Thursday, October 31, 2019

कठिन उपासना

आया पर्व उपासना का
साफ होते घाट
डाला दौड़ा सज रहे
माताएँ करे उपवास।।
आरोग निरोग मन्नतें का
डूबते उगते सूर्य का
गंगा के तटपर देखो
दूध से हो रहा अभिषेक।।
बज रही है हर तरफ 
छठी मैया की गीत
वातावरण में फैला
मीठे मीठे संगीत।।
आस्था की बाढ सी आयी
जिसे देखो वो छठी मैया के गुण गायी
चार दिनो की उपासना करते है लोग
गंगा में डूबकी लगा पवित्र होते हैं लोग।
पटना का छठ है मनोरम
फैलाता जन मानस को संदेश
स्वच्छता पवित्रता का यह पर्व
आपसी भाईचारे का देता संदेश
आओ सब मिलकर बनायें और विशेष।।


                                आशुतोष


लोक संस्कृति से मिलता है संस्कार

छात्रों में गजब की संघर्ष करनेएपरिस्थति से लड़ने के साथ.साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए जुझारूपन होता है। विशेषर ग्रामीण छात्रों मेंए इनका संघर्ष प्रायः बचपन से ही शूरू हो जाता है।बस निखारने के लिए थोडी देख रेख की जरूरत होती है। गाँव की लोक संस्कृति से इनका लगाव शूरू से होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते गाँव में ये पलते है बचपन में स्कूल और कोचिंग के साथ घर और खेतो में काम मवेशियों की देखभाल और पढाई करना तो पडता ही है साथ ही गरीबी से जूझना भी पडता है न मन पसंद कपडे होते और न खाने की मनपसंद चीजेंए दिक्कतों से नित रू.ब. रू होकर जैसे तैसे मैट्रिक तो गाँव में पास कर लेते हैं फिर शहरो में एडमिशन और खाने की भी गंभीर संकट से गुजरना होता हैए पर इतनी छोटी उम्र में भी इनकी परिपक्वता देखते ही बनती है।जो इन्हें लोक नाटको और पौराणिक कहानियो के जरिये बचपन में मिलता है।वही इनकी स्टेमिना को बरकरार रखता है।साथ ही साथ हमारे पर्व त्योहारो पर उनकी आस्था और  बीतते वक्त के साथ प्रगाढ होता जाता है जो कही न कही उन्हें आत्मबल और लोगो से जोडता जाता है साथ ही साथ उनका संस्कार भी अच्छा हो जाता है।समाजिक गतिविधियों का ज्ञान जितना बढेगा संस्कार उतने ही निखरेंगे और सफलता मिलेगी।
पिताजी किसी तरह कर्ज लेकर या खेतो को गिरवी रखकर पढाई कराते है । विद्यार्थी भी चित से पढता है पर मन तो शहर की रंग विरंगी दुनिया देखकर हर कदम पर खर्च करना चाहता है।दोस्तो के आगे कई बार लज्जित होना पडता है। शहर की चाटूकारिता से अनभिज्ञ गाँव का लड़का मन मसोस मसोस कर फिर कभी के लिए टाल जाता है।दरअसल सीमित पैसे जो उसके पढाई के लिए दिए जाते उसकी जिम्मेदारी को निभाकर वो सिर्फ अपनी मंजिल की ओर देखता रहता है। कभी भूलचूक से कुछ खर्च हो भी जाता है तो वह अफसोस करता है। अपने पिता के परिश्रम के लिए सोचता भी है।शहर के माहौल में धीरे धीरे वह गति पकडता है।बोलचाल भाषा को लेकर भी दिकक्ते आती है जिसके कारण लज्जित होकर नित सीखना पड़ता है। इसी तरह कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभवो के साथ काँलेज की पढाई पूरी होती है।
               दर असल शुरू से गाँव के परिवेश में रहकर शहर आये लड़को को कई दैनिक परेशानियों से गुजरना होता है जिसमें भोजन कपडे बुक फीस कई ऐसी चीजे है जिसकी परेशानी से लड़कर वह परिपक्वता हासिल करता है उसमें परिस्थिति से लड़ने और समयानुकूल कार्य करने की आदत बन जाती है जो उसके सफलता का मार्ग बनाता है जब वह हाईयर एजुकेशन प्राप्त कर लेता है तो एक परिपक्व मानसिकता के साथ बडा से बडा कम्पीटीशन फेश कर अव्वल दर्जे से पास करता है।यही कारण है कि शहर  के लडकेध्लडकियों के मुकाबले गाँव की सफलता दर ज्यादा है वैसे भी गाँव ने ही अव्वल दर्जे के सबसे ज्यादा प्रशासनिक अधिकारीए सेना के अधिकारी जवान देश को दिए है जो निरंतर जारी है।इनमें देशभक्ति का जज्वा कूटकूट कर भरा होता है।इसलिए तो कहा गया है ग्रामीण लोक संस्कृति और उसका ज्ञान ही हमारी पूँजी है। 


Wednesday, October 30, 2019

लोकतंत्र में बहुमत की राय का आदर और वोटर को इज्जत सिर्फ ढकोसला

पॉलिटिकल साइंस के सेमिनार में एक विद्यार्थी का बयान था कि मेरा तो यक़ीन लोकतंत्र पर से सन 1996 में ही उठ गया था..
कहने लगा कि ये उन दिनों की बात है जब एक शनिवार को मैं मेरे बाक़ी तीनों बहन भाई, मम्मी पापा के साथ मिलकर रात का खाना खा रहे थे ।
पापा ने पूछा:- कल तुम्हारे चाचा के घर चलें या मामा के घर?
हम सब भाइयों बहनों ने मिलकर बहुत शोर मचा कर चाचा के घर जाने को कहा, सिवाय मम्मी के जिनकी राय थी कि मामा के घर जाया जाए।
बात बहुमत की मांग की थी और अधिक मत चाचा के खेमे में पड़े थे ...बहुमत की मांग के मुताबिक़ तय हुआ कि चाचा के घर जाना है। मम्मी हार गईं। पापा ने हमारे मत का आदर करते हुए चाचा के घर जाने का फैसला सुना दिया। हम सब भाई बहन चाचा के घर जाने की ख़ुशी में जा कर सो गये।
रविवार की सुबह उठे तो मम्मी गीले बालों को तौलिए से झाड़ते हुए बमुश्किल अपनी हंसी दबा रहीं थीं..उन्होंने हमसे कहा के सब लोग जल्दी से कपड़े बदल लो हम लोग मामा के घर जा रहें हैं।
मैंने पापा की तरफ देखा जो ख़ामोशी और तवज्जो से अख़बार पढ़ने की एक्टिंग कर रहे थे.. मैं मुंह ताकता रह गया..
बस जी! मैंने तो उसी दिन से जान लिया है कि लोकतंत्र में बहुमत की राय का आदर... और वोटर को इज़्ज़त ... सब ढकोसले है।
"असल फैसला तो बन्द कमरे में उस वक़्त होता है जब ग़रीब जनता सो रही होती है"
इसके बाद उस विद्यार्थी ने पोलिटिकल साइंस छोड़कर इकोनॉमिक्स ले ली।


क्या मोदी जी आजादी का इतिहास दोहराने की कोशिश तो नहीं कर रहे?

देश का जब संविधान लिखा जा रहा था तो जवाहरलाल नेहरू को नींद नहीं आ रही थी क्योंकि संविधान को एक अछूत बाबा साहब अम्बेडकर  लिख रहे थे।  
    नेहरू रात में ही गाँधी के पास गया, गांधी सो रहा था,नेहरू ने गाँधी को जगाया । नेहरू ने गांधी से कहा-बापू आप सो रहे हैं और मुझे नींद नहीं आ रही है क्योंकि अम्बेडकर संविधान लिख रहा है न जाने अपने लोगों के लिए क्या-क्या लिख देगा।  गांधी ने मुस्करा कर कहा - अरे पंडित क्यों चिंता करता है, लागू तो तुझे ही करना है । 


  बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में दलित व पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की। संविधान लागू हो गया।  आजाद भारत में प्रथम आम चुनाव हो गया था पूरे देश में कांग्रेस की सरकार बनी। सभी राज्यों में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने। सरकारी कर्मचारियों की भर्ती होनी थी। नेहरू ने गांधी से पूछा कि - बापू आरक्षण का क्या करना है? तब गांधी ने एक छोटी सी पर्ची पर गुप्त तरीके से लिख कर दिया कि- "पंडित  वेकेंसी निकालो और भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी करो लेकिन दलित व पिछड़ों को नहीं लेना है और उनकी खाली वेकेंसी के सामने लिखना है कि-कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला " यह सुन कर नेहरू खुश हो गया और बोला कि बापू मैं समझ गया। 


   पूरे देश में कर्मचारियों की भर्ती निकाली,प्रक्रिया पूरी की गयी लेकिन पूरे देश के मुख्यमंत्रियों पर वह गांधी की  पाती गुप-चुप पहुंचायी गयी।  दलित पिछड़ों को भर्ती नहीं किया गया । उनकी वेकेंसी के सामने लिख दिया गया कि  " कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला " यह देख कर बाबा साहब अम्बेडकर  बहुत दुखी हुए तब उन्होंने कहा कि - " शिक्षित बनो "


आज वही गांधी की पाती सरकार द्वारा फिर अमल में लायी जा रही है।  61 फीसदी वेकेंसी के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला कह कर वेकेंसी खाली छोड़ दी गयीं हैं।