Wednesday, April 29, 2020

पार्टी एवं सरकार हर तरह से जनता की सेवा के लिए तत्पर : स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों से बात की

दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के समस्त लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओ से वार्ता की और अपने अपने क्षेत्र मी सामने आ रही दिक्कतों के बारे में बारीकी से जानने की कोशिश कीलघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि चुकी पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योगों का हब है इसीलिए यहां पर उद्योगों के संचालन हेतु सहूलियत देना आवश्यक है। जिसके प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री से बात कर हर उद्यमी संबंधित समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, एवं उन्होंने उद्योग संबंधित सभी दिक्कतों को मेल करने के लिए भी कहाअपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज के समय में हर भारत के नागरिक का दायित्व बनता है कि वह स्वयं के साथ साथ हर उस परिवार का ख्याल रखें जिस परिवार को आपकी जरूरत है हमें नियमित जरूरतों के अलावा हर गरीब परिवार के बारे में व्यक्तिगत चिंता करने की आवश्यकता है।प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने आग्रह किया कि अपने अपने अपने क्षेत्र में हर उद्यमी बंधुओं से आग्रह करें कि वह कम से कम 100 गरीब परिवार को लॉक डाउन में ही नहीं लॉक डाउन के बाद भी गोद ले और उनकी खाद्यान्न संबंधित एवं अन्य दिक्कतों को पूरी तरह से दूर करने की कोशिश करें।

No comments:

Post a Comment