Wednesday, May 13, 2020

एक महीना बीत जाने के बाद भी रुका हुआ है नामित सभासदों का शपथ ग्रहण






शाहाबाद,हरदोई- (अयोध्या टाइम्स)उत्तर प्रदेश शासन द्वारा  शाहाबाद नगरपालिका के नामित सभासदों की घोषणा  हुए लगभग एक महीने से ज्यादा  समय बीत चुका है जिसमें शासन द्वारा रामदास गुप्ता, ,विमलेश सिंह लोधी ,पवन रस्तोगी,महेंद्र बाल्मीकि,  विनीता मिश्रा को सभासद नामित किया गया था ।लेकिन स्थानीय उपजिलाधिकारी शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा  नामित सभासदों का शपथ ग्रहण अब तक नहीं कराया गया है कानपुर महानगर ,बाराबंकी व कई अन्य जिलों  में नामित सभासदों को शपथ दिलाई  जा चुकी है आखिर शाहाबाद प्रशासन नामित सभासदों को शपथ दिलवाने में ढुल - मुल रवैया क्यों अपनाए हुए हैं। नगर पालिका शाहाबाद द्वारा सैनिटाइजर घोटाला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है  अभी 2 दिन पहले ही  जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर पालिका द्वारा संचालित सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण किया था।  जिसमें उन्होंने राशन कार्ड धारक लोगों को भोजनालय में  भोजन कराने  के चलते  अधिशासी अधिकारी विमलापति को  सख्त चेतावनी दी थी। साथ ही नगर पालिका द्वारा  घर-घर भोजन भेजा जा रहा था। जिस पर जिलाधिकारी ने यह भी कहा था कि जरूरतमंदों को सामुदायिक भोजनालय में ही भोजन कराया जाए। घरों पर भोजन न भेजा  जाए। कोरोना लॉक डाउन के बीच नगर पालिका परिषद शाहाबाद द्वारा सामुदायिक भोजनालय के नाम पर भी बड़ा घोटाला किया गया है। यदि नामित सभासदों का शपथ ग्रहण हो गया होता तो नगर पालिका द्वारा किए जा रहे  घोटाले नामित सभासदों द्वारा उजागर किए जा चुके होते।  क्या यही वजह है कि नामित सभासदों का शपथ ग्रहण  रोका गया है अब नगर में यह चर्चा आम हो चुकी है कि नगर पालिका शाहाबाद  के दबाव में  नामित सभासदों का शपथ ग्रहण रुका हुआ है


 

 



 



No comments:

Post a Comment