Monday, May 11, 2020

लॉक डाउन में घायल पड़ी गाय का युवाओं ने किया उपचार

करहल/मैनपुरी


अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पड़ी हुई थी गाय

पत्रकार:-प्रशान्त यादव


करहल
 तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला टांक में एक गाय घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके पैर में बुरी तरह से चोट थी। गाय के घायल होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई,तो  गांव के युवाओं ने घायल पड़ी गाय की तरफ दौड़कर पहुंचे लॉकडाउन के चलते युवाओं ने ही  गाय का इलाज किया। रामलखन यादव ने बताया कि हमारे गांव की मैन जीटी रोड पर एक  घायल गाय की जैसे ही सूचना मिली तो में अपने मित्र अंकित के साथ पहुंचा तो देखा कि गाय के पैर में चोट लगी हुई थी बहुत खून भी बह गया था हम लोगों ने मिलकर गाय के पैर पर मरहम पट्टी की और उसे चारा भी खिलाया फिलहाल गाय अभी ठीक है।वही रामलखन यादव ने लोगों से निवेदन करते हुए कहा सभी लोग रोड़ पर देखभाल के अपना वाहन चलायें क्योंकि जानवर बेजुबान होते है।

No comments:

Post a Comment