गुणों के कारण ही यह सभी लोगों की पसन्द है। आम कच्चा हो या पक्का हो सभी तरह से प्रयोग किया जाता है। आम का अचार तो विश्व प्रसिद्ध है ही साथ में उसकी गुठली के अचार आदि बनते हैं। आम की खट्ठी-मीठी चटनी, आम का पना, आम का जूस/शेक, आइसक्रीम, खटाई, रायता, आम रस का सुखाकर बनाया गया अमावट, आदि विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाये जाते हैं। आम उ0प्र0 की मुख्य बागवानी फसल है। उ0प्र0 के 280 हजार हे0 क्षेत्रफल में आम का बगीचा है। प्रदेश में लगभग 48 लाख मी0टन से अधिक आम उत्पादित होता है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 83 प्रतिशत है। आम उत्पादन की दृष्टि से उ0प्र0 के बाद आंध्र प्रदेश, बिहार एवं कर्नाटक, महाराष्ट्र आम उत्पादन करने वाले अग्रणी राज्य है। उ0प्र0 में सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर जनपद आम फल पट्टी क्षेत्र घोषित है, जहां पर दशहरी, लंगड़ा, लखनऊ सफेदा, चौसा, बाम्बे ग्रीन रतौल, फजरी, रामकेला, गौरजीत, सिन्दूरी आदि किस्मों का उत्पादन किया जा रहा है। मलिहाबाद फल पट्टी क्षेत्र के 26,400 हे0 क्षेत्रफल में दशहरी, लंगड़ा, लखनऊ सफेदा, चौंसा उत्पादित किया जा रहा है। आम उष्ण तथा उपोष्ण दोनों प्रकार की जलवायु में पैदा किया जा सकता है। भारत में इसकी खेती समुद्र तल से 1500 मी0 की ऊॅचाई तक वाले हिमालय क्षेत्र में की जा सकती है। लेकिन व्यावसायिक दृष्टि से समुद्र तल से 600 मी0 तक की ही ऊचाई में अधिक सफलता से आम पैदा किया जा सकता है। आम के पौधों का जड़ विन्यास काफी गहराई तक जाता है। अतः इसके विकास के लिए कम से कम 2 मी0 तक की गहराई की अच्छी मिट्टी आवश्यक है। आम के लिए सबसे उपयुक्त भूमि गहरी, उचित निकास वाली दोमट मानी जाती है। उत्तर प्रदेश में प्रमुख व्यावसायिक प्रजातियों के आम उत्पादित होते हैं। प्रदेश की दशहरी प्रजाति की उत्पत्ति उ0प्र0 के लखनऊ जनपद के समीप दशहरी गॉव से हुई है। उत्तर भारत की यह प्रमुख व्यावसायिक प्रजाति का फल है। फल मध्यम आकार के तथा फलों का रंग हल्का पीला होता है। फलों की गुणवत्ता एवं भण्डारण तथा विपणन के लिए प्रदेश सरकार ने मलिहाबाद में विशेष व्यवस्था की हैं प्रदेश की लॅगड़ा प्रजाति उत्तर प्रदेश के बनारस जनपद से हुई है। उत्तर भारत की यह प्रमुख व्यावसायिक प्रजाति है। फल मध्यम आकार के तथा फलों का रंग हल्का पीला होता है फलों की गुणवत्ता एवं भण्डारण अच्छा है। यह प्रजाति मध्य मौसम में पकनें वाली होती है। लखनऊ सफेदा प्रजाति के फल 15 जून के बाद पकना शुरू होते हैं। फल मध्यम आकार के, पीले रंग के तथा अच्छी मिठास वाले होते हैं। चौसा आम की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के सण्डीला स्थान से हुई है। इसके स्वाद व रंग के कारण उत्तर भारत में इसका व्यावसायिक उत्पादन किया जा रहा है। फलों का आकार लम्बा, रंग हल्का पीला होता है। यह देर से पकने वाली प्रजाति है। प्रदेश में आम्रपाली प्रजाति दशहरी एवं नीलम के संकरण से प्राप्त, बौनी एवं नियमित फल देने वाली संकर प्रजाति है। यह सघन बागवानी के लिए उपयुक्त प्रजाति है। एक हेक्टेयर में 1600 पौधे रोपित किया जा सकते हैं तथा 16 टन से अधिक प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है। यह देर से पकने वाली प्रजाति है। मल्लिका प्रजाति नीलम एवं दशहरी के संकरण से प्राप्त संकर प्रजाति है फलों का आकार लम्बा एवं भण्डारण क्षमता अच्छी है। यह मध्य मौसम में पकने वाली प्रजाति है। प्रदेश में कलमी एवं देशी आम का भी अच्छा उत्पादन होता है। प्रदेश सरकार आम की फसल के उत्पादन करने वाले किसानों को भरपूर सहायता कर रही है। उ0प्र0 राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हापेड़) द्वारा गुणवत्तायुक्त निर्यातोन्मुखी प्रगतिशील आम उत्पादकों को आम की तुड़ाई हेतु मैंगो हार्वेस्टर एवं रख-रखाव हेतु प्लास्टिक क्रेट्स अनुदान पर दे रही है। प्रदेश सरकार आम की प्रजातियों को अन्य प्रदेशों में स्थापित करने तथा प्रदेश से घरेलू विपणन/निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश व प्रदेश के बाहर आम वायर, सेलर मीट कार्यक्रम आयोजित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार आम के विपणन, निर्यात प्रोत्साहन हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। आम के निर्यात से प्रदेश के आम उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है।

Tuesday, April 19, 2022

सुल्तानपुर की धरोहर है देववृक्ष परिजात : डा.आर.ए.वर्मा

दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर

ब्यूरो चीफ घनश्याम वर्मा




भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया जा रहे समाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार बरनवाल के संयोजन में नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर अंतर्गत परिजात वृक्ष परिसर एवं नगर पंचायत दोस्तपुर, कोइरीपुर व नगर पंचायत लंभुआ में मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा की अगुवाई में  विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपाइयों ने  परिजात वृक्ष परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को लकदक किया।इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आर. ए.वर्मा ने कहा पारिजात वृक्ष जिले की एक धरोहर है।इसे देववृक्ष भी कहा जाता है। उन्होंने कहा ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह वृक्ष मनोवांछित कामनाओं को पूरा करने वाला है।उन्होंने आगे कहा सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ता गरीबों, वंचितों, दलितों,शोषितों एवं पिछड़े समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचेंगे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से निरंतर सम्पर्क कायम रखा जाए।आजादी का अमृत काल होने के चलते भाजपा सामाजिक न्याय पखवाड़े को यादगार बनाने में जुटी है। सोमवार को सामाजिक न्याय पखवाड़े में भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए.वर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर पालिका परिषद के 15 सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।वही स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के  संयोजन में नगर पंचायत दोस्तपुर , लंभुआ एवं कोइरीपुर में भी 10-10 सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल बरनवाल ने विभिन्न कार्यक्रमों में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।आज आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीतासरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जयसवाल,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश जयसवाल,आलोक आर्या,गोविंद तिवारी टाड़ा,ब्लाक प्रमुख कुंवर बहादुर सिंह, भाजपा नेता व सभासद रमेश सिंह टिन्नू,आकाश जायसवाल,सुधीर साहू, डा. रामचरित पांडे, इन्द्रदेव मिश्रा,मधु अग्रहरि, डॉ के. पी.सिंह अरविंद तिवारी, सजनलाल कसौधन,राज कुमार अग्रहरी, अखिलेश प्रताप सिंह, संजय सरोज,दिनेश चौरसिया,आत्मजीत सिंह टीटू, संदीप गुप्ता, अरुण कुमार,अनिल सोनी, मधु अग्रहरि, राजीव सिंह, राजेंद्र कुमार रावत, दिनेश कसौधान, राजेश श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल आदि मौजूद रहे।

दहेज में मिली दूल्हे की साइकिल चोरी

सुरेंद्र मौर्य

मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय धनेठी गांव में दहेज में दूल्हे को मिली साइकिल चोरों द्वारा पार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों द्वारा साइकिल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किए जाने के बावजूद भी कुमारगंज पुलिस आरोपी चोरों पर मेहरबान हो गई है। एक साइकिल चोर पुलिस हिरासत में लेने के बावजूद भी पुलिस ने चोरी के बरामद माल साइकिल को बिना कोई कार्यवाही किए पीड़ित के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई के बजाय गिरफ्तार युवक का मात्र शांतिभंग में चालान कर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र के सराय धनेठी गांव निवासी तेज प्रताप पासी के भांजी की शादी थी। जिसमें दहेज में देने के लिए तेज प्रताप 48 सौ रुपए की हीरो साइकिल खरीद कर लाया था और कलेवा के दौरान दूल्हे के सुपुर्द भी कर दिया था। विदाई से पूर्व दहेज का सारा सामान दरवाजे पर जगह कम होने के चलते बगल में रख दिया गया था। आरोप है कि इसी बीच गोयड़ी पूरे शुक्ल निवासी रोहित चौहान पुत्र रामकेवल तथा बाबूराम पुत्र रामकिशन मौके पर पहुंच गए थे और साइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए थे। साइकिल गायब होने के उपरांत कुछ ग्रामीणों ने दौड़ा कर एक युवक बाबूराम को पकड़ लिया था और 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी मौके पर पहुंची पुलिस टीम पकड़े गए युवक बाबूराम को थाने ले गई थी। घटना के दूसरे दिन अल सुबह साइकिल रोहित के परिवारी जनों के कब्जे से मिली। साइकिल मिलने के उपरांत पुनः तेज प्रताप ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम साइकिल थाने ले आई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करना मुनासिब नहीं समझा और बरामद चोरी के माल साइकिल को बिना किसी कार्रवाई के पीड़ित तेज प्रताप के सुपुर्द कर दिया।  युवक बाबूराम का चालान मात्र शांति भंग में कर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया। थानाध्यक्ष वीर सिंह ने बताया कि मामले में असली चोर बाबूराम नहीं बल्कि रोहित है। उसकी तलाश की जा रही है। बिना किसी कार्यवाही के बरामद चोरी के माल को पीड़ित के सुपुर्द किए जाने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।

Monday, April 18, 2022

मिड- डे मील का गल्ला गोलमाल करने में लगे प्रधानाध्याक और अध्यापक

दैनिक अयोध्या टाइम्स फतेहपुर



_ :हथगांव विकासखंड क्षेत्र के शाहपुर गांव जहां प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्याक और अध्यापक दोनों मिडडे मिल का गल्ला बिना तौल किए वितरण किया जा रहा है अब तक खाद्यान्न वितरण में आप लोगों ने कोटेदारों पर चोरी का आरोप लगते और दोषी पाए जाते देखे होगे। ताजा मामला है_ _फतेहपुर जिले के विकास खंड हथगांव के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक और अध्यापक बिना तौल के बच्चो को गेंहू चावल जग से नाप कर दे रहे थे।_

_बताया गया कि 1से 5 तक 9किलो 300ग्राम और 6से 8तक 13किलो 500ग्राम गल्ला वितरण किया गया है। लेकिन जब बच्चों के माता पिता ने तौल कराई तब किसी में 5किलो तो किसी में 6 किलो ही निकला। जब शिकायत ग्राम प्रधान तक पहुंची तो इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कराकर गल्ला वितरण किया गया।_

अभी तक आप लोगों जानते थे कोटेदार चोरी करने में एक्सपर्ट होते हैं लेकिन अब उन्हीं के साथ में शाहपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में गांव के प्रधानाध्याक और अध्यापक दोनों मिडडे मिल का गल्ला बिना तौल बच्चों को वितरण किया जाता है और बच्चों से वजन बताया जाता है 1 से 5 तक 9किलो 3 ग्राम और 6 से 8 तक 13किलो 500 ग्राम लेकिन जब बच्चों को गल्ला वितरण किया गया प्रधानाध्याक और अध्यापक द्वारा तो बच्चों को जग से नाप कर दिया जा रहा था और बताया जा रहा था प्रति बच्चों का गल्ला 1 से 5   9 किलो 300,  6 से 8 ,13 किलो 500 जब बच्चों के माता पिता ने देखा कि गला का वजन कम है तो उन्होंने दूसरी दुकान में गला का वजन कराया जिसमें किसी को 5 किलो तो किसी को 6 किलो मिला गल्ला

          प्राइमरी स्कूल का बच्चा चाहे वो 1 से 5 तक का हो या 6 से 8 तक जब बच्चों के माता-पिता ने प्रधानाध्याक और अध्यापक से सही तोल के लिए कहा तो वह लड़ने झगड़ने लगे उन्होंने कहा कोटेदार ने आधे लोगों को गल्ला नहीं दिया वही गुस्साए हुए बच्चों के परिजनों ने ग्राम प्रधान से सिकायात की जिसमें ग्राम प्रधान मोहम्मद शमी ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर इलेक्ट्रॉनिक काटा तौल करने के लिए मंगवाया फिर उसी इलेक्ट्रॉनिक काटा से तौल कराया गया जिसमें बच्चों को गल्ला तौल के बराबर दिया गया कोटेदार का तो नाम ही था कि तौल में चोरी और एक यूनिट कम देते है पर अब ग्राम शाहपुर के प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्याक और स्कूल के अध्यापक अपना अपना हिस्सा लगाए बहटे हुए है आप लोग कोटा में हो या स्कूल में गल्ला तौल कर लें 1 किलो 2 किलो कर के यही। उन लोगों का अच्छा खासा बचा लेते है कोटेदार गांव का गल्ला में घटतौली करने में लगा और उन्हीं की सराहना से शाहपुर के प्राइमरी स्कूल के अध्यापक बच्चों का गल्ला घपला करने में लगे हुए है।

विलुप्त होती कुएं की पूजा

दैनिक अयोध्या टाइम्स

फतेहपुर 18 अप्रैल ।फ़तेहपुर में कुएं का खोता अस्तित्व व जल संरक्षण को लेकर होता कूप विवाह का आयोजन,कई गांव के लोग होते शामिल,वर्षों से चल रही परंपरा

यूपी के फतेहपुर जिले में कुएं के खो रहे अस्तित्व एवं जल संरक्षण व जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए वर्षों से कूप विवाह की अनूठी प्रथा चलाई जा रही है इस प्रथा में कुओ का विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ विवाह किया जाता है।इस परंपरा का असर भी देखने को मिला कि तालाब व कुएं में पानी कभी नही सूखता है।



फतेहपुर जिले के जहानाबाद स्थित गढ़वा गांव में कूप विवाह की प्रथा सदियों से चली आ रही है जिसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व जल की महत्ता के साथ कुएं के खो रहे अस्तित्व को बचाने के बारे में बताया जाता है कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रामस्वरूप दिवाकर ने बताया कि जल संरक्षण व जल स्रोतों के संरक्षण के लिए हमारे गांव में सदियों से कूप विवाह की प्रथा चली आ रही है जिसमें पूरे विधि विधान के साथ कूप विवाह किया जाता है जिसमें सारी रस्में रिवाज के साथ विवाह संपन्न किया जाता है साथ ही लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ जल संरक्षण प्राकृतिक जल स्रोतों की महत्ता के बारे में भी कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी जाती है। कुएं के खो रहे अस्तिव को लेकर प्रदेश सरकार से मांग किया है कि इसके लिये भी योजना बनाई जाए जिससे कुएं को बचाया जा सके। कूप विवाह में ग्रामीण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और जल व प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति संकल्प लेते है।बैंड बाजा के बारात निकाली जाती हैं।जिसमें गांव के लोग नाचते गाते कुएं व तालाब की पूजा करते है।

Wednesday, January 26, 2022

किसान नेताओं ने जिला कार्यालय पर किया झंडारोहण

दैनिक अयोध्या टाइम्स बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (राधे) के जिला कार्यालय डीएम आवास के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव व जिलाध्यक्ष शुऐब राईन द्वारा सामूहिक रूप से झंडा रोहण किया गया राष्ट्रगान के साथ बड़े हर्षोल्लास से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस यूनियन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने कहा किसानो की हक की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े पीछे नहीं हटूंगा किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर शासन प्रशासन से इंसाफ दिलाकर रहूंगा

प्रदेश अध्यक्ष रीतू एडवोकेट ने ललकारते हुए कहा दुश्मन देश सावधान हो जाएं अब हिंदुस्तान मुंह तोड़ जवाब देना सीख गया है



जिलाध्यक्ष शुऐब राईन ने कहा यह आजादी हमें पूर्वजों के बलिदान के बाद मिली है हमें उन बलिदानों के त्याग को हमेशा याद रखना होगा जिनकी वजह से हम आज शांति की सांस ले रहे हैं विरासत में मिली आजादी को हमें सहेज कर रखने की जरूरत है

समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश की तरक्की में रोड़ा बने कोरोना महामारी की जल्द खातमे की ईश्वर से दुआ की सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी

इस अवसर पर यूनियन के

युवा जिला अध्यक्ष आफताब अंसारी,

जिला प्रभारी सेठी चौधरी,

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी,

जिला उपाध्यक्ष शकील सिंगर,

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसरीन खातून,

जिला उपाध्यक्ष तस्लीम खान,

जिला प्रचार मंत्री गया प्रसाद यादव,

नगर अध्यक्ष कलीम उर्फ मुनिया,

तहसील अध्यक्ष नवाबगंज बबलू ठाकुर,

जिला मीडिया प्रभारी सुहैल अंसारी,

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ•बिलाल साहब,

आदि किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Tuesday, December 21, 2021

राजस्व संग्रह अमीन संघ ने गरीब भिखारियों को फल वितरण कर मनाया स्थापना दिवस

 रेलवे स्टेशन गांधी डिग्री पास किया कार्यक्रम

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो


उरई (जालौन)। उ. प्र. राजस्व अमीन संघ का स्थापना दिवस संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र ने कहा कि उ. प्र.  राजस्व संग्रह अमीन संघ की स्थापना 21 दिसंबर 1959 को हमारे महान साथियों एवं पूर्वजों द्वारा सभी साथियों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य संघ की स्थापना की गयी थी। हर वर्ष की तरह संघ के स्थापना दिवस को समारोह पूर्वक मनाते हुए संस्थान के उद्देश्यों एवं पूर्वजों के त्याग और समर्पण भाव को याद करते हुए संघ के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए एकजुट होने का प्रयास करें। इस मौके पर तहसील शाखा उरई द्वारा सभी संग्रह अमीनों ने अपने-अपने विचार रखे तथा 62वें स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। इसके उपरांत 

राजस्व संग्रह अमीन संघ के स्थापना दिवस पर आज मंगलवार को गरीब असहाय साधु संतों को शहर के स्टेशन रोड़ पर पहुंच कर राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र के नेतृत्व में अधवबिहारी उपाध्यक्ष, अशोक कुमार मंत्री,  अरविंद सिंह उपमंत्री, अनुरुद्ध प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, हीरालाल यादव संगठन मंत्री के अलावा राजस्व संग्रह अमीन संघ के वरिष्ठ साथी सुरेश सिंह, पवन कुमार जैन, वरुण गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, प्रहलाद नारायण, ओमकार सिंह, रामशरण सिंह, संजय, बलवान, सौरव अवस्थी आदि ने फल वितरण किये।

दयानंद वेदिक कॉलेज में युवा संसद का कार्यक्रम हुआ संपन्न

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

उरई, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा मुख्यालय ने


हरू युवा केंद्र संगठन के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र द्वारा दयानंद वैदिक कॉलेज के पुस्तकालय सभागार में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा तथा हरि मोहन पुरवार जी रहे कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य राजेश चंद्र पांडे जी रहे इसके अतिरिक्त रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ माधुरी रावत डॉ नमो नारायण डॉक्टर सौम्या बघेल इत्यादि रहे इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में पक्ष तथा विपक्ष बनकर सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की इस अवसर पर माननीय विधायक गौरी शंकर वर्मा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़कियां शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में बहुत प्रगति कर रही हैं इस अवसर पर हरि मोहन पुरवार जी द्वारा नेहरू युवा केंद्र जालौन के कार्यक्रम को सराहा गया कार्यक्रम तथा तथा भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया अवसर पर प्राचार्य राजेश चंद्र पांडे द्वारा प्रतिभागियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी रवि दत्त शर्मा द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम 17 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे हैं तथा युवा सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं कार्यक्रम का संयोजन कुमारी सुरक्षा मिश्रा द्वारा किया गया तथा मंच संचालन अनादि पांडे तथा  कु आराध्या द्वारा किया गया इस अवसर पर पर नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक अरविंद संज्ञा तथा विभिन्न ब्लॉकों से वॉलिंटियर  रमाकांत सोनी रमाकांत सोनी  सत्यम  सौम्या  शिवानी  नेहा शिवप्रताप सिंह विपिन पालीवाल विमल सिंह शिवम रिछारिया इत्यादि रहे