Monday, February 3, 2020

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा करेगी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार संसद के आगामी बजट सत्र में सभी मुद्दों पर चर्चा करेगी। वह 31 जनवरी 2020 से शुरू होने वाले बजट सत्र की पूर्व संध्या पर सर्वदलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।



अपने समापन भाषण में प्रधानमंत्री ने अधिकांश संसद सदस्यों के सुझावों का स्वागत किया कि सत्र को देश की आर्थिक स्थिति पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि ज्यादातर संसद सदस्यों ने देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए कहा हैं। मैं इसका स्वागत करता हूं और हमें आपके द्वारा सुझाए गए आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने की आवश्यकता है।


प्रधानमंत्री ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे देखें कि देश मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य से कैसे लाभान्वित हो सकता है।


उन्होंन कहा कि हमें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हम वैश्विक परिदृश्य को भारत के पक्ष में कैसे मोड़ सकते हैं।


उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में और नये साल की शुरुआत में अगर हम देश की अर्थव्यवस्था को सही दिशा दे सकते हैं, तो यह देश के लिए बेहतर होगा।


सदस्यों द्वारा उठाये गये अन्य मुद्दों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके द्वारा उठाये गये अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आप सभी से सहमत हूं। और मैं कहना चाहूंगा कि ऐसे सभी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।


इसके अलावा प्रधानमंत्री ने सदस्यों से आग्रह किया कि वे सत्र और संसद की उपयोगिता बढ़ाने में योगदान दें।


पिछले दो सत्रों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सत्र और संसद की उपयोगिता के बारे में है। पिछले दो सत्रों में हमने बढ़ी हुई उपयोगिता और इसके पक्ष में लोगों की प्रतिक्रिया को देखा है। जन प्रतिनिधियों के रूप में, सदन की उपयोगिता को बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है, हालांकि हम सभी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करते हैं।


रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन सहित सभी दलों के सदस्य बैठक में शामिल हुए।




नोवल कोरोनावायरस पर अपडेट: केरल में सामने आया एक मामला

आप सभी को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जानना आवश्यक है कि


नोवल कोरोना वायरस का प्रकोप चीन में चल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों से भी कई मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (एमईआरएस) –सीओवी और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स-सीओवी) जैसे है। 


क्या हैं लक्षण?


बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई इसके आम लक्षण हैं।


खुद को और दूसरों को इस बीमारी से कैसे बचाएं?


यदि आपने हाल में चीन की यात्रा की है (पिछले 14 दिनों के भीतर) या किसी गैर-पंजीकृत व्यक्ति से संपर्क किया है तो आपको यह सलाह दी जाती है:



  • अपनी वापसी के बाद 14 दिनों तक घर में अलग-थलग रहें।



  • अलग कमरे में सोएं।

  • परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कम संपर्क करें और आगंतुकों से मुलाकात को नजरअंदाज करें।

  • खांसने और छींकने पर नाक और मुंह ढक लें।

  • सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण वाले किसी व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें। (किसी भी व्यक्ति से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें)।

  • घर में हर किसी को हर समय हाथ की सफाई रखनी चाहिए और हाथ धोना चाहिए, विशेष तौर पर:

  • छींकने या खांसने के बाद।

  • बीमार की देखभाल के समय।

  • भोजन तैयार करने से पहले और बाद में।

  • खाने से पहले।

  • शौचालय उपयोग के बाद।

  • जब हाथ गंदे होते हैं।

  • जानवरों या जानवरों के अपशिष्ट के संपर्क में आने के बाद।

  • यदि आपको चीन से लौटने के 28 दिनों के भीतर बुखार, खांसी या सांस लेने में कठिनाई होती है तो:

  • अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर +91-11-2397 8046 पर संपर्क करें।

  • तुरंत मास्क पहनें और नजदीकी चिकित्सा केंद्र जाकर परामर्श लें।

  • घबराएं नहीं



भाजपा ने सभी 20 मंडलों की कमेटी की घोषणा की

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जनपद के सभी भाजपा 20 मंडलों की कमेटी की घोषणा की।जिसमें सिविल लाइन मंडल से देवेश गुप्ता को अध्यक्ष, अन्नू सक्सेना व विनोद सैनी को महामंत्री, विशाल सैनी, सोनू अग्रवाल, अंकुश सक्सेना, अरविंद चौहान, अजय अरोरा को उपाध्यक्ष,ममता सक्सेना, विनोद सैनी,कुलविंदर कौर, बसंत प्रजापति को मंत्री, डॉ. अनिल सक्सेना को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पुराना गंज मंडल से विवेक रोहेला को अध्यक्ष, सुबोध श्रीवास्तव को महामंत्री, सगीर मुन्ना, अजीम नकवी, जाहिदा परवीन को उपाध्यक्ष, संगीता खंडेलवाल को मंत्री और रविंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। रामपुर ग्रामीण मंडल से कुंवर बहादुर को अध्यक्ष, कमल सिंह, बाबूराम सैनी को महामंत्री, विजेंद्र सिंह,मनीष कुमार, बलविंदर कौर, विपिन सैनी, अंकित शर्मा, कमल सिंह, बाबूराम सैनी को उपाध्यक्ष, पाल सिंह, मानसिंह, रानी सैनी को मंत्री और महेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नया गंज मंडल से कमल सक्सेना को अध्यक्ष, जयप्रकाश को महामंत्री, प्रमोद रस्तोगी, तुषार शर्मा, हीरालाल को उपाध्यक्ष और सुमन श्रीवास्तव को मंत्री बनाया गया। चमरौआ मंडल से लालता प्रसाद लोधी को अध्यक्ष, कांता प्रसाद लोधी को महामंत्री, बीके विश्वास, बुद्धसेन, रामप्रसाद सैनी, ओमकार लोधी, वेदराम सैनी को उपाध्यक्ष, हरपाल सिंह लोधी, पूरन लोधी आशा देवी को मंत्री बनाया गया। केमरी मंडल से सौरभ कुमार यदुवंशी को अध्यक्ष, रोहित, रामदेव, रामपाल मौर्य को महामंत्री, राजकुमार शर्मा, लाखन कश्यप, सेवालाल मौर्य को उपाध्यक्ष, भूपेंद्र चौहान को मंत्री, विजय पाल मौर्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

मुरसेना मंडल से वीरपाल एडवोकेट को अध्यक्ष, मेवाराम लोधी और पृथ्वी सिंह सैनी को महामंत्री, अमर सिंह सैनी, राजकुमारी, राजपाल सैनी, हरदयाल सिंह, शंकर लाल सैनी को उपाध्यक्ष, हुकुम सिंह, सतपाल सागर, शरीफ अहमद और कीर्ति देवी को मंत्री बनाया गया। शाहबाद ग्रामीण मंडल से धर्मपाल सिंह को अध्यक्ष, रामगोपाल शर्मा और रामानंद पांडे को महामंत्री, रामगोपाल सिंह, विजय सिंह, शिशुपाल सिंह, अतुल शर्मा को उपाध्यक्ष, हरकिशोर, सोहन लाल गुप्ता, जयपाल सिंह को मंत्री, मंगलेश पांडे को कोषाध्यक्ष बनाया गया।नगर मंडल से नेतराम कश्यप को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह व आशुतोष शर्मा को महामंत्री, चिरंजीलाल लोधी, माधुरी सक्सेना, रूप श्रीवास्तव, राजवीर सिंह को उपाध्यक्ष, अनु शर्मा, परमाल यादव, नत्थू लाल को मंत्री बनाया गया। मिलक नगर मंडल से मनोज पांडे को अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह और नंदराम पांडे को महामंत्री, मनोज पांडे,सुरेश पटेल, योगेश पांडे, प्रमोद सक्सेना, रामनाथ महेश्वरी, प्रताप गंगवार,रामानंद शर्मा को उपाध्यक्ष, सारिका चंद्रा, बीनू वर्मा, शांति स्वरूप गंगवार, श्याम प्रकाश गुप्ता, शांति स्वरूप शर्मा को मंत्री और राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।स्वार नगर मंडल से पंकज सैनी को अध्यक्ष, खेमपाल को महामंत्री, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सौरभ गुप्ता, भगवान दास को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश, शैलेंद्र कुमार, विमला देवी,शीला देवी को मंत्री, रावत राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया। टांडा नगर मंडल से योगेश कुमार सैनी को अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह और राजकुमार सक्सेना को महामंत्री, माखन लाल, रोहिताश मौर्य, मुंशीलाल, कृष्ण अवतार, सुमित्रा देवी, अनीता देवी को उपाध्यक्ष, सुनील सिंह, गिरीश कुमार, कपिल शर्मा, सर्वजीत सिंह, ऋतु सैनी,रूबी रानी को मंत्री और तरुण कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।स्वार ग्रामीण मंडल से पवन कुमार को अध्यक्ष, संजीव वर्मा को महामंत्री, विनोद पाल, जय बजरंग मौर्य,महेंद्र मौर्य, नथाराम, सीमा गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजकुमार, सुभाष सैनी, आशीष पाल,जितेंद्र चंद्रा को मंत्री बनाया गया है। टांडा ग्रामीण मंडल से रोहतास सिंह को अध्यक्ष, सीताराम पाल को महामंत्री, नवदीप चौधरी, राम सिंह,राजेंद्र सिंह, शकुंतला को उपाध्यक्ष, काशीराम, मुकेश, नीतू चौहान, सुमन देवी को मंत्री और राजवीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर नगर मंडल से चेतन को अध्यक्ष, वीर सिंह यादव को महामंत्री, देवेंद्र सिंह, सॉरी सक्सेना को उपाध्यक्ष, किशनजीत कौर, राहुल वाल्मीकि, किशन गुगलानी को मंत्री बनाया गया। बिलासपुर ग्रामीण मंडल से श्याम लाल को अध्यक्ष, गुरमेल सिंह को महामंत्री, जगमोहन सिंह, नारायण मंडल को उपाध्यक्ष, पवित्र सरकार को मंत्री बनाया गया। रठौंडा मंडल से राम सिंह गंगवार को अध्यक्ष, निर्मल शर्मा को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी लोधी व हेमलता को मंत्री और कोषाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह को बनाया गया है। मिलक खानम मंडल से लालमन तोमर को अध्यक्ष, महेंद्र दिवाकर को महामंत्री, दुर्गादास लोधी, सरिता के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा को बनाया गया। मिलक ग्रामीण मंडल से कुंवर पाल यादव को अध्यक्ष, श्वेता यादव, महेंद्र लोधी, देवेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, गोविंद राम कश्यप और जमुना प्रसाद लोधी मंत्री बनाया गया है।

 

मदद एक आस समिति की रामपुर कार्यकारिणी का गठन हुआ

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-रविवार समाजसेवी संस्था मदद एक आस की हुई बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रतीक शर्मा अध्यक्ष और विभोर अग्रवाल महासचिव बनाए गए। दोनों ने अन्य पदाधिकारियों का चयन किया। इसमें अर्पित सिघल को उपाध्यक्ष, अंकित रस्तोगी उप सचिव, ऋषभ सिघल नगर अध्यक्ष बनाए गए। संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष और महासचिव ने बताया कि इसकी नींव तीन साल पहले हम दोनों के द्वारा रखी गई थी। इसका मकसद असहाय, गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना है। लोगों को खून की जरूरत पड़ती है, जिसके लिए वाट्सएप पर ग्रुप बनाया है। गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्था काम कर रही है। अब सार्वजनिक स्थानों जैसे जिला अस्पताल और गांधी समाधि के पास शौचालय निर्माण की योजना है। इसके अलावा गुड टच और बेड टच के लिए भी संस्था अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। इस मौके पर रेखा राजपूत, सरिता विश्नोई, रोहित शर्मा, अंकित अधिकारी, सिद्धार्थ शर्मा, यश निरंकारी, अनमोल गुप्ता, अक्षत राज अग्रवाल, निशा जौहरी, नेहा, प्रज्ञा, ऊषा, जावेद खां, शुभम बरनवाल आदि मौजूद रहे।

 

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कोटवा धाम के पास पलटी डिसीएम




उत्तर प्रदेश बाराबंकी में जनपद गोंडा से बड़े बाबा कोटवा धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की डीसीएम यूपी 83 ई 9800 खाई में पलटी।

1 दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को आयी गंभीर चोटें।

एंबुलेंस द्वारा श्रद्धालुओं को ले जाया गया सीएचसी सिरौलीगौसपुर सीएचसी सिरौलीगौसपुर में चल रहा है इलाज सामने से आ रहे ट्राला को बचाने के चक्कर में डीसीएम खाई में पलटी। श्रद्धालुओं ने बताया नशे में धुत था डीसीएम चालक।


 

 



 

हिन्दू युवा वाहिनी(भारत) करेगी भाजपा का समर्थन दिल्ली में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस:-अनुभव शुक्ला




उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने संवाददात जितेंद्र सिंह अन्नू से  बात करते हुए कहा आज जिस तरह भाजपा  के विरोधी दल आज विरोध लोगो को भ्रमित कर रहे है उन्हें मय इस बात से पुनः अवगत कराता हूँ कि जो काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है ओ  किसी पार्टी ने नही किया मय अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करूँगा और 2022 में पुनः दिल्ली के मुखिया मनोज तिवारी जी  होंगे आज जो मनोज तिवारी जी को बदनाम करने की साजिश करते है उन्हें जबाब जरूर मिलेगा भाजपा के समर्थन को लेकर हम सब दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगे की रणनीत बनायेंगे हिन्दू युवा वाहिनी भारत दिल्ली में  हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। बीजेपी ही एक मात्र पार्टी है जो राष्ट्रवाद के मुद्दे पर प्रमुखता से खड़ी रहती हैं।

माननीय मनोज तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी, दिल्ली )

माननीय अनुभव शुक्ला ( राष्ट्रीय अध्यक्ष, हियुवा भारत) समय- 3 फरवरी, सुबह 11 बजे

स्थान- मा. मनोज तिवारी जी के दिल्ली आवास पर


 

 



 

मुख्तार अब्बास नकवी ने मीरी पीरी खालसा एकेडमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का उद्घाटन किया

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर- बिलासपुर के नवाबगंज में मीरी पीरी खालसा एकेडमी द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मे देशभर के कई प्रांतों के खिलाड़ी मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रहें अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह ओळख भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कबड्डी सदियों पुराने शानदार भारतीय खेल का हिस्सा है। इस तरह के आयोजन से हमारे परंपरागत भारतीय खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खेल और फिटनेस को अत्यधिक बढ़ावा दे रही है। प्रधानमंत्री ने अगस्त 2019 में "फिट इंडिया" अभियान की शुरूआत की जिसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।दरअसल, रामपुर में देशभर के कई प्रांतों के खिलाड़ी ने कब्बडी का खेल रामपुर की जमीन पर खेला।इस दौरान केंद्रीय मंत्री एम अब्बास नकवी ने कबड्डी खेल रहे कबड्डी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे भी कबड्डी का खेल बहुत पसंद था। मैंने बहुत कबड्डी अपने स्कूल टाइम के दौरान खेली है। मुझे कबड्डी का खेल बहुत पसंद है, जो संस्था इसको करा रही है, मैं उसे धन्यवाद देता हूं कि आज के समय में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए इतने बड़े-बड़े प्रोग्राम कराए जा रहें हैं।

5 फरवरी CAA के समर्थन में सिद्धौर में हियुवा द्वारा  पदयात्रा निकली जाएगी:-दीप्तांशु निगम (जिला महामंत्री)




उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में CAA के समर्थन में हिन्दू युवा वाहिनी जिला महामंत्री दीप्तांशु  निगम की अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ताओं व समस्त समुदाय के लोगो के साथ  नगर के प्रत्येक वार्डो में कार्यकर्ताओं और हिन्दू जनमानस से मिलकर कर्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री दीप्तांशु निगम ने कहा किCAA से किसी भी व्यक्ति या धर्म या समुदाय का अधिकार नही छीना जा रहा है फिर भी समाज मे मुस्लिम समुदाय द्वारा भृम की स्थिति और अव्यवस्था फफैलाई जा रही है । मस्जिदों से राष्ट्र और धर्म विरोधी बाते की जा रही है । यही नही दिल्ली में शाहीनबाग़ के धरने को राजनीती का खेल बताते हुए  अनावश्यक बातों पर ध्यान न देने की भी अपील की । बैठक समाप्त करने के बाद  वार्डो में जनसंपर्क के तहत लोगो से मुलाकात की ।जिसमे राशन कार्ड आवास और साफ सफाई केबारे में भी जानकारी ली ।इसमौके पर वार्डो में भारी भीड़ थी लोगो मे उत्साह था । 

जनसम्पर्क में नगर प्रभारी धर्मराज सिंह नगर संयोजक अजय राजपूत महामंत्री मुकेश राजपूत ।उपाध्यक्ष राहुल सोनी  शिवम विनोद सागर मिलन समेत काफी सारे लोग उपास्थित रहे


 

 



 

Sunday, February 2, 2020

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को मौके पर से थाना कोठी पुलिस ने किया गिरफ्तार




  उत्तर प्रदेश बाराबंकी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में इनामिया/जुआरियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में दिनांक 01.02.2020 को थानाध्यक्ष कोठी के कुशल नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कारिक पुरवा कस्बा व थाना कोठी से लोगों को हार जीत की बाजी लगाते समय अभियुक्तगण 1. रामाधार पुत्र रतन रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 2. खुसीराम पुत्र हरदेव निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 3. राम मनोरथ पुत्र कल्लू रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 4. रामकेतार पुत्र मोहनलाल रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी 5. राजकिसोर पुत्र सहजराम निवासी बहादुरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को समय 20.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ में 2080/-रुपये व जामातलाशी में 910/-रुपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोठी पर मु.अ.सं. 36/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. रामाधार पुत्र रतन रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी। 

2. खुसीराम पुत्र हरदेव निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

3. राम मनोरथ पुत्र कल्लू रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

4. रामकेतार पुत्र मोहनलाल रावत निवासी सैदनपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

5. राजकिसोर पुत्र सहजराम निवाससी बहादुरपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

*गिरफ्तारी का स्थान व समय-*

दिनांक 01.02.2020 समय 20.10 बजे, वहद ग्राम कारिक पुरवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी। 

*बरामदगीः-*

1. 52 अदद ताश के पत्ते

2. 2080/- रूपये मालफड़

3. 910/- रूपये जामातलाशी

*पुलिस टीम-* 

1. श्री संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष कोठी जनपद बाराबंकी।

2. वरि0उ0नि0 श्री प्रदीप यादव थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

3. उ0नि0 श्री विजय सिंह राठौर, उ0नि0 श्री लक्ष्मीकान्त सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

4. हे0का0 श्री हरिप्रकाश सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।

5. का0 वेद प्रकाश यादव, रि0का श्योवीर सिंह थाना कोठी जनपद बाराबंकी।


 

 



 

बजट आम आदमी को राहत देने का काम करेगा :गौरव अग्रवाल

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा  रामपुर के जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल 20-21 का बजट पेश होने पर सरकार को बधाई देते हुए कहां केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसकी वह हदय की गहराइयों से स्वागत करते हैं उन्होंने कहा वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण  द्वारा यह बजट आम आदमी को राहत देने का काम करेगा जिस तरह 5 लाख से लेकर 7 लाख की छूट आम आदमी को दी है उसी के साथ साथ महिलाओं का भी विशेष ध्यान दिया गया है हर गांव में ब्रॉडबैंड से लेकर रेल की सुविधाओं  से भारत देश को लैस करना भी एक सराहनीय कदम है, इससे अच्छा बजट ना तो आज तक आया है, और शायद और कोई सरकार यह बजट दे सकी है,हम सभी हिन्दुस्तानियों को ऐसी सरकार पर गर्व होना चाहिए ।

पेयजल स्त्रोतों को प्रदूषित होने से बचायें- कार्यपालन यंत्री श्री बाथम














    विश्व नमभूमि (वेटलैण्ड) दिवस के अवसर पर इंण्डियन पब्लिक स्कूल शिवपुरी में रविवार को जनजागरूकता कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री संतोषी लाल बाथम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक श्री ओमप्रकाश कुशवाह द्वारा की गई। कार्यक्रम में पी.एच.ई. विभाग से उपयंत्री श्री सुधीर अग्रवाल, लेब टेक्नीशियन श्री ओमप्रकाश कुशवाह, श्री मनोज कुमार मिश्रा एवं श्री राकेश कुशवाह सहित छात्र, छात्रायें एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
    विश्व नमभूमि (वेटलैण्ड) दिवस पर विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बाथम ने कहा कि हमारे पूर्वज सदियों से प्राकृतिक जल स्त्रोतों से शुद्ध पेयजल ग्रहण करते रहें है, लेकिन आज सभी स्त्रोत नदियां, झीलें एवं तालाब आदि प्रदूषित होते जा रहे है। श्री बाथम ने कहा कि शिवपुरी शहर की मुख्य झील सांख्य सागर (चांदपाठा) को प्रदूषण से बचाने के लिये हम शहरवासियों का दायित्व है कि शहर के बीच से जो नाला गुजरता है। उसमें मल या किसी प्रकार की गंदगी का निस्तारण न किया जाये, नाले में पाॅलिथिन, प्लास्टिक या किसी भी प्रकार का कचरा न फेंका जाये और सबसे उल्लेखनीय है कि सभी धर्मों के धार्मिक त्योहारों पर होने वाला विसर्जन झील में न किया जाये। इसके लिये अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।
    शिवपुरी शहर की मुख्य झील माधव सांख्य सागर को प्रदूषित होने से बचाने के लिये ही भारत सरकार, वन एवं जलवायु परिवर्तन, मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से शिवपुरी शहर में सीवर लाइन परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। अंत में स्कूल संचालक श्री कुशवाह ने उपस्थित सभी छात्र, छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।




 

 



 



विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे आज शिवपुरी में














    मध्यप्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे 03 फरवरी 2020 को झांसी से प्रस्थान कर शिवपुरी आएगी।
    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे 03 फरवरी को शाम 06 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगी। शाम 06.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके उपरांत शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।




 

 



 



बगैर पंजीयन के समर्थन मूल्य पर नहीं बेच सकेंगे किसान गेहूं 















    रबी मौसम में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिये पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। ऐसे किसान जो समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करना चाहते हैं, उन्हें अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन का कार्य एक फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक जारी रहेगा। किसानों को इस बार मोबाइल एप के माध्यम से भी पंजीयन कराने की सुविधा दी गई है।
      ई-उपार्जन मोबाइल एप के अलावा एमपी किसान एप पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल पंजीयन केन्द्रों पर किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। गत वर्ष के पंजीकृत किसानों एवं नये किसानों को पंजीयन कराना जरूरी होगा। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि में अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से करवा लें।