Friday, April 24, 2020

सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के योद्धा कर रहे जरूरतमंदों का सहयोग



हरदोई- (अयोध्या टाइम्स)इस  सकट के समय सामाजिक संगठन सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट आदर्श दीपक मिश्र के अनुरोध पर कोरोना महामारी के चलते  पूरे जिले में प्रतिदिन एक पदाधिकारी भोजन,/ राशन आवश्यक वस्तुएं/  मास्क,सेनेटाइजर उपलब्ध कराता है। जिसके तहत आज  केशव द्विवेदी मंडल महासचिव ने अपने गांव सकरौली शाहाबाद में जरूरतमंदों  को मास्क ,सैनिटाइजर, साबुन,  आवश्यक वस्तुएं प्रदान किया इस संकट की घड़ी में जिस तरीके से जनपद हरदोई के सभी सामाजिक संस्थाओं एवं बिभिन्न राजनीतिक दलों के  पदाधिकारियों ने अपने अपने सीमित  संसाधनों से  जरूरतमंदों की जिस तरीके से निष्ठा भाव से सेवा की है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं हमारे भारत देश की मुख्य पहचान जब देश के ऊपर  संकट आया तो सभी जाति धर्म के लोगों ने एकजुट होकर इसका कड़ा मुकाबला किया है इसीलिए हमारे देश को सोने की चिड़िया कहा जाता है जल्द ही कोरोना महामारी से हम सबको निजात मिलेगी और फिर से देश तरक्की की ओर  अग्रसित हो जाएगा ,कल कौशलेंद्र सिंह दीनू प्रदेश उपाध्यक्ष अपने क्षेत्र महुआ डाडा अतरौली मे सहयोग प्रदान करेंगे, प्रतिदिन एक पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में सहयोग प्रदान करता है


 

 



 

No comments:

Post a Comment