Wednesday, May 13, 2020

अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी का ऑनलाइन  सम्मान समारोह संपंन्न




रचनाकारों को काव्य श्री सम्मान से किया सम्मानित*

भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा मंगलवार को ऑनलाइन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन रहे। 

    ऑनलाइन सम्मान समारोह में मातृदिवस पर आयोजित ऑनलाइन कवि सम्मेलन में श्रेष्ठ काव्यपाठ करने वाले रचनाकारों को काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

     काव्य श्री सम्मान से सम्मानित रचनाकारों ने बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा,डॉ. राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित" राजेन्द्र आचार्य राजन रामप्रीत आनन्द दर्शन सिंह होरा राकेश थावरिया भँवर सिंह कुशवाह महावीर प्रसाद जैन डॉ. अनिल गुप्ता मोहम्मद सगीर सागर हिमांशु चतुर्वेदी रज्जाक राही आशा रानी जैन आशु   संजय श्रीमाल प्रमोद जैन पिन्टू कौशल कुमार शर्मा नाम प्रमुख है।

   मातृदिवस ऑनलाइन कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रमोद जैन पिन्टू को देश के सुरसिद्ध कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने ऑनलाइन स्मृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

   मुख्य अतिथि आचार्य ने कहा कि ऑनलाइन कवि सम्मेलन के आयोजन के इस सम्मान समारोह से रचनाकारों में नया उत्साह जगा है। अप्रतिम अद्भुत शानदार सम्मान समारोह में काव्य श्री सम्मान से सम्मानित सभी रचनाकारों को बधाई देता हूँ।

  सम्मान समारोह में अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष,महामन्त्री कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य मौजूद रहे। कवि रामनारायण नागर, अरुण गर्ग अमनदीप सिंह,जगदीश सोनी,राकेश शर्मा (आंवलीकला) सहित सभी कवि,क्वयित्रियो ने ऑनलाइन सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।

  सम्मान समारोह का संचालन ख्यातिनाम कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने किया।


 

 




 


No comments:

Post a Comment