Monday, February 10, 2020

तृतीय साण्डी पक्षी महोत्सव हेतु  व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा:- जिलाधिकारी



हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)अभी हाल में ही रामसर कन्वेन्शन में चयनित सांडी पक्षी विहार  जो कि देश के 37 वेटलैण्ड में चयनित उ0प्र0 का गौरव साण्डी पक्षी बिहार में 14 से 16 फरवरी 2020 तक आयोजित होने वाले तृतीय साण्डी पक्षी महोत्व के लोगो एवं होल्डिंग का अनावरण जिलाधिकरी पुलकित खरे ने पर्दे की डोरी खींच कर किया। उन्होने कहा कि साण्डी महोत्सव की जानकारी जनपद, प्रदेश एवं देशवासियों तक पहुचानें के लिए लोगो एवं होलडिग के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी जानकारी के साथ हजारों की संख्या में आये विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षियों को देखें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष तृतीय साण्डी पक्षी महोत्सव भव्य स्तर पर धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, फोटोग्राफी, सामान्य ज्ञान, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रकृति भ्रमण, लोकगीत, पर्यावरण नाटिका एवं योग आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि साण्डी पक्षी महोत्सव को अधिक से अधिक जनपदवासी देख सके इसके लिए उन्हे ले जाने के लिए तीनों दिन नगर के मुख्य आठ चैराहों से प्रातः 6 बजे एवं अपरान्ह 03 बजे  निःशुल्क बसें रवाना की जायेगी तथा परिषदीय विद्यालयों के अलावा काफी संख्या में प्राईवेट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु आंमत्रित किया गया है तथा खान-पान के लिए स्टाल भी लगायें जायेगें।
श्री खरे ने अवगत कराया कि साण्डी पक्षी महोत्सव की तैयारियों के लिये जिलास्तरीय अधिकारियों को तैनात किया गया है तथा नगर पालिका परिषद साण्डी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को साण्डी पक्षी महोत्सव स्थल एवं पक्षी बिहार में व्यापक स्तर पर सफाई रखने हेतु पर्याप्त सफाई कर्मचारियों को लगाने के निर्देश दिये गये है और साण्डी पक्षी महोत्सव को प्लाटिक मुक्त रखा जायेगा। उन्होने जनपद वासियों से कहा कि साण्डी पक्षी महोत्सव में पूरे परिवार के साथ आकर पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने के साथ विदेशी पक्षियों को देखें। इस अवसर पर नगर मजिस्टेट जंग बहादुर यादव, अतिरिक्त मजिस्टेट मनोज कुमार सागर, दीपक वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम,  मनीष मिश्रा तथा नाजिर कलेक्ट्रेट आदि मौजूद रहें।


 

 



 

No comments:

Post a Comment