Tuesday, October 29, 2019

उपेक्षा से आहत हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी

 पाण्डवों का यक्ष रूप में अवतरित-धर्म के ब्यूह में फँसना और धर्मराज युधिष्ठिर का अपने चारों भाइयों को काल के ग्रास से निकालने की कथा लगभग हम सबको पता है। प्रश्नों की श्रृंखला में यक्ष ने युधिष्ठर से स्वतंत्र राष्ट्र की परिभाषा भी पूछी थी तो युधिष्ठिर का उत्तर था-
 ''वह राष्ट्र जिसकी अपनी पताका, अपनी भूमि और अपनी राष्ट्र भाषा होती है वह स्वतन्त्र होता है।''
 हिन्दू हिन्दी भाषी बहुल राष्ट्र की विडम्बना है कि हिन्दी आज विदेशी भाषा अँग्रेजी की चाकरी कर रही है। यह भारत एवं भारतीय जन मानस का दुर्भाग्य है कि आज राष्ट्र स्तरीय नेता जब हिन्दी दिवस पर भाषण देते हैं तो वह हिन्दी दिवस का उच्चारण हिन्दी डे करते हैं। यह भारतीयता के साफ दामन पर लगा एक बदनुमा दाग है कि आम भारतीय हर उस व्यक्ति को अपने से श्रेष्ठ समझता है जो अँग्रेजी बोलना जानता हो। किए गये सर्वेक्षण के अनुसार देश में कुल हिन्दी भाषी 95ः एवं अँग्रेजी भाषी 5ः हैं यह 5ः व्यक्ति 95ः लोगों पर अपना आधिपत्य जमाये हुए हैं।
 एक जातक कथा प्रसिद्ध है-एक व्यक्ति के पास बरगद का एक बहुत छोटा पल्लवित वृक्ष था। आसपास के क्षेत्रों में यह एक महान आश्चर्य का विषय था क्योंकि सामान्यतया बरगद के वृक्ष विशालकाय होते हैं। जब उसके किसी साथी ने इसका कारण जानना चाहा तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह माह में दो बार पेड़ की जड़े काट देता था।
 वह व्यक्ति पेड़ की जड़े काटता था और भारत सरकार आज पूर्ण तत्परता के साथ वटवृक्ष हिन्दी की जड़े काटने में रत है।
 दुर्भाग्य है कि अपनी भाषा नीति होते हुए भी अधिनियम, संसाधन, धन आदि सब कुछ होते हुए भी हम हिन्दी भाषा को उन्नति की बुलंदियों पर पहुँचाना तो दूर उसकी हीन दशा के विषय में बोलना और सोचना भी पसंद नहीं करते हैं। हमें स्वतंत्र हुए 60 वर्ष हो चुके हैं और अभी तक सरकारी कार्यालयों में हिन्दी का तिरस्कार एवं अंग्रेजी का महत्व नहीं घटा है बल्कि उसमें वृद्धि हुई हैं।
 सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में हिन्दी का प्रयोग बहुत धीमी गति से हो रहा है। प्रत्येक राष्ट्र में भाषा भाव एवं विचारों में एक रूपता होनी चाहिए। परन्तु वर्तमान में हमारा लोकतंत्र वर्गों में विभाजित हो चुका है। आज देश का 5ः अंग्रेजी भाषी 95ः हिन्दी भाषी जनसमूह पर शासन कर रहा है। आज गाँव एवं नगर की भाषा अलग है जिसके कारण कि देश के शासन में 95ः लोगों की भागीदारी नहीं हो पा रही है। अग्रेजियत हमारे अन्दर पैठकर चुकी है और उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है महानगर मुम्बई जहाँ पर हिन्दी में लिखें नाम पट्टों का प्रतिशत 10ः से कम है। बापू ने राष्ट्रभाषा हिन्दी की उपयोगिता पर कहा था-
 ''राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूँगा होता है।''
 उनकी आत्मा हिन्दी की इस अधोन्नति को देखकर निश्चित रूप से कचोट रही होगी, उसमें एक टीस उठ रही होगी कि राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने से पूर्व मुझे भारतीयों को राष्ट्रभाषा की शिक्षा देनी चाहिए थी।
 भारतेन्दु कृत-''निज भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति को मूल'' की पंक्तियाँ हममें से अधिकांश ने पढ़ी होंगी और वास्तव में यह हमारा कर्तव्य बन जाता है कि राष्ट्रभाषा हिन्दी को सम्बद्धता एवं सशक्ता की पराकाष्ठा तक पहुँचाया जाए, हमें कार्य केवल इतना करना है कि हम अपने आचार विचार व्यवहार में हिन्दी को लाएँ। हिन्दी में बोलें, हिन्दी में लिखें और हिन्दी में पढ़ें-
 जैसा कि आयरिश कवि टाॅमस ने लिखा है-
 ''कोई भी देश अपनी राष्ट्रभाषा की अवहेलना करके राष्ट्र नहीं कहला सकता है। राष्ट्रभाषा की रक्षा सीमाओं की रक्षा से भी अधिक आवश्यक है क्योंकि वह विदेशी आक्रमण को रोकने में पर्वतों नदियों और सेनाओं से अधिक समर्थ है।''
 हम बहुत सो चुके हैं और अब हमंे जागना ही होगा क्योंकि बहुत अधिक सोना मृत्यु की निशानी है।


अधिक तृष्णा नहीं करनी चाहिए

 किसी वन प्रदेश में एक भील रहा करता था। वह बड़ा साहसी, वीर और श्रेष्ठ धनुर्धर था। वह नित्य-प्रति वन्य जन्तुओं का शिकार करता और उससे अपनी आजीविका चलाता तथा परिवार का भरण-पोषण करता था। एक दिन जब वह वन में शिकार के लिए गया हुआ था तो उसे काले रंग का एक विशालकाय जंगली सूअर दिखाई दिया। उसे देखकर भील ने धनुष को खींचकर एक तीक्ष्ण बाण से उस पर प्रहार किया। बाण की चोट से घायल सूअर ने क्रुद्ध हो साक्षात् यमराज के समान उस भील पर बड़े वेग से आक्रमण किया और उसे सँभलने का अवसर दिये बिना ही अपने दाँतो से उसका पेट फाड़ दिया। झील वही मरकर भूमि पर गिर पड़ा। सूअर भी बाण की चोट से घायल हो गया था, बाण ने उसके मर्मस्थल को वेध दिया था अतः उसकी भी वहीं मृत्यु हो गयी।
 उसी समय भूख-प्यास से व्याकुल कोई सियार वहाँ आया। सूअर तथा भील दोनों को मृत पड़ा हुआ देखकर वह प्रसन्न मन से सोचने लगा-मेरा भाग्य अनुकूल है, परमात्मा की कृपा से मुझे यह भोजन मिला है। अतः मुझे इसका धीरे-धीरे उपयोग करना चाहिये, जिससे यह बहुत समय तक मेरे काम आ सके।
 ऐसा सोचकर वह पहले धनुष में लगी ताँत की बनी डोरी को ही खाने लगा। उस मूर्ख सियार ने भील और सूअर के मांस के स्थान पर ताँत की डोरी को खाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में ताँत की रस्सी कटकर टूट गयी, जिसमें धनुष का अग्रभाग वेग पूर्वक उसके मुख के आन्तरिक भाग में टकराया और उसके मस्तक को फोड़कर बाहर निकल गया। इस प्रकार तृष्णा के वशीभूत हुए सियार की भयानक एवं पीड़ादायक मृत्यु हुई। इसीलिए नीति बताती है-''अधिक तृष्णा नहीं करनी चाहिए।''


टी.वी. मित्र अथवा शत्रु

 वर्तमान समय बड़ी जटिलताओं और विसंगतियों से गुजर रहा है। कुछ ऐसे प्रश्न हैं जिन पर हमारा ध्यान जल्दी जाता ही नहीं हैं। टेलीविजन क्या हमारा सच्चा मित्र है अथवा पठनीय अमूल्य पुस्तकें।
 टी0 वी0 को हम सभी जान गये हैं कि यह आज घर-घर की शान और शोभा बन चुका है और यह भी कहने में अतिशयोक्ति न होगी कि निर्धन से लेकर धनवान की यह जरूरत बनता जा रहा हे। इसका आविष्कार वैज्ञानिक जे0 एल0 बेयर्ड द्वारा किया गया था, लेकिन उन्होंने भी कल्पना नहीं की होगी कि लोग इसके इतने दीवाने हो जायेंगे कि दीवानगी में आविष्कारकर्ता का नाम ही भूल जायेंगे।
 टी0 वी0 घर में एक अलग मुक्त संस्कृति को जन्म दे रहा है जिसे टी0 वी0 संस्कृति ही कहना अधिक उपयुक्त होगा। मनुष्य की पूरी दिनचर्या ही बदल रही है। बच्चे और युवा इसे अपनाकर एक नया हिन्दुस्तान बना रहे हैं। अपने से बड़ों और गुरूजनों का सम्मान मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। पढ़ने-लिखने के प्रति रूचि घटती जा रही है और आवश्यकतायें दिन-दूनी रात-चैगुूनी बढ़ती जा रही हैं, आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संरक्षक गलत-सलत काम करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। अधिक से अधिक धनवान बनने की होड़ लगी हुई है। देश का भविष्य ये बच्चे अपने संरक्षकों से क्या और कैसे संस्कार ग्रहण करेंगे?आज इसका उत्तर हमारे पास बहुत खोजने से भी नहीं मिल पा रहा है।
 बच्चे और बड़े सहजता का जीवन न अपनाकर बात-बात में झूठ बोलने का सहारा ले रहे हैं। एक अलग ही समाज बन रहा है। युवा वर्ग तो टी0 वी0 संस्कृति को पूरी तरह समर्पित हो रहा है। सत्य, श्रम, कर्मठता, देशभक्ति जैसे शब्द उनके जीवन में बेमानी से लगने लगे हैं। उनकी दृष्टि में भारतीय संस्कृति पिछड़ी और बौनी होती जा रही है। टी0 वी0 संस्कृति की भेंट चढ़ता जीवन आज और कल को खोखला कर रहा है तथा दिनचर्या को अनियमित कर रहा है, अच्छा और बुरा सब कुछ गडमड होता नजर आ रहा है।
 पुस्तकों की पृष्ठभूमि और इतिहास बहुत ही प्राचीन है या ये कहे कि जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तभी से ही इनकी ज्ञान गंगा बहती चली जा रही है, चार वेदों के रूप में, पुस्तकें मानव की बहुत पुरानी मित्र हैं यही मन-मस्तिष्क की खुराक हैं या कहें कि प्रत्येक मनुष्य का अच्छा जीवन बनाने की एक अमूल्य धरोहर है।
 राष्ट्रपिता महात्मागाँधी कहते हैं, ''पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र हैं, ये कभी हमें धोखा नहीं दे सकती।'' अनेक महापुरूषों ने अतिरिक्त समय में पुस्तकों को ही अपना मित्र बनाया था जिससे वह कठिन परिस्थितियों से लोहा लेकर जीवन मूल्यों को स्थापित करने में समर्थ रहे।
 हम अच्छी ज्ञानवर्धक पुस्तकें तथा अपनी कक्षा के विषयों से सम्बन्धित पुस्तकों का लगन व परिश्रम से अध्ययन कर ऊँचाइयों पर चढ़ सकते हैं। कक्षा में, विद्यालय में और देश में अपना नाम कर सकते हैं। आगे बढ़ते हुए कड़ी मेहनत से ही प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, डाक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर आदि बन सकते हैं।
 साधारण मनुष्यों के जीवन को इन पुस्तकों ने ही महापुरूष बनाया है। इनसे इतिहास के अनेक पृष्ठ स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो चुके हैं जिसमें हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेेन्द्र प्रसाद जी, प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी आदि दिवंगत हो गये हैं तथा वर्तमान में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी, प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी व महामहिम राष्ट्रपति डाॅ0 ए0 पी0 जे0 अब्दुल कलाम आदि हमारे लिए उदाहरण स्वरूप प्रेरणा के श्रोत हैं।
 वर्तमान में अच्छी पुस्तकों का पढ़ने का शौक ज्यादातर कम होता जा रहा है। विचारहीन पत्र-पत्रिकायें, उपन्यास काॅमिक्स आदि पढ़ने में कुछ बच्चे और बड़े अपना अमूल्य समय नष्ट कर रहे हैं। ऐसी घटिया पुस्तकों को पढ़कर वे टी0 वी0 संस्कृति के मित्र बन रहे हैं। और न ही उन्हें उससे कुछ मिल पा रहा है, और न ही वे इससे समाज का कोई उपकार कर पा रहे हैं, हाँ, अपकार करने में अपना सहयोग कर रहे हैं। क्या यही जीवन की सार्थकता है, तनिक एकान्त में सोचिए?
 हम अच्छी पुस्तकें पढ़कर ही उन महापुरूषों, विद्वानों, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों से प्रेरणा ले सकते हैं जिन्होंने समाज और देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। आज ये समाज और देश उन्हीं, की बदौलत जीवित है। हमें ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने में रूचि लेनी चाहिये, यदि अच्छी पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों पर हर माह खर्च भी करना पड़े तो अकारथ नहीं जायेगा। उससे हमको इतना प्राप्त हो जायेगा कि उसकी अनुभूतियाँ और उसके अपरोक्ष लाभ हम शब्दों में अभिव्यक्त नहीं कर सकते।
 कौन सी कविता, कहानी, लेख, विचार हमारे तनाव युक्त जीवन को ससमय-सुखमय बना दें। जब हमें पढ़ने-पढ़ाने का शौक ही नहीं होगा तो कैसे बदलेगा जीवन, और हम संसार से बिना कुछ लिए और दिये यूँ ही अन्धकार और अहंकार में प्रस्थान कर लेंगे।
 आज अधिकांश बच्चे और बड़ों ने टी0 वी0 को अपना सच्चा और अच्छा मित्र बना लिया है तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकें उन्हें निरर्थक शत्रुवत् लग रही हैं। इसी कारण घर-घर में तनाव, अशान्ति और भय, सुरसा से मुँह फैला रहे हैं। इसी कारण बच्चे और बड़ों के चेहरों से स्वाभाविकता, सहजता दूर कहीं सुदूर में प्रस्थान करती जा रही है। टी0 वी0 संस्कृति या कहें कि पश्चिमी संस्कृति हमें लक्ष्यहीन जीवन बिताने को प्रेरित कर रही है। खूब धन कमाओं, खूब खाओ, मौज मनाओ और असन्तोष को बढ़ाते हुए लक्ष्य विहीन बन जाओ।
 लक्ष्यविहीन प्रवृत्तियाँ हमें कभी ऊँचा नहीं उठा सकती, इनसे बचकर ही हम सार्थक जीवन की ओर बढ़ सकते हैं तथा समाज में एक-दूसरें को सुखों का आदान-प्रदान कर सकते हैं।
 काश! यह सम्पूर्ण समाज ही पूर्ण शिक्षित होकर मानवीय धर्म अपना लेता और महापुरूषों के प्रेरणाश्रोत बनाता तथा पुस्तकों को सच्चा मित्र, तो आज चहूँ ओर हिंसा'मारकाट, झूठ-फरेब और भय के आवरण में न जीना पड़ता। पूरी धरती के लोग ही सहज जीवन जी रहे होते।
 अति सर्वदा वर्जते। अति किसी भी चीज की नहीं होनी चाहिए। टी0 वी0 को भी वर्तमान में पूर्णतः नकारा नहीं जा सकता, लेकिन बच्चे और बड़े टी0 वी0 देखने में ज्यादा ही अति कर रहे हैं या कहें कि समय का दुरूपयोग कर रहे हैं। इसी कारण तीस प्रतिशत से भी अधिक बच्चे और बड़ों की आँखों में चश्मा चढ़ता जा रहा है, साथ ही अनेक मानसिक, शारीरिक विकृतियाँ बच्चों व बड़ों में बढ़ती जा रही हैं। अधिकतर लोग टी0 वी0 के पास बैठकर ही उसका चछुपान कर रहे हैं।
 जलपान या भोजन करते-करते टी0 वी0 आम प्रचलन में आ गया है, इसी कारण जीभ से निकलने वाले रस पाचन प्रक्रिया में स्वाभाविक रूप से नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण कब्ज, सिरदर्द, गैस जैसी बीमारी आम हो गयी है इससे बड़े तो बड़े बच्चे भी इसके आगोश में आते जा रहे हैं।
 टी0 वी0 ने बच्चे और युवाओं को एक नये मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है।
 वास्तव में यदि हमें अपना और समाज का सर्वांगीण विकास करना है तो बच्चे और बड़ो को ज्ञान वर्धक पुस्तकों को ही सच्चा मित्र बनाना होगा तथा टी0 वी0 को मात्र एकाध घण्टे का कच्चा मित्र, वह भी अच्छा सीरियल या समाचार सुनने के लिए।


किसान और सारस

 एक किसान पक्षियों से बहुत तंग आ गया था। उसका खेत जंगल के पास था। उस जंगल में पक्षी बहुत थे। किसान जैसे ही खेत में बीज बोकर, पाटा चलाकर घर जाता, वैसे ही झुंड के झुंड पक्षी उसके खेत में आकर बैठ जाते और मिट्टी कुरेद-कुरेदकर बोये बीज खाने लगते। किसान पक्षियों को उड़ाते-उड़ाते थक गया। उसके बहुत से बीज चिड़ियों ने खा लिये। बेचारे को दुबारा खेत जोतकर दूसरे बीज डालने पड़े। इस बार किसान बहुत बड़ा जाल ले आया। उसने पूरे खेत पर जाल बिछा दिया। बहुत से पक्षी खेत में बीज चुगने आये और जाल में फंस गये। एक सारस पक्षी भी उसी जाल में फंस गया।
 जब किसान जाल में फँसी चिड़ियों को पकड़ने लगा तो सारस ने कहा-आप मुझ पर कृपा कीजिये। मैंने आपकी कोई हानि नहीं की है। मैं न मुर्गी हूँ, न बगुला और न बीज खाने वाला पक्षी। मैं तो सारस हूँ। खेती को हानि पहुँचाने वाले कीड़ों को खा जाता हूँ। मुझे छोड़ दीजिये।
 किसान क्रोध में भरा था। वह बोला- 'तुम कहते तो ठीक हो, किन्तु आज तुम उन्हीं चिड़ियों के साथ पकड़े गये हो, जो मेरे बीज खा जाया करती हैं। तुम भी उन्हीं के साथी हो। तुम इनके साथ आये हो तो इनके साथ दण्ड भोगो।
 जो जैसे लोगों के साथ रहता है, वैसा ही समझा जाता है। बुरे लोगों के साथ रहने से बुराई न करने वालों को भी दण्ड और अपयश मिलता है। उपद्रवी चिड़ियों के साथ आने से सारस को भी बन्धन में पड़ना पड़ा।


बालकों के लिए संस्कार-माला

 बालक यदि निम्न बातों पर ध्यान देंगे तो उनका जीवन सदैव सुखी रहेगा।
1. विद्यालय में ठीक समय पर पहुँच जाना और भगवत्स्मरणपूर्वक मन लगाकर पढ़ना चाहिये। किसी प्रकार का ऊधम न करते हुए मौन रहकर भगवान के नाम का जप-और स्वरूप की स्मृति रखते हुए प्रतिदिन जाना-आना चाहिये।
2. विद्यालय की स्तुति-प्रार्थना आदि में अवश्य शामिल होना और उनको मन लगाकर प्रेमभाव पूर्वक करना चाहिये।
3. पिछले पाठ को याद रखना और आगे पढ़ाये जाने वाले पाठ को उसी दिन याद कर लेना उचित है, जिससे पढ़ाई के लिए सदा उत्साह बना रहे।
4. पढ़ाई को कमी कठिन नहीं मानना चाहिये।
5. अपनी कक्षा में सबसे अच्छा बनने की कोशिश करनी चाहिये।
6. किसी विद्यार्थी को पढ़ाई में अग्रसर होते देखकर खूब प्रसन्न होना चाहिये और यह भाव रखना चाहिये कि यह अवश्य उन्नति करेगा तथा इसकी उन्नति से मुझे और भी बढ़कर उन्नति करने का प्रोत्साहन एवं अवसर प्राप्त होगा।
7. अपने किसी सहपाठी से ईष्र्या नहीं करनी चाहिये और न यही भाव रखना चाहिये कि वह पढ़ाई में कमजोर रह जाय, जिससे उसकी अपेक्षा मुझे लोग अच्छा कहें।
8. किसी भी विद्या अथवा कला को देखकर उसमें दिलचस्पी के साथ प्रविष्ट होकर समझने की चेष्टा करनी चाहिये, क्योंकि जानने और सीखने की उत्कण्ठा विद्यार्थियों का गुण है।
9. अपने को उच्च विज्ञान मानकर कभी अभिमान न करना चाहिये, क्योंकि इससे आगे बढ़ने में बड़ी रूकावट होती है।
10. नित्य प्रति बड़ों की तथा दीन-दुःखी प्राणियों की कुछ न कुछ सेवा अवश्य करनी चाहिये।
11. किसी भी अंगहीन, दुःखी, बेसमझ, गल्ती करने वाले को देखकर हँसना नहीं चाहिये।
12. न्याय से प्राप्त हुई चीज को ही काम में लाना चाहिये।
13. माता, पिता, गुरू आदि बड़ों की आज्ञा उत्साहपूर्वक तत्काल पालन करें। बड़ों के आज्ञा का उत्साहपूर्वक तत्काल पालन करेे। बड़ों की आज्ञा पालन से उनका आर्शीवाद मिलता है, जिससे लौकिक और पारमार्थिक उन्नति होती हैं।
14. गुरूजनों की कमी हँसी न उड़ाये, प्रत्युत उनका आदर-सत्कार करें तथा जब पढ़ाने के लिये अध्यापक आवें और जायें, तब खड़े होकर और नमस्कार करके उनका सम्मान करें।
15. समान अवस्था वाले और छोटों से प्रेमपूर्वक बर्ताव करें।
16. सभा में भाषण या प्रश्नोत्तर सभ्यतापूर्वक करें तथा सभा में अथवा पढ़ने के समय बात-चीत न करें।
17. सबकों अपने प्रेम भरे व्यवहार से संतुष्ट करने की कला सीखें।
18. कभी किसी का अपमान या तिरस्कार न करे।
19. किसी भी काम को कभी असम्भव न माने, क्योंकि उत्साही मनुष्य के लिए कठिन काम भी सुगम हो जाते हैं।
20. सदा अपने से बड़े और उत्तम आचरण वाले पुरूषों के साथ रहने की चेष्टा करें तथा उनके सद्गुणों का अनुकरण करे।
21. अपने से छोटे बालक में कोई दुव्र्यवहार या कुचेष्टा दीखे तो उसको समझायें अथवा उस बालक के हित के लिये अध्यापक को सूचित कर दें।
22. अपने में से दुर्गुण-दुराचार हट जाय और सदाचार आयें इसके लिए भगवान से सच्चे हृदय से प्रार्थना करें और ईश्वर के बल पर सदा निर्भय रहें।


शिष्टाचार की बातें

 दैनिक जीवन में शिष्टाचार की कितनी अहमियत है, यह हम सब समझ सकते हैं। जो शिष्टाचार का पालन करता है, वह निर्धन और कम पढ़ा लिखा होने पर भी आदर पाता है लेकिन धनिक और शिक्षित को अशिष्ट व्यवहार करने पर निरादर ही मिलता हे। शिष्टाचार के गुण जन्मजात भी हो सकते हैंै। लेकिन परिवार के अतिरिक्त संगी-साथियों का व्यवहार आचार विचारों को प्रभावित करते रहते हैं। देखा जाता हैं कि पन्द्रह वर्ष की आयु तक आचार विचार के सीखे, समझे गुण आजीवन उसके व्यतित्व पर हावी रहते हैं। अतः हर माता-पिता का यह फर्ज बनता है कि वह अपनी संतानों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ायें, उन्हें किससे किस तरह व्यवहार करना चाहिए इसकी जानकारी देनी चाहिए। आजकल व्यस्तता की वजह से अधिकतर माता-पिता अपनी संतानों को उतना समय नहीं दे पाते जितना देना चाहिए, यह ठीक नहीं है। हमारे बच्चे कल सुसंस्कृत एवं शिष्ट नागरिक बनें, यह सोच रखना बहुत जरूरी हैं।
 विद्यार्थी और शिष्टाचार
1. छात्रों को अपने अध्यापक के सामने सावधान की स्थिति में खड़े होना चाहिए।
2. अध्यापक के कक्षा में प्रवेश होते ही खड़े होकर अभिवादन करना चाहिए।
3. अध्यापक के रहते हुए कक्षा में शोर करना या मजाक बनाना अच्छा नहीं हैं।
4. अध्यापक के निकट अथवा उनकी कुर्सी पर बैठना अशिष्टता है।
5. कई बच्चे रबड़ को दाँतों से काटते हैं, पेंसिल कान में या मुँह में डालते हैं, यह आदत ठीक नहीं है।
6. अपने सहपाठी से ली गई कोई भी चीज उसे समय पर और सुरक्षित रूप में वापस करनी चाहिए।
7. अपनी पुस्तकों, काँपियों और बस्तों को साफ-सुथरा रखें।
8. स्कूल में गन्दगी न करें, गन्दगी को दूर करने की कोशिश करें।
9. अपने सहपाठी से हँसी-मजाक तो करें लेकिन असभ्य भाषा का इस्तेमाल न करें।
10. विद्यालय में साफ और स्वच्छ परिधान पहिनकर आना चाहिये।
11. सदैव अच्छे और शिष्ट छात्रों से दोस्ती करें।


नारी बिना साहित्य जगत है अधूरा 

साहित्य मानवीय संवेदनाओं के चिंतन एवं चित्रण की श्रेश्ठतम अभिव्यक्ति है। नारी सजल संवेदनाओं का मूर्तरूप है। अतः साहित्य नारी के बिना आधा अधूरा एवं एकांगी है। सृश्टि के ऊशाकाल से ही नारी पुरूश की सुकोमल भावनाओं में चेतना का संचार करती और उसकी विविध कल्पनाओं को निरभ्र गगन में उड़ान भरने के लिये प्रेरित करती रही है। इसी कारण नारी साहित्य के साम्राज्य पर सदैव ही अधिश्ठित और प्रतिश्ठित रही है। साहित्यकार मानते हैं कि कविता का उद्गम स्त्रोत नारी प्रेरित है। नारी स्वयं एक कविता हैं, नारी स्वयं एक परिपूर्ण साहित्य है। नारी की पवित्रता, षुचिता, सौंदर्य के बिना साहित्य की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।
 सजल संवेदना की अविरल धारा जब स्थिर होकर रूपायित हुई तो उसमें नारी का रूप निखर उठा और जब इसकी अभिव्यक्ति हुई तो साहित्य का प्रादुर्भाव हुआ। अतः नारी और साहित्य का सम्बंध अनन्य और अखण्ड रहा है। नारी के संवेदनषील गर्भ से साहित्य की सृजन धारा फूट पड़ी है। सृजन की इस महती प्रक्रिया में नारी का योगदान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में हुआ है। अप्रत्यक्ष रूप से पुरूश द्वारा नारी का भरपूर उपयोग किया गया है और इसका कारण है- (1) सौंदर्यानुभूति (2) नैतिक एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति (3) सामाजिक परिवेष का चित्रण।
 ये तीन संवेदनायें ही मानवी मन को साहित्य सृजन के लिये प्रेरित करती है। जिसमें सौंदर्यानुभूति किसी भी साहित्यकार की साहित्य-साधना का मूल आधार रही है। भारतीय साहित्य में पुरातन से अद्यतनकाल तक सौंदर्य एवं श्रंगार को विषिश्ट स्थान प्राप्त है और हो भी क्यों न, क्योंकि संवेदना की धारा जब उमड़ती है, सौंदर्य एवं श्रंगार स्वतः स्फूर्त, आलोड़ित-उद्वेलित होते हैं। यह सौंदर्य कल्याणकारी एवं सत्य की आभा से मंडित होता था, जिसमें षील एवं षुचिता आधार बने हुये थे। जैसे ही ये आधार टूटने-बिखरने लगे, सौंदर्य एवं श्रृंगार की दिषा अधोगामी हो गई और साहित्य जीवन प्रदायक अमृत से जीवन हरने वाला विश बन गया, परंतु साहित्य की प्राचीन एवं श्रेश्ठ सौंदर्याभिव्यक्ति कालिदास, जायसी, तुलसी से लेकर पंत, प्रसाद और निराला आदि तक अविच्छिन्न रूप से निखरी है।
 नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप में भी नारी ने साहित्य को अपूर्व योगदान प्रदान किया है। संस्कृति को सींचने के लिये नारियों ने स्वयं को खपा दिया है। नारी अपने दरद को लेखिनी के माध्यम से उठाती रही है। सांमती मानसिकता पर करारा प्रहार करने वाली नारी लेखिकाओं की कमी नहीं है। रामधारी सिंह दिनकर नें यहाँ तक कहा है कि सांस्कृतिक संवेदना नारी के बिना अपंग-अपाहिज के समान है। सांस्कृतिक ध्वजा को साहित्य के गगन में कम संख्या में ही सही, लेकिन दमदार ढंग से नारियों ने लहराया है। ठीक इसी प्रकार नैतिकता एवं सामाजिकता के अनेक विशयों को नारियों ने साहित्य से जोड़ा और अपनी अस्मिता और अस्तित्व को बोध कराया है।
 साहित्य साधिकाओं में मीराबाई का नाम ध्रुवतारा के समान प्रदीप्त है। मीरा हिन्दी साहित्य के काव्य फलक पर महान कवियत्री के रूप में प्रतिश्ठित है। मीरा की कविता के बिना हिंदी साहित्य का लालितय अधूरा माना जायेगा। महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य को छायावाद, रहस्यवाद, प्रतीकयोजन, वेदना, गीतकला, प्रकृति चित्रण रूपी अनेक अनुपम उपहार देने के रूप में जानी जाती है।
 वैदिककाल की नारियाँ जैसे अपाला, घोशा, गार्गी, विष्ववारा, अरूंधती अनसूया आदि ने भी अपने चिंतन से नारी जगत में नयी दिषा दी। ठीक इसी प्रकार आधुनिक काल में अमृता प्रीतम, चंद्रकिरण, ऊशादेवी मित्रा, षषि प्रभा षास्त्री, मृणाल पाण्डेय, सूर्यबाला, नासिरा षर्मा, षिवानी आदि तमाम रचनाकारों की सषक्त कृतियों से समृद्ध होती हुई आज नारी चेतना सम्पन्न एवं सुदृढ़ धरती तक पहुँच गई है। लेखिकाओं ने जहाँ संवेदनषील मानवीय संबधों को रचनाओं में उकेरा है, वहीं सामयिक ज्वलंत प्रष्नों को भी रेखांकित किया है। 'इक्कीसवीं सदी नारी सदी' की संभावना को साकार करने का यह श्रेश्ठ एवं पुण्यकार्य है, जिसे किसी भी कीमत पर करना ही चाहिये।
 'पुस्तक से रहित कमरा आत्मा से रहित षरीर के समान है। (सिसरो)