Monday, August 1, 2022

जन्म कुंडली संग संस्कार और रुचियों का मिलान भी जरूरी

वैवाहिक रिश्तों के टूटने के किस्से जिस तरह बढतें जा रहें हैं, वह भारतीय समाज के लिए चिंता का जरूरी सबब बन गए हैं। विवाह के कुछ महीनों या सालों में सपनों का धाराशाही हो जाने की अनेकों कहानियां हमारे आसपास बिखरी पड़ी हैं। इन कहानियों में उनकी भी कहानियां हैं जिन्होंने ने ऊंचा खानदान देखकर जन्म कुंडलियों का मिलान करवाया था। अधिकांश गुण मिल


भी गए थै।  कार-बंगला देखकर पिता ने अपनी लाडली के भविष्य की मंगलकामनाएँ की थी। किन्तु यह क्या एक साल भी पूरा नही हुआ कि बेटी घर पर आ गयी कभी न जाने के लिए, यह स्थिति माता-पिता परिवार के लिए कितनी कठिन असहज ओर पीड़ादायी है इसकी कल्पना पीड़ित माता पिता या पीड़िता स्वयं ही कर सकती है। अमूमन भारतीय महिला बहुत सहनशील, धैर्यवान, समझदार होती हैं। बहुत अति होने पर ही वह परिवार के झंगड़े को अपने माता-पिता को बताती हैं। मानसिक एवं शारारिक पीड़ाओं के असहनीय हो जाने के बाद यह विवाद पुलिस और कोर्ट तक पहुचता हैं। न्यायालय में पारवारिक विवादों में अक्सर समझाइस देकर परिवार को टूटने से बचाने के प्रयास किये जातें हैं। ऐसा नहीं है कि इन विवादों में हर समय पुरुष पक्ष की गलती ही रहती हो, अनेकों बार महिला पक्ष भी इन विवादों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। पति-पत्नी के झगड़े में अक्सर जो बात निकलकर सामने आती है। उसमे पति के मारपीट करने, अधिक दहेज लाने का दबाव बनाने से जुड़ी होती हैं। भारतीय संस्कृति में विवाह का बड़ा महत्व हैं। विवाह के दौरान सात जन्मों के बंधनों में बंधने की कसमें खाने वाले पति-पत्नी साल दो साल में एक दूसरे से अलग रहने की सोचने लगते हैं। इन टूटते रिश्तों को टूटने से रोकने और स्थायित्व प्रदान करने के लिए क्या किया जाना चाहिए ? इन विषयों पर समाज और सामाजिक संस्थाओं को विचार करने की जरूरत हैं। वैसे सभी रिश्तें भावना प्रधान होतें हैं। चूंकि हम यहां पति-पत्नी के रिश्ते की बात कर रहे हैं तो यह समझना आवश्यक है कि पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धो में निखार धन-दौलत, सम्पदा, आलीशान भवन, मोटर-कार या सुख-सुविधाओं से नहीं आता हैं। यह निखार अच्छे कपड़े शूट-बूट, सोना-चांदी से भी नहीं आ सकता हैं। भौतिक सुविधाओं से रिश्तों में मधुरता का आना महज एक अल्पकालीन ख्याल हैं। एक ऐसा ख्याल जो पूर्ण होतें ही भौतिक सुख सुविधाओं के स्थान पर भावनाओं के मलहम की तलाश में भटकने लगेगा।  पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती एक दूसरे को समझने की भावनाओं से ही सम्भव हैं। यह प्रेम, सदभाव ओर समर्पण का रिश्ता हैं। अक्सर पुरुष महिलाओं की कोमल भावनाओं पर अपनी पुरुषोचित कठोर भावनाओं को थोपना चाहता हैं। अक्सर देखने मे आता हैं जन्मकुंडलियों के मिलान के बावजूद वैवाहिक रिश्ते लम्बे नहीं चल पाते और विवाह के एक दो बरसों में ही पुलिस , अधिवक्ता ओर कोर्ट के चक्कर खाकर धाराशाही हो जातें हैं। आखिर इन टूटते रिश्तों को कैसे रोका जा सकता हैं। एक अच्छे समाज के लिए एक अच्छे परिवार का होना बेहद जरूरी हैं। यह अच्छा परिवार पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से निर्मित होता हैं। हल्की-फुल्की नोकझोंक तो सभी परिवारों में होती हैं। किन्तु नोंकझोंक का मारपीट में बदल जाना और फिर रिश्तों का दांव पर लग जाने के किस्से हमारे समाज मे बहुतायत से घटित हो रहें हैं। इन बढ़ते किस्सों के पीछे बेमेल सम्बन्धो को माना जा सकता हैं। बेमेल सम्बन्धो से आशय जन्म कुंडलियों के गुणों के मिलान से नहीं हैं अपितु एक दूसरे की रुचियों ओर संस्कारों के मिलान से भी है। अपने आसपास बिखरें पड़े बहुत से किस्सों में श्रद्धा नामक युवती (काल्पनिक नाम) का किस्सा अक्सर मुझे बहुत परेशान करता है। श्रद्धा एक बेहद पढ़ी लिखी सुशिक्षित प्रतिभावान लड़की हैं जो हर काम मे अव्वल रहतें आई हैं। अपने स्कूल से लगाकर महाविधालयिन जीवन तक अव्वल बने रहना उसकी आदत में शुमार था। नृत्य, नाटक, वाद विवाद, चर्चा परिचर्चा, मेहंदी, रंगोली सभी में तो वह श्रेष्ठ ओर अव्वल थी। पिता भी शहर के करोड़पति थै। बीएससी के बाद श्रद्धा अपने जीवन मे कुछ करना चाहती थी। आगे पढ़ना ओर खुद के बल पर कुछ करना चाहती थी। किन्तु पिता श्रद्धा की भावनाओं को कहा समझ पा रहे थै। वह तो शादी कर पिता की जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते थे। इस लिए उन्होंने एक बड़े शहर के पूंजीपति खानदान में बिना संस्कार ओर आचार-विचार देखें इस प्रतिभाशाली लड़की का विवाह तुरत-फुरत करवा दिया। आलीशान ओर ऊंचे खानदान के इस बिगड़ैल नवाब में बहुत सी बुरी आदत थी। वह कुछ महीनों बाद ही अपनी असिलियत पर आ गया था। क्रूरताओं ओर यातनाओं से तंग श्रद्धा ने बहुत कोशिश की किन्तु जब बात हद से बाहर हो गयी तब अपने पिता को बताई ओर मायके रहने लगी। अब पिता बार-बार अपने पति के घर भेजने की सलाह देते रहें। एक दो बार पिता के कहने पर पति के घर भी आ गयी। किन्तु यातनाओं ओर क्रूरताओं का सिलसिला चलता रहा। श्रद्धा ने तय किया अब न वह पति के घर जाएगी और न पिता के अपनी स्कूली ओर कालेज जीवन के ज्ञान के बल पर पति से अलग रहकर जीवन जीने का निश्चय किया और निकल पड़ी कठिन महायात्रा पर इस यात्रा में ताने-उल्हानों ओर संकटो के बीच अपने दो बच्चों की उचित शिक्षा-दीक्षा कर अपने खोए सम्मान को प्राप्त किया यूं कहें श्रद्धा ने अपने साथ हुए अपमान का बदला लिया खुद के पैरों पर खड़े होकर अपनी विवाह पूर्व की भावनाओं को भी पूरा किया। श्रद्धा ने तो कठिन परीक्षा में विजय प्राप्त कर ली, किन्तु सभी महिलाओं मे इतना साहस नहीं होता हैं। इन कठिन और अपमानजनक परिस्थितियों से बचने के लिए विवाह के दौरान माता-पिता और परिवार को धन-दौलत कार-मकान देखने के साथ-साथ लड़को की रुचियाँ, उसका संस्कार, व्यवहार और गम्भीरता का भी आकलन करना चाहिए। यह भी ध्यान रखना चाहिए की जो परिवार अपने परिचित देखें-भाले हो वहां सम्बन्धो को प्राथमिकता देनी चाहिए। परिवारों ओर पति-पत्नियों के सम्बन्धो में धन एक साधन मात्र हैं। अक्सर आर्थिक रूप से गरीब या मध्यम वर्ग का प्रेम धनवानों के प्रेम से अधिक प्रगाढ़ दिखाई देता हैं। रिश्तें भावनाओं से संचालित होते हैं। एक दूसरे को समझने की भावना आपस मे निकटता पैदा करती हैं। यह निकटता 36 गुणों के मिलान से नहीं संस्कार और रुचियों के मिलान से ही सम्भव हैं।

नरेंद्र तिवारी 'पत्रकार'

7,मोतीबाग सेंधवा जिला बड़वानी म0प्र0

निबोहरा क्षेत्र में घर में सो रही महिला से अश्लील हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद ।फतेहाबाद सर्किल के निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर कमरे में सो रही एक महिला से शुक्रवार रात एक युवक ने अश्लील हरकत कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने कमरे में सो रही थी शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे एक युवक उसके कमरे में घुस आया तथा उसके साथ  अश्लील हरकत करने लगा। महिला जाग गई तो उसने तत्काल शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने थाना निबोहरा में आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। रविवार को पुलिस ने फतेहाबाद  निबोहरा मार्ग से आरोपी जगबीर निवासी सलेमपुर धनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फतेहाबाद के तीन पीएचसी पर लगाया गया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 135 मरीजों का परीक्षण

 संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद 31 जुलाई। फतेहाबाद के तीन पीएचसी कुतकपुर गुर्जर, पैतिखेड़ा, निबोहरा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को किया गया। मेले में ग्रामीण अंचल से आए 135 मरीजों का परीक्षण किया गया था तब दवाएं वितरित की गई। इस दौरान को कुतुकपुर गुर्जर 60,  निबोहरा 28 तथा पेति खेड़ा में 47 मरीजों का परीक्षण किया गया इन मरीजों में 51 पुरुष, 58 महिलाएं तथा 26 बच्चे शामिल हैं । तथा उन्हें दवा का वितरण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ वीके सोनी ने बताया कि अब हर रविवार इन पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान प्रमुख रूप से , डा. प्रमोद कुशवाह,  संजय शर्मा, डा पवन कुमार, सौरभ कुलश्रेष्ठ,  सहित बडी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

राजकीय हाई स्कूल नंदा पुरा में मनाया गया तीज उत्सव

संवादाता सभा जीत बर्मा फतेहाबाद आगरा


फतेहाबाद । राजकीय हाई स्कूल नंदा पुरा में तीज महोत्सव विद्यालय के स्टाफ एवं अभिभावकों द्वारा शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता के साथ साथ महिला स्टाफ ने झूला भी झूला  इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महिला अभिभावक मौजूद रहे।

राजकीय हाई स्कूल नन्दापुरा में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर शनिवार को तीज महोत्सव का आयोजन सहायक अध्यापिका अमिता के निर्देशन में महिला अभिभावकों संग हर्षोल्लास के साथ किया गया। पुरातन छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मेहंदी प्रतियोगिता, मंत्र लेखन "ओम नमः शिवाय" प्रतियोगिता, श्रंगार शब्द आधारित फिल्मी गीत गायन, नृत्य, सामूहिक नृत्य, सावन के झूला गीत  आदि कार्यक्रम का आनंद सभी ने लिया । कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने स्टाफ संग झूले का आनंद लिया। इस दौरान दिव्या वशिष्ठ  पूनम देवी के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय से महिला शिक्षिकाएं रागिनी तथा अंशु भी उपस्थित रहे।