Monday, August 3, 2020

मैथिलीशरण गुप्त पार्क में गहोई नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष आकाश  गहोई की अध्यक्षता में हुआ पौधारोपण का कार्यक्रम

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो जालौन


 राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर  सोमवार को  गहोई नवयुवक मंडल के जिला अध्यक्ष आकाश गहोई के अध्यक्षता में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नवागंतुक पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह और विशिष्ठ अतिथि  गौरीशंकर वर्मा सदर विधायक और जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर  बना जी भी पहुचे।कार्यक्रम शहर के माता पुरा मोहल्ला में स्थित मैथिलीशरण गुप्त पार्क में संपन्न हुआ इस दौरान पार्क के संरक्षक अशोक गुप्ता 'महाबली' भी मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक ने पौधारोपण करके की इसके बाद विधायक और जिलाध्यक्ष ने भी पौधा रोपण किए । सभी अतिथियों ने  राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त  की रचनाओं के विषय में चर्चा की । इस दौरान प्रशांत गुप्ता (बॉबी) राम प्रकाश शर्मा (बबलू काका) नीरज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, आदित्य तिवारी, शक्ति गहोई, विधायक प्रतिनिधि प्रशांत तिवारी आदि मौजूद है ।


रक्षाबन्धन के दिन टूटे पुल से गिरी बाइक दो भाई डूबे



दैनिक अयोध्या टाइम्स जिला संवाददाता देवेश कटियार कन्नौज।    सुरसा(हरदोई) जिले के ऐंचामऊ के पुल पर त्यौहार के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहाँ टूटे पुल से एक मोटरसाईकिल नहर में जा गिरी।जिससे बाइक सवार दो सगे भाई नहर में गोते लगाते हुए डूब गए ।गोताखोरों की मदद से  दो भाइयों की तलाश जारी रही। कबर लिखे जाने तक दोनों भाइयों का कुछ पता नही चल सका। जानकारी के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र सुजौरा गाँव निवासी चंद्रपाल व् सौरभ पुत्रगण धरम गज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ऐंचा मऊ पुल पर पहुंची तो पुल टूटा होने के कारण उनकी बाइक नहर में जा गिरी। हादसा होते ही पास के लोगों ने दौड़कर बचाने का  प्रयास किया।मामले की सूचना थाना  पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद गोताखोरों को बुलाकर नहर में डूबे भाइयों की खोजबीन करायी गयी लेकिन काफी प्रयास के वाबजूद खबर लिखे जाने तक कुछ भी पता न चल सका।

 

 




कालपी पुलिस ने कानपुर नगर का पंजीकृत गिरोह 99 का गैग लीडर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार    

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो जालौन


 पकडे़ गये आरोपी पर दर्ज है कानपुर में कई अभियोग                                                                   
कालपी - कालपी कोतवाली पुलिस के हाथों एक बडी़ सफलता हाथ लगी है।कानपुर नगर का पंजीकृत गिरोह 99 का गैग लीडर एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया तथा पकडे़ गये आरोपी पर कानपुर में कई अभियोग पंजीकृत है।                                        कालपी सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह की मौजूदगी में प्रेस नोट में बताया कि पुलिस अधीक्षक डा०यशवीर सिंह द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डा०अवधेश कुमार सिंह  के निर्देशन में कालपी कोतवाली पुलिस की ज्ञानभारती चौकी इंचार्ज रविशंकर मिश्रा ने 2 अगस्त की रात्रि कान्स्टेबल अजीत भदौरिया,आर्दश तिवारी,प्रवीण राज शर्मा, त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी आदि ने अभियुक्त अशोक बसोर पुत्र दुलीचन्द उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम छौक को अवैध तंमचा 315 बोर मय 1 अदद जिंदा कारतूस के साथ कानपुर झांसी मार्ग से छौक जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया।पकडे़ गये अभियुक्त जनपद कानपुर नगर में पंजीकृत गिरोह 99 का गैगलीडर है।जिसके विरूद्ध कानपुर नगर के थाना चकेरी कानपुर में मु०अ०स०1266/14 धारा 394 व 411 व मु०अ०स०1100/15 धारा 394,307,411 भादवि के तहत अभियोग दर्ज है।इसके अलावा मु०अ०स०1269/15 धारा 3/25 ए एक्ट व मु०अ०स०296/16 धारा 3(1)  गैगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। कालपुरुष पुलिस ने उक्त आरोपी को धारा 3/25 के तहत जेल भेजा गया।


वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, छह शातिर गिरफ्तार 





प्रयागराज। पडोसी जनपद प्रतापगढ में आसपुर देवसरा पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह को पर्दाफाश करके छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। इन शातिरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात बाइक बरामद की है, जबकि गिरोह का सरगना भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। देवसरा थाने के एसआइ अजय कुमार व एसआइ अश्वनी कुमार पटेल ने मुखबिर की खास सूचना पर फोर्स के साथ रविवार को देर शाम दाउदपुर चौराहे पर स्थित बिनैका स्कूल के पास से घेरेबंदी करके राजेश सरोज पुत्र सालिल राम निवासी केवटली, नील कमल उर्फ प्रिंस पुत्र छोटेलाल व सूरज गौतम पुत्र अमृतलाल गौतम निवासीगण बिझला को पकड़कर लिया। उनके पास से चार बाइक बरामद की। इनका एक साथी गिरोह का सरगना विजय सरोज अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।


निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक पुलिस ने की बरामद
पकड़े गए शातिरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने तेलियानी पुलिया नहर के पास वाहन चोर गिरोह के सदस्य रंजीत पुत्र जयंत्री प्रसाद निवासी बिझला, नन्हेलाल पुत्र रामनरेश निवासी केवटली, सुरेंद् विश्वकर्मा पुत्र प्यारेलाल विश्वकर्मा निवासी गोदलपट्टी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से भी चोरी की तीन बाइक बरामद की गई। एसओ के अनुसार गिरफ्तार राजेश, नीलकमल व सूरज ने कबूल किया कि मौके से फरार होने विजय सरोज था। उसके साथ मिलकर वे लोग बाइक चुराते हैं। चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स को क्रमश: जीआइसी प्रतापगढ़, अजीतनगर स्थित मॉल व मदाफरपुर बाजार से चोरी की थी। इसके अलावा एक और सुपर स्प्लेंडर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ से चुराई थी। पल्सर, डिस्कवर को कहीं से चुराकर विजय सरोज ने उन्हें बेचने के लिए दी थी, जबकि बरामद टीवीएस विक्टर विजय की है।


फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर बनाकर बेच देते थे चोरी की बाइक

एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह शातिर लोग नंबर प्लेट बदलकर और फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर बनाकर बाइक को दूसरे व्यक्ति को बेच देते थे। गैंग के छह लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। जबकि मौके से फरार  गैंग के सरगना विजय सरोज की तलाश की जा रही है।