Tuesday, December 28, 2021

नहीं चाहिए ऐसे दोस्त!

दोस्ती का मतलब है, दोस्त को सही राह पर लाना,
उनके साथ हंसना, रोना, पढ़ना, और खाना,
उन्हें सही कार्य के लिए, हर वक्त जगाना,
कुछ लोग सोचते हैं, दोस्ती का मतलब होता है,
सिर्फ एक दोस्त को बिगाड़ना!

नहीं चाहिए ऐसी दोस्ती, जो सिर्फ मतलब से जुड़ी हो,
हर कदम, हर वक्त, सिर्फ गलत राह पर ही मुड़ी हो,
ना बनाएं ऐसे दोस्त, जिनकी राहे अच्छाइयों से जुदा हो,
उनके लिए तो सिर्फ, बुराई ही खुदा हो!

संगति ऐसी हो जो आपको निखरने दे,
ऐसी संगति ना करो, जो आपको बिखरने दे,
चाहो तो जिंदगी में कभी दोस्त ना बनाओ,
पर हर कदम, हर समय, सही राह को अपनाओ!

डॉ. माध्वी बोरसे!
( स्वरचित व मौलिक रचना)

स्त्री और पुरुष दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। डॉ. विक्रम चौरसिया

समाज में पुरुष व महिला को संविधान द्वारा समान तौर पर समस्त अधिकार तो दिए गए हैं, लेकिन फिर भी देखे तो किसी न किसी रुप में सामाजिक रूढ़िवादी मान्यताओं व विषमताओं के कारण ही कुछ महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है, इसी तरह देखें तो आज बहुत से पुरूष भी पीड़ित है।स्त्री और पुरुष दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, एक दूसरे के पूरक हैं, सहयोगी हैं, विरोधी नहीं ,प्रकृति ने दोनों को एक खास मकसद से सृष्टि की निरंतरता हेतु बनाया है, दोनों एक दूसरे के लिए आवश्यक हैं, अनुपयोगी नहीं , दोनो एक दूसरे के मित्र हैं, शत्रु नहीं है। इस सृष्टि की सभी नारी किसी ना किसी की मां होती है चाहे उनसे हमारा कोई भी रिश्ता क्यों ना हो,कभी मां,कभी बहन,कभी पत्नी,कभी दादी, नानी मां और भी बहुत से रिश्ते में हमें समेटकर प्यार , स्नेह देकर सींचती है,लेकिन आज के इस वैश्वीकरण के दौर में हम देख रहे हैं कि देश के अलग अलग हिस्सों से  अक्सर ही इस तरह की खबर मिल रही है कि किसी लड़की ने थोड़ी सी ही कहासुनी हो जाने पर ही अपने लोगों पर ही बलात्कार का आरोप लगा दी ,ऐसे में  कैसे ये सृष्टि चलेगी ? देखे तो हाल ही में जारी एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पुरुषों की आत्महत्या की दर महिलाओं की तुलना में दो गुने से भी ज्यादा है, इसके पीछे तमाम कारणों में पुरुषों का घरेलू हिंसा का शिकार होना भी बताया जाता है, जिसकी शिकायत वो किसी फोरम पर कर भी नहीं पाते हैं।  हालांकि ऐसा नहीं है कि पुरुषों के खिलाफ हिंसा की किसी को जानकारी नहीं है या फिर इसके खिलाफ आवाज नहीं उठती है लेकिन यह आवाज एक तो उठती ही बहुत धीमी है और उसके बाद खामोश भी बहुत जल्दी हो जाती है, वही  498A को कानूनविदों द्वारा लागू किया गया ,महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाने के लिए इसे कानून का रूप दिया गया है , लेकिन वर्तमान तथ्यों और आंकड़ों से पता चलता है कि कुछ महिलाओं द्वारा अपने लाभ के लिए इसका व्यापक रूप से दुरुपयोग भी किया जा रहा है और इस कारण इंसानों के लिए ये उपद्रव पैदा हो रहा है, यही कारण भी है कि यह खंड आईपीसी का सबसे अधिक विवादित खंड बना हुआ है। बलात्कार या किसी भी तरह का शोषण किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है, ऐसे में चाहे पुरुष हो या महिला अगर कोई भी किसी का शोषण करता है तो उस पर महिला व पुरुष में भेदभाव ना करते हुए, दोनों को बराबर की सजा होनी चाहिए। यह सच्चाई ही है कि देश को शर्मसार करने वाली दिसंबर 2012 की निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड की घटना के बाद बलात्कार से संबंधित कानूनी प्रावधानों को कठोर बनाए जाने के बावजूद भी महिलाओं किशोरियों और अबोध बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आई है, इसके बावजूद भी इस तथ्य से कैसे इंकार किया जाए कि बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों में निर्दोष व्यक्तियों को झूठा फंसाए जाने की घटनाएं भी बढ़ रही है, अब सवाल यह उठता है कि क्या बलात्कार जैसे संगीन अपराध से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधान का इस्तेमाल झूठे मामले में पुरुषों को फसाने के लिए हथियार के रूप में तो नहीं किया जा रहा है। क्या झूठे मामले की वजह से समाज और परिवार में कलंकित होने वाले व्यक्ति को  ऐसी महिला के खिलाफ हर्जाने के लिए मुकदमा दायर करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए?


ओमिक्रान वेरिएंट- चुनाव 2022- सुशासन- चुनौतियां!!!

ओमिक्रान वेरिएंट - प्रस्तावित चुनाव 2022 स्वरूपी रैलियों की भीड़ पर संज्ञानः लेना समय की मांग 


आेमिक्रान वेरिएंट- नागरिकों को अफ़वाह, भ्रम और डर से बचकर कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख़्ती से पालन करना ज़रूरी - एड किशन भावनानी

गोंदिया - वैश्विक रूप से बड़ी मुश्किल से कोविड-19, डेल्टा, डेल्टा प्लस पर आंशिक काबू पाकर कुछ राहत की सांस भर ली थी कि फ़िर आेमिक्रान वेरिएंट ने तहलका मचा दिया है। सबसे अधिक प्रभावित देशों में ब्रिटेन की हालत नाजुक है वहां एक लाख से अधिक केस आ रहे हैं जिससे अमेरिका सहित भारत भी सावधानी की मुद्रा में आ गया है यही कारण है कि पीएम मोदी ने गुरुवार को एक हाईलेवल मीटिंग ली जिसमें अनेक महत्वपूर्ण विभागों के बड़े बड़े अधिकारी शामिल हुए। हालातों की समीक्षा की गई एवं महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। साथियों बात अगर हम भारत में ओमिक्रान वेरिएंट के कहर की करें तो स्थिति धीरे-धीरे क्रिटिकल होती जा रही है। अभी 18 राज्यों में पहुंच चुका है 450 से अधिक केस आ चुके हैं। दिल्ली,महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों में रात्रिकर्फ्यू की घोषणा भी की गई है। उधर मध्यप्रदेश में कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव पास कर वहां होने वाले लोकल चुनाव पर रोक लगा दी है जबकि चुनाव आयोग ने कहा रोक नहीं लगा सकते। विधि विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण चर्चाएं शुरू है। उधर 10 राज्य में केंद्रीय स्वास्थ्य टीमें जहां उनकाअधिकार क्षेत्र होगा उस स्थिति में अपनी रणनीति को तैयार किए हुए हैं तथा केंद्र व राज्य सरकारें तीसरी लहर की स्थिति से निपटने अपना - अपना गुणा भाग कर रणनीतिक रोडमैप तैयार करने में भिड़ गए हैं कि कहीं यह ओमिक्रोन वेरिएंट सुपरस्प्राइडर बन के न रह जाए। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी प्रस्तावित चुनाव सभाओं, रैलियों के लिए एसओपी तैयार कर दिए हैं ताकि पूर्वगामी दुष्परिणामों से बचा जा सके। साथियों बात अगर हम पीएम द्वारा गुरुवार को ली गई हाईलेवल मीटिंग की करें तो देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच उन्होंने देश भर में कोरोना की स्थिति, ओमिक्रॉन और स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट को देखते हुए हमें सतर्क और सावधान होना चाहिए। सरकार सतर्क है। बीमारी की रोकथाम और प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार राज्यों का पूरा सहयोग कर रही है। तत्काल और प्रभावी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग में तेजी, टीकाकरण में तेजी लाना और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। साथियों बात अगर हम ओमिक्रान वेरिएंट पर चुनाव आयोग के चुनाव 2022 प्रस्तावित दौरे की करें तो, देश में 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ने की संभावना के बीच में चुनाव की तैयारी के लिए उत्तराखंड के एक दिनके दौरे के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपनी टीम के साथ 28 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे तथा स्वास्थ्य सचिव के साथ मीटिंग। साथियों बात अगर हम इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यूपी में चुनाव को टालने के सुझाव की करें तो, यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर कोरोना का संकट गहराने लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को यूपी में चुनाव टालने का सुझाव दिया था। इसपर अब चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वो स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग कोरोना से निपटने के लिए तैयार और सारी तैयारियां हो चुकी हैं। यूपी में कुछ महीनों में होने हैं चुनाव यूपी में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. ऐसे में उससे पहले चुनाव कराने जरूरी है। हालांकि, चुनाव आयोग के पास चुनाव को टालने का अधिकार है. अगर यूपी में चुनाव टलते हैं तो 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। साथियों बात अगर हम ओमिक्रान वेरिएंट की तैयारियों और सुशासन की करें तो, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने परीक्षण और निगरानी बढ़ाने के अलावा रात में कर्फ्यू लगाने, बड़ी सभाओं का सख्त नियमन, शादियों और अंतिम संस्कार में लोगों की संख्या कम करने जैसे रणनीतिक निर्णय को लागू करने की सलाह दी है। पत्र में उन उपायों पर प्रकाश डाला गया है, जिन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के शुरुआती संकेतों के साथ-साथ चिंता बढ़ाने वाले वेरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए उठाए जाने की आवश्यकता है। ओमिक्रॉन की संक्रामकता के मद्देनजर देश में कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज देने की मांग भी उठ रही है।कई देशों में बूस्टर डोज दी भी जा रही है। उपरोक्त पूरी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और टीवी चैनलों द्वारा दी गई है। साथियों बात अगर हम दिनांक 25 दिसंबर 2021 को पीएम द्वारा राष्ट्र के नाम संदेश की करें तो पीआईबी के अनुसार, वर्तमान में, ओमीक्रॉन की चर्चा जोरों पर चल रही है। विश्व में इसके अनुभव भी अलग-अलग हैं, अनुमान भी अलग-अलग हैं। भारत के वैज्ञानिक भी इस पर पूरी बारीकी से नजर रखे हुए हैं, इस पर काम कर रहे हैं। हमारे वैक्सीनेशन को आज जब 11 महीने पूरे हो चुके हैं तो सारी चीजों का वैज्ञानिको ने जो अध्ययन किया है और विश्वभर के अनुभवो को देखते हुए आज कुछ निर्णय लिए गए है। आज अटल जी का जन्म दिन है, क्रिसमस का त्योहार है तो मुझे लगा की इस निर्णय को आप सबके साथ साझा करना चाहिए। भारत में ओमिक्रोन संक्रमण का जिक्र करते हुए, पीएम ने लोगों को इससे नहीं घबराने की अपील की और मास्क पहनने तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का पालन करने का अनुरोध किया। पीएम ने कहा कि महामारी से लड़ने के वैश्विक अनुभव ने बताया है कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने का दूसरा हथियार टीकाकरण है। पीएम ने घोषणा की कि 3 जनवरी 2022, सोमवार से, 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इस कदम से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने में मदद मिलने की संभावना है और इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता की चिंता कम होगी। उन्होंने 10 जनवरी 2022, सोमवार से स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए एहतियाती खुराक की भी घोषणा की। अग्रिम मोर्चे के कर्मी  और स्वास्थ्य देखभाल कर्मी कोविड रोगियों की सेवा में लगे हुए हैं। भारत में तीसरी खुराक को बूस्टर डोज नहीं 'एहतियाती खुराक' कहा गया है। एहतियाती खुराक के निर्णय से स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का विश्वास मजबूत होगा। पीएम ने यह भी घोषणा की कि 10 जनवरी, 2022 से डॉक्टरों की सलाह पर सह-रुग्णता वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी एहतियाती खुराक लेने का विकल्प उपलब्ध होगा। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि आज, जैसे-जैसे वायरस के नए-नए रूप सामने आ रहे हैं, चुनौती का सामना करने की हमारी क्षमता और आत्मविश्वास भी हमारी अभिनव भावना के साथ कई गुना बढ़ रहा है। अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि ओमिक्रान वेरिएंट- चुनाव 2022- सुशासन और चुनौतियां सभी से एक साथ निपटना है तथा प्रस्तावित चुनाव 2022 चुनाव की रैलियों की भीड़ पर संज्ञानः लेना समय की मांग है एवं नागरिकों को अफ़वाह, भ्रम और डर से बचकर कोविड उपयुक्त व्यवहार का सख़्ती से पालन करना ज़रूरी है। 

Monday, December 27, 2021

जागो हिन्दू जागो

     चर्चों   से   चिठ्ठी   निकल   पड़ी, 

     मस्जिद  का  फतवा  बोल  रहा।
     यदि   मंदिर   अब  खामोश  रहे,
     समझो  फिर  खतरा  डोल रहा।
                        वो  देश  चलाएॅ फतवे से,
                        तुम   तेल   सूंघते  ही रहना।
                        जब घर में घुसकर मारेंगे,
                        तब  हाथ  रगड़ते  रहना।
     वो काल-खण्ड  हम याद करें,
     जब   बटे   हुए  थे  जाती  में।
     पराधीन    यह    देश    हुआ,
     व  घाव  मिला  था  छाती  में। 
                    हिन्दू  विघटन  के  कारण  ही,
                    परतन्त्र रहे हम  सदियों तक।
                    अगर    अभी   न   हम   चेते,
                    फिर करो तैयारी जन्मों तक।         
      परिदृश्य वही फिर आज यहां,
      सबको मिलकर चलना होगा। 
      नहीं  जातिवाद, अब राष्ट्रवाद,
      की  धारा  में ही बहना  होगा। 
                      एकत्र  हो  रहे  फ्यूज  बल्ब,
                      सूरज को दिया दिखाने को।
                      नहीं   हैं  दाने   जिनके  घर,
                      वो  अम्मा  चली भुनाने को।                         
      हुंकार भरें जब एक अरब,
      सारी दुनियाँ हिल जाएगी। 
      चोरों  की  गठबंधन  नीती,
      सब धरी पड़ी रह जाएगी। 
                   हम   लाखों  वीर  शहीदों  का,
                   अपमान   नहीं  कर  सकते हैं। 
                   हो  उनके  सपनों  का  भारत,
                   संकल्प तो हम कर सकते हैं।            
      धन्य   देश   की   है   जनता,
      सरकार   बनाई   मोदी  की।
      औलादें  बाहर  निकल  रहीं,
      बाबर खिलजी व लोदी की।              
                      है  पीएम  की  बारात  बड़ी,
                      फिर  दूल्हा  किसे  बनाएंगे।
                      वो अभी वोट लेकर सबका,
                      सन  अस्सी  को दोहराएंगे। 
      देश   की   सत्ता  गद्दारों  को,
      नहीं     सौंपने    अब    दूंगा।
      मेरे  तन   में   शक्ती  जितनी,
      सब कुछ अर्पण मैं कर दूंगा।     
                      गठबंधन   जाली   टोपी  का,
                      सड़कों  पर   रौंदा   जाएगा।
                      बाइस   तो  आने  दो  मित्रों,
                      फिर घर-घर भगवा छाएगा। 
     दी   आज   चुनौती  है उनको,
     जो  चले  हैं  देश मिटाने  को।
     हम   भी   कट्टर   हिन्दू  ठहरे,
     हिन्दू  को  चले   जगाने  को।    
                     वो आग से लड़ने है निकला,
                     अंगारों  से अब  डरना क्या।
                     वो  शेर है  भारत  माता का,
                     गद्दारों  से अब  डरना क्या। 
     गठबंधन  करके सारे दल,
     देश  को दलदल कर देंगे। 
     जो  भरा खजाना मोदी ने,
     वो लूट के खाली कर देंगे। 
                      है   देश   तुम्हारे   हाथों   में,
                      निज  भाग्य तुम्हारे हाथों में।
                      अब देश की भावी पीढ़ी का,
                      निर्माण    तुम्हारे   हाथों  में।    
     चहुँ ओर से फतवा निकल रहा,
     क्या   अपनी   हंसी  कराओगे। 
     बन  जाएॅगे  गीदड़  एक अरब,
     क्या फतवा सरकार  बनाओगे।  
                  अब  बड़ी  चुनौती  बाइस  की,
                  मिलकर  विजयी   होना  होगा।
                  नव  स्वर्णिम  भारत के खातिर,            
                  फिर   से   मोदी   लाना होगा

                        भारत माता की जय !

कॉस्मोप्रॉफ इंडिया ने भारत की कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री में बिखेरा जलवा

-अनिल बेदाग़-



मुंबई :  भारत में तेजी से बढ़ते हुए ब्यूटी मार्केट के लिए मुंबई के होटल सहारा स्टार में 2 दिन की बिजनेस टु बिजनेस इवेंट, कॉस्मोप्रॉफ इंडिया, का आयोजन किया गया। बोलोग्नाफियर और इंफॉर्मा  की ओर से आयोजत की गई कॉस्मोप्रॉफ इंडिया दुनिया भर में प्रतिष्ठित कॉस्मोप्रॉफ ब्रैंड की ओर से भारत के भौगोलिक क्षेत्र के अनुकूल लगाई  गई प्रदर्शनी है। इसका अपना एक अलग पैमाना और पहचान है। इसमें सभी क्षेत्रों के प्रोफेशनल ब्यूटी बिजनेस का प्रतिनिधित्व है। इसके तहत कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री से संबंधित हर पहलू, सामान, कच्चा माल, मशीनरी, ओईएम,  कान्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चिंरग और प्राइवेट लेबल, प्राइमरी और सेकेंडरी पैकेजिंग, सर्विस प्रोवाइडर्स और तैयार माल का प्रदर्शन किया जाता है। यह परफ्यूमरी और कॉस्मेटिक्स, खूबसूरती और स्पा, बाल, नाखून, नैचुरल और ऑर्गेनिक में बंटा है।
इस दो दिन के शो का उद्घाटन इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज लोगों की मौजूदगी में लैक्मे लीवर के सीईओ और कार्यकारी निदेशक श्री पुष्कराज शेनाई,  इंडल्ज द सैलून की संस्थापक मिस सुर्कीति पटनायक,  इंडल्ज द सैलून के संस्थापक श्री जयंत पटनायक, दक्षिण एशिया में टोनी एंड गाइ के सीईओ मिस्टर ब्लेसिंग ए मानिकनंदन, जीन- क्लॉड बिगुइन सैलून एंड स्पा के सीईओ श्री समीर श्रीवास्तव,  श्री सचिन कामत निदेशक, श्री भूपेश डिंगर. निदेशक इनरिच ब्यूटी, जेसीकेआरसी की संस्थापक  मिस रेखा चौधरी, बीब्लंट की सीईओ मिस स्फूर्ति शेट्टी, सेवियो जॉन परेरा सैलूंस  के संस्थापक श्री सेवियो जॉन परेरा, सिंपलीनाम की संस्थापक मिस नम्रता सोनी, वर्ल्ड पैकेजिंग ऑर्गनाइजेशन  के ग्लोबल एंबेसेडर श्री एवीपीएस चक्रवर्ती, गैटेफॉरस के एमडी डा. सुनील बांबरकर, भारत में इंफॉर्मा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास, इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया के ग्रुप डायरेक्टर श्री राहुल देशपांडे ने किया।  
कॉस्मोप्रॉफ इंडिया भारत में अत्याधुनिक रूप से उभरने वाले नए-नए ट्रेंड्स और प्रस्तावों की ऑब्जर्वेटरी रहा है। 2000  वर्गमीटर के प्रदर्शनी स्थल में प्रतिष्ठित ब्रैंड्स आई-ब्यूटी का नवीनतम झलक पेश करते है। यब प्रॉडक्ट और तकनीक हाल ही में स्थानीय मार्केट के उभरने के नतीजे के रूप में सामने आई है। यह 2500 से ज्यादा संभावित ऑपरेटरों को हाई क्वॉलिटी के कारोबारी अनुभव की गारंटी देते हैं। इस साल कॉस्मोप्रॉफ इंडिया ने अमेज़न, मिंत्रा, पर्पल, मैरिको, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लैक्मे लीवर , कामा आयुर्वेद, एमकैफीन, मामा अर्थ समेत कई अन्य खरीदारों ने स्वागत किया। 

महिला सशक्तिकरण

 महिला सशक्तिकरण तब है जब महिलाओं को अपने निर्णय लेने की स्वतंत्रता हो। उनके लिए क्या सही है और उनके लिए क्या गलत है, यह तय करने में उन्हें पूरा अधिकार हो।  महिलाओं को दशकों से पीड़ित होना पड़ा है क्योंकि उनके पास कोई अधिकार नहीं थे और अब भी बहुत सी जगह, गांव, यहां तक की बहुत से शहर और देश में भी नहीं है!

 महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और अब भी किया जा रहा है । अपने अधिकारों के साथ-साथ महिलाओं को सिखाया गया कि वे अपने जीवन के सभी पहलुओं में आत्मनिर्भर कैसे हों।  उन्हें सिखाया गया कि उनके लिए एक स्थान कैसे बनाया जाए जहां वे बढ़ सकें और वह बन सकें जो वे बनना चाहती हैं।
 पुरुषों के पास हमेशा सभी अधिकार होते थे।  हालाँकि, महिलाओं को इनमें से कोई भी अधिकार नहीं था, यहाँ तक कि मतदान जैसा छोटा अधिकार भी।  चीजें बदल गईं जब महिलाओं ने महसूस किया कि उन्हें भी समान अधिकारों की आवश्यकता है।  यह अपने अधिकारों की मांग करने वाली महिलाओं द्वारा क्रांति के साथ लाया गया।   दुनिया भर के देशों ने खुद को "प्रगतिशील देश" कहा, लेकिन उनमें से हर एक के पास महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने का इतिहास है।  इन देशों में महिलाओं को आजादी और दर्जा हासिल करने के लिए उन प्रणालियों के खिलाफ लड़ना पड़ा, जो उन्होंने आज हासिल की हैं।  हालाँकि, भारत में, महिला सशक्तिकरण अभी भी पिछड़ रहा है। अब भी जागरूकता फैलाने की बहुत अधिक आवश्यकता है। भारत उन देशों में से एक है जो महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है और इसके कई कारण हैं।  उनकी सुरक्षा में कमी का एक कारण ऑनर किलिंग का खतरा भी है।  परिवारों को लगता है कि अगर वे परिवार और परिवार की प्रतिष्ठा के लिए शर्म की बात है, तो उन्हें उनकी हत्या करने का अधिकार है।  महिलाओं के सामने एक और बड़ी समस्या यह है कि शिक्षा की कमी है। देश में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए महिलाओं को हतोत्साहित किया जाता है।  इसके साथ ही उनकी शादी जल्दी हो जाती है।  महिलाओं पर हावी पुरुषों को लगता है कि महिलाओं की भूमिका उनके लिए काम करने तक सीमित है। वे इन महिलाओं को कहीं जाने नहीं देते हैं, नौकरी नहीं करने देते हैं, और इन महिलाओं को कोई स्वतंत्रता नहीं है। महिला सशक्तीकरण लैंगिक समानता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण पहलू है।  इसमें एक महिला के आत्म-मूल्य, उसकी निर्णय लेने की शक्ति, अवसरों और संसाधनों तक उसकी पहुंच, उसकी शक्ति और घर के अंदर और बाहर अपने स्वयं के जीवन पर नियंत्रण और परिवर्तन को प्रभावित करने की उसकी क्षमता को बढ़ाना शामिल है।   फिर भी लैंगिक मुद्दे केवल महिलाओं पर केंद्रित नहीं हैं, बल्कि समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच संबंधों पर हैं। पुरुषों और लड़कों के कार्य और दृष्टिकोण लैंगिक समानता प्राप्त करने में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं।
 यदि महिलाएं घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार से गुजर रही हैं, तो वे इसकी सूचना किसी को नहीं देती हैं। उसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि वे जिस समाज में रहती हैं, उसके बारे में टिप्पणी करेंगे। भारत एक ऐसा देश है जिसमें महिला सशक्तिकरण का अभाव है।देश में बाल विवाह का प्रचलन है।  माता-पिता को अपनी बेटियों को यह सिखाना चाहिए कि अगर वे अपमानजनक रिश्ते में हैं, तो उन्हें घर आना चाहिए।  इससे, महिलाओं को ऐसा लगेगा कि उन्हें अपने माता-पिता का समर्थन प्राप्त है और वे घरेलू हिंसा से बाहर निकल सकती हैं। 
महिलाओं को उन चीजों मै आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए की वे अपने सभी लक्ष्यों और आकांक्षाओं को प्राप्त कर सके जो वो करना चाहती है। आज भी विश्व स्तर पर, महिलाओं के पास पुरुषों की तुलना में आर्थिक भागीदारी के लिए कम अवसर हैं, बुनियादी और उच्च शिक्षा तक कम पहुंच, अधिक स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम, और कम राजनीतिक प्रतिनिधित्व।
 महिलाओं के अधिकारों की गारंटी देना और उन्हें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के अवसर प्रदान करना न केवल लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करने के लिए भी महत्वपूर्ण है।  सशक्त महिलाएं और लड़कियां अपने परिवार, समुदायों और देशों के स्वास्थ्य और उत्पादकता में योगदान करती हैं, जिससे सभी को लाभ होता है।
 लिंग शब्द सामाजिक रूप से निर्मित भूमिकाओं और जिम्मेदारियों का वर्णन करता है जो समाज पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त मानते हैं।  लिंग समानता का अर्थ है कि पुरुषों और महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता, शिक्षा और व्यक्तिगत विकास के लिए समान शक्ति और समान अवसर प्राप्त हैं। अब भी बहुत से विकासशील देशों में लगभग एक चौथाई लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं।  आमतौर पर, सीमित साधनों वाले परिवार जो अपने सभी बच्चों के लिए स्कूल की फीस, वर्दी और आपूर्ति जैसे खर्च नहीं कर सकते, वे अपने बेटों के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देंगे।एक शिक्षित लड़की की शादी को स्थगित करने, छोटे परिवार को बढ़ाने, स्वस्थ बच्चे पैदा करने और अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अधिक संभावना है।  उसके पास आय अर्जित करने और राजनीतिक प्रक्रियाओं में भाग लेने के अधिक अवसर हैं, और एचआईवी, करोना अन्य बीमारियों से संक्रमित होने की संभावना कम है।
 महिलाओं का स्वास्थ्य और सुरक्षा एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र है।  एचआईवी / एड्स महिलाओं के लिए एक तेजी से प्रभावी मुद्दा बनता जा रहा है।मातृ स्वास्थ्य भी विशिष्ट चिंता का एक मुद्दा है।  कई देशों में, महिलाओं की प्रसव पूर्व और शिशु देखभाल तक सीमित पहुंच है, और गर्भावस्था और प्रसव के दौरान जटिलताओं का अनुभव होने की अधिक संभावना है।  यह उन देशों में एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है जहाँ लड़कियाँ शादी करती हैं और उनके तैयार होने से पहले बच्चे होते हैं;  18 वर्ष की आयु से पहले। शिक्षा मातृ स्वास्थ्य देखभाल सूचना और सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदु प्रदान कर सकती है जो माताओं को अपने स्वयं के स्वास्थ्य और अपने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में सूचित निर्णय लेने वालों के रूप में सशक्त बनाती है।  हमें एक ऐसी संस्कृति में रहने की जरूरत है जो सम्मान के साथ देखती है और महिलाओं को पुरुषों के जितना ही आदर्श बनाती है।
 लैंगिक समानता प्राप्त करने में ध्यान केंद्रित करने का एक अंतिम क्षेत्र महिलाओं का आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण है।  हालांकि महिलाओं में दुनिया की 50% से अधिक आबादी शामिल है, लेकिन उनके पास दुनिया की संपत्ति का केवल 1% ही है।  दुनिया भर में, महिलाएं और लड़कियां लंबे समय तक अवैतनिक घरेलू काम करती हैं।  कुछ स्थानों पर, महिलाओं को अभी भी खुद की जमीन या संपत्ति का अधिकार प्राप्त करने, ऋण प्राप्त करने, आय प्राप्त करने या नौकरी के भेदभाव से मुक्त अपने कार्यस्थल में स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं है। घर और सार्वजनिक क्षेत्र में सभी स्तरों पर, महिलाओं को निर्णय निर्माताओं के रूप में व्यापक रूप से रेखांकित किया जाता है।  दुनिया भर की विधानसभाओं में, महिलाओं को 4 से 1 तक पछाड़ दिया जाता है, फिर भी लैंगिक समानता और वास्तविक लोकतंत्र प्राप्त करने के लिए महिलाओं के लिए राजनीतिक भागीदारी महत्वपूर्ण है।
महिला सशक्तिकरण दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है।
जिन पुरुषों के पास सभी अधिकार थे, उनकी तुलना में महिलाओं के पास सबसे लंबे समय तक मतदान करने जैसे आवश्यक अधिकार नहीं थे।  महिलाओं का सशक्तीकरण आवश्यक है क्योंकि महिलाओं के पास दशकों से अधिकार और स्वतंत्रता नहीं थी।  महिलाएं लगभग न के बराबर थीं।  महिलाएं भी मनुष्य हैं, और उन्हें अपने साथी मनुष्यों के समान अधिकार और स्वतंत्रता की आवश्यकता है।
महिला सशक्तिकरण की जरूरत, समय की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है।  ऐसे कई तरीके हैं जिनसे महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण को वास्तविकता बनाने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए।  महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को शिक्षित करना होगा।  शिक्षा प्रदान और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि अधिक महिलाएं साक्षर हो सकें।  वे जो शिक्षा प्राप्त करती हैं, उन्हें आगे बढ़ाने में मदद की जानी चाहिए ।  महिलाओं के पास वह जीवन हो सकता है जो वे चाहती हैं और इसमें खुश रह सकती है!  महिला सशक्तिकरण का एक और तरीका है कि हर क्षेत्र में सम्मान और समान अवसर दिए जाएं। महिलाओं को वही मौका दिया जाना चाहिए जो उनके समकक्षों को मिलता है। 
वेतन एक और क्षेत्र है जो महिलाओं और पुरुषों के लिए समान होना चाहिए।  महिलाओं को उस काम के लिए समान रूप से भुगतान किया जाना चाहिए जो वे करते हैं।
 महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण चीज है जिसे पूरा करने की जरूरत है।  आज महिलाओं के पास जो अधिकार और स्वतंत्रता है, वह उन झगड़ों का परिणाम है, जिनके खिलाफ सशक्त महिलाओं ने लड़ाई लड़ी।  इन सशक्त महिलाओं के कृत्यों से पता चलता है कि यह समय है कि महिलाएं भी सभी स्वतंत्रता और अधिकारों का आनंद ले सकती हैं।
*महिलाओं को अपने हक के लिए आवाज़ खोजने की ज़रूरत नहीं है, उनके पास एक आवाज़ है, आत्मविश्वास है, और उन्हें इसका उपयोग करने के लिए सशक्त महसूस करने की आवश्यकता है, और लोगों को सुनने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है!*

डॉ. माध्वी बोरसे!
( स्वरचित व मौलिक रचना)

मिशन-कर्मयोगी - अब शासन नहीं भूमिका!!!

हम सुपर स्पेशलाइजेशन युग में प्रवेश कर रहे हैं - शासकों को अब शासन नहीं भूमिकाओं का निर्वहन करने का संज्ञान लेना ज़रूरी 

डिजिटलाइजेशन और स्पेशलाइजेशन युग में अब शासकीय कर्मचारियों को शासन नहीं भूमिकाओं का निर्वहन सहिष्णुता, विनम्रता, रचनात्मकता से करना ज़रूरी - एड किशन भावनानी
गोंदिया - समय का चक्र हमेशा घूमते रहता है, किसी की ताकत नहीं कि इस चक्र को रोक सके। आज वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी, विज्ञान, नवाचार, नवोन्मेष तीव्र गति से विकसित हो रहे हैं परंतु ऐसा कोई नवाचार प्रौद्योगिकी न आई है, और ना ही कभी आएगी जो समय के चक्र को रोक सके!!! साथियों समय था उनका! जब बड़े-बड़े राजाओं महाराजाओं ने भारत पर राज़ किया समय था!! समय था उनका! जब अंग्रेजों नें भारत पर राज़ किया!! स्वतंत्रता के बाद समय था उनका! जिसने इतने वर्षों तक राज़ किया!! समय का चक्र घूमते गया किसी का लिहाज नहीं किया!! किसी को आसमान से जमीन पर गिराया! तो किसी को ज़मीन से आसमान तक पहुंचाया!! वाह समय साहिबान जी!! तुम्हारी गत तुम ही जानों!! साथियों बात अगर हम शासन प्रशासन की करें तो समय था उनका! जब मानवीय हसते कार्य होता था!! आज अगर हम अंदाज लगाएं तो सोच सकते हैं कि क्या कुछ नहीं हो सकता होगा उस समय परंतु इसमें किसी का दोष नहीं है क्योंकि वह भी एक समय था उनका!! आज डिजिटल भारत स्पेशलाइजेशन युग में डिजिटलाइजेशन हो रहा है तो यह भी समय का चक्र है कि पूरा काम डिजिटल हो गया है, उसमें अनेकों लीकेजस के रास्ते बंद हो गए हैं!! बाकी बचे लेकेजेस भी बंद होने के कगार पर हैं और देश सुशासन की ओर बढ़ रहा है। हालांकि यह भी एक कहावत है कि कितने भी कानून बना लो पर भ्रष्टाचार वालों के भी रास्ते गुपचुप निकल ही आते हैं!!! साथियों बात सच है परंतु आज इस दिशा में भी तीव्रता से उपाय ढूंढ कर लीकेजेज को पूर्णतः बंद करना ज़रूरी होगा साथियों बात अगर हम शासन प्रशासन के सेवकों की करें तो आज के डिजिटल इंडिया में अब उनको अपनी शासन प्रशासन की स्थिति को अब शासन नहीं, भूमिका में बदलना होगा!! उन्हें अपनी प्रक्रिया, कार्यवाही का निर्वहन, सहिष्णुता विनम्रता और रचनात्मक लहजे में करना होगा ताकि शिकायतकर्ताओं के समाधान की ओर बढ़ा जाए। प्रक्रिया में या सख्त लहजे में, नियमों में, ना उलझा जाए इस तरह की नियमावली बनाने का संज्ञान शासन ने तीव्रता से लेना होगा तथा नागरिकों को अपनी वास्तविक भूमिका मालक के रूप में मिले इसलिए उन्हें पावरफुल बनाना होगा ताकि भ्रष्टाचार रूपी दानव को दफनाने में 135 करोड़ जनसंख्या के 270 करोड़ हाथ एक साथ उठ जाएं ताकि यह दानव कभी सर नहीं उठा सके और हम फिर सतयुग की ओर भारत को लेजाकर सोने की चिड़िया का दर्जा वापस दिलाने में सामर्थ बने। साथियों बात अगर हम दिनांक 23 दिसंबर 2021 को माननीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के संबोधन की करें तो पीआईबी के अनुसार उन्होंने भी कहा, पीएम के नए लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन की वर्तमान में जारी व्यस्था को शासन से भूमिका में बदलने की अनिवार्य रूप से आवश्यकता है ताकि भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने कहा कि सामान्य व्यवस्था का युग समाप्त हो गया है और यह प्रशासन के लिए कहीं अधिक प्रासंगिक है, क्योंकि हम सुपर स्पेशलाइजेशन के युग में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा को अपनी भूमिकाओं के निर्वहन के लिए महत्वपूर्ण दक्षताओं पर केंद्रित होना चाहिए और मिशन कर्मयोगी का मुख्य लक्ष्य यही है कि नागरिक शासन को भविष्य के लिए उपयुक्त और उद्देश्य के लिए उपयुक्त की योग्यता वाला बनाया जा सके। सिविल सेवकों को रचनात्मक, कल्पनाशील और अभिनव प्रयोगवादी सक्रिय और विनम्र होना, पेशेवर और प्रगतिशील होना, ऊर्जावान और सक्षम होना, कुशल और प्रभावी होना, पारदर्शी और नई तकनीक के उपयोग हेतु सक्षम होने के पीएम के आह्वान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सिविल के लिए अपने दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए, यह जरूरी है कि देश भर के सिविल सेवकों के पास दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान का सही सेट हो। उन्होंने कहा, इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार ने सिविल सेवा क्षमता निर्माण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के शुभारंभ सहित कई पहल की हैं। कार्यक्रम से सरकार में मानव संसाधन प्रबंधन के विभिन्न आयामों को एकीकृत करने की उम्मीद है, जैसे कि सावधानीपूर्वक क्यूरेटेड और सत्यापित डिजिटल ई-लर्निंग सामग्री के माध्यम से क्षमता निर्माण, योग्यता मानचित्रण के माध्यम से सही व्यक्ति को सही भूमिका में तैनात करना, उत्तराधिकार योजना, आदि। सुशासन सप्ताह के आयोजन के हिस्से के रूप में मिशन कर्मयोगी – भविष्य का ख़ाका विषय पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य नागरिक सेवाओं के लिए भविष्य की महत्वपूर्ण दूरदर्शिता है जिससे अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप प्रभावी ढंग से निर्धारित हो सकेगा और 2047 तक भारत की शताब्दी को आकार दे सकेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मिशन कर्मयोगी के माध्यम से पीएम द्वारा भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, इस मिशन की स्थापन इस मान्यता में निहित है कि एक नागरिक-केंद्रित सिविल सेवा की सही भूमिका, कार्यात्मक विशेषज्ञता और अपने क्षेत्र के बारे में अपेक्षित ज्ञान के साथ सशक्त होती है, के परिणामस्वरूप जीवनयापन को बेहतर बनाने और व्यवसाय करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि लगातार बदलती जनसांख्यिकी, डिजिटल क्षेत्र के बढ़ते प्रभाव के साथ-साथ बढ़ती सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता की पृष्ठभूमि में, सिविल सेवकों को अधिक गतिशील और पेशेवर बनने के लिए सशक्त करने की आवश्यकता है। अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि मिशन कर्मयोगी अब शासन नहीं भूमिका है। हम सुपर स्पेशलाइजेशन युग में प्रवेश कर रहे हैं प्रशासकों को अब शासन नहीं भूमिकाओं का निर्वहन करने का संज्ञान लेना ज़रूरी हैं। डिजिटलाइजेशन और स्पेशलाइजेशन युग में अब शासकीय कर्मचारियों को शासन नहीं भूमिकाओं का निर्वहन सहिष्णुता, विनम्रता रचनात्मकता से करना ज़रूरी है। 

-संकलनकर्ता लेखक- कर विशेषज्ञ एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र