Wednesday, January 29, 2020

सीएए के विरोध में भारत बंद का असर केवल मुस्लिम क्षेत्रों में

 वामपंथी दलों ने किया था बुधवार को भारत बंद का आवाहन
 सामन्य दिनो की तरह खुले रहे बाजार, शहर आये अन्य जनपदो से व्यापारी
कानपुर नगर, बुधवार को वामपंथी दलों द्वारा भारत बंद का आवाहन किया गया था, जिसका कानपुर में जरा भी असर नही दिखायी दिया, महज मुस्लिम क्षेत्रों में ही कुछ स्थानो पर दुकाने बंद रही तो वहीं पूरे शहर में कहीं भी बंदी नही रही। ट्रांसपोर्ट से कर सभी बाजारो की स्थिति सामान्य दिनो की तरह रही। वहीं थोक बाजार में भी रोजाना की ही  तरह बाहरी व्यापारी खरीदारी करने को आये। कुल मिलाकर भारत बंद का कुछ भी असर कानपुर के बाजार या व्यापार पर नही पडा।
            नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सभी वामपंथी दलों ने मिलकर बुधवार को भारत बंद का आवाहन किया था, जिसका कानपुर में कुछ भी असर नही पडा।
केवल कुछ मुस्लिम क्षेत्रो को छोड कर पूरे शहर में सामान्य दिनो की ही तरह बाजारे खुली रही वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक रहा। शहर में कडे सुरक्षा की व्यव्था रही था हर गतिविधियों पर प्रशासन की नजर बनी रही। बुधवार की सुबह सामन्य रूप से सभी बाजारे खुली वहीं थोक व्यापारी भी शहर पहुंचे और खरीदारी की।


No comments:

Post a Comment