Thursday, March 4, 2021

बंगाल के सारे बस स्टैंडों से दीदी की होडिंग हटाने को लेकर डीएम को चिट्ठी

कुल्टी : पश्चिम बंगाल में चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद भाजपा तृणमूल दोनों घोर विरोधीयो में वाक युद्ध के दौर जारी है। एक ओर जहा तृणमूल के वरिष्ठ नेता कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हाकिम ने पश्चिम बंगाल चुनाव की घोषणा के साथ अचार संघीता लागु होने पर पेट्रोल पंपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तश्वीर को हटाने की मांग की है। वही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आसनसोल जिला उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी ने भी पश्चिम बंगाल के सारे बस स्टैंडों से ममता बनर्जी की फोटो हटाने को लेकर पश्चिम बर्दवान के डीएम को एक लिखित दी है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि बस स्टैंड सहित सभी सरकारी दिवालो बाजारों में लगी होडिंग से भी ममता बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया। इस मामले को लेकर डीएम को लिखित शिकायत की। इस दौरान युवा मोर्चा के अर्णव यादव, कृष्णा गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे।

2021 विधानसभा चुनाव को लेकर पुरुलिया हिंदी प्रकोष्ठ की सभा

नितुरिया : नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ  की ओर से वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए बुधवार को पुरुलिया के नितुरिया प्रखंड अंतर्गत रानीपुर दुर्गामंदिर प्रांगण में एक सभा का आयोजन किया गया। 

इस सभा में पुरुलिया जिला तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शांति भूषण प्रसाद यादव ने बांग्ला निजेर मेये केई चाई, श्लोगन  के साथ  सभी को चुनाव में कमर कस कर उतर जाने का आह्वान किया।

     मौके पर नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस हिंदी सेल के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, आरके त्रिपाठी, राधेश्याम साव सहित पारबेलिया कोलियरी हिंदी हाई स्कूल के शिक्षक प्रभारी अमित कुमार सिंह, आरएन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

   मौके पर शांति भूषण प्रसाद यादव ने संबोधन में भाजपाइयों पर कई कटाक्ष किए। कहा कि राज्य सरकार द्वारा यहां लोगों को दी जा रही चावल गेहूं आदि राशन सामग्री के संबंध में भाजपाइयों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। उनसे पूछें कि अगर यह सच है तो यही अनाज राशन में मुफ्त रूप से बिहार या उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं दिया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिंदी भाषा को जो सम्मान यहां दिया है।  वह तमिलनाडु आदि राज्यों में जाकर देखें नहीं दिया गया है। लिहाजा हमें भी वही सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बना कर देना है।

 हिंदी भाषा के लोगों की उन्नयन की धारा को बनाए रखने के लिए ममता बनर्जी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

Wednesday, March 3, 2021

पातेपुर के नौवाचक हाट पर आयोजित नौ दिवसीय श्री अखण्ड विष्णु महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी

पातेपुर(वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाईम्स।

पातेपुर के चांदपुर फतह पंचायत के नौवाचक हाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 17 मार्च से आयोजित की नौ दिवसीय श्री अखण्ड विष्णु महायज्ञ की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। आगामी 17 मार्च बुधवार को  भव्य कलशयात्रा के साथ ही नौ दिवसीय यज्ञ प्रारम्भ हो जाएगा। 18 मार्च गुरुवार को अग्नि स्थापना होगी।26 मार्च शुक्रवार को पूर्णाहुति होगा।यज्ञ कर्ता सह व्यवस्थापक नरेश राय ने बताया कि यज्ञ को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।यज्ञ परिसर में विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक मुर्तियां का निर्माण कार्य  एवं यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान ज्ञानी आचार्य के द्वारा प्रवचन भी किया जाएगा।यज्ञ के दौरान भव्य मेले का भी आयोजन होना है जिसमें एक से बढ़कर एक खेल तमाशा एवं झुला आदी मनोरंजन के लिए रहेगा।यज्ञ की सत प्रतिशत सफलता को लेकर यज्ञ कमिटी के सभी सदस्यों के साथ ही आस पास के समस्त ग्रामीणों को भरपूर सहयोग मिल रहा है।यज्ञ कर्ता सह व्यवस्थापक नरेश राय ने समस्त जिला वासीयों एवं आसपास के जिला वासीयों से यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए भरपूर सहयोग करने की अपील की है।

शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुई 5100 कन्याएं

       राजापाकर( वैशाली) संवाद सूत्र,दैनिक अयोध्या टाइम्स।

 


प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर के  परिसर में होने वाले श्री श्री 108 श्री शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ के लिए  बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में  5100 कन्याओं ने  कलश  के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में हाथी- घोड़े  बैंड - बाजे भी शामिल हुए। थाना क्षेत्र के  लोमा गांव  स्थित सरोवर  पर अयोध्या धाम से आए हुए पंडित रंजीत शास्त्री ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण द्वारा जल का संकल्प कराया एवं उसके बाद सभी कलश में संकल्पित जल को भरकर कन्याए  यज्ञ परिसर में पहुंची और  वहां कलश को स्थापित किया गया। सभी महिला श्रद्धालुओं को कलश यात्रा के बाद उनके बीच  प्रसाद स्वरूप  खीर  का वितरण किया गया। 

यज्ञ समिति के सचिव बजरंग प्रसाद सिंह ने बताया कि यह यज्ञ सामाजिक सहयोग से किया जा रहा है। इस यज्ञ में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता है।

यज्ञ समिति के सदस्य अमरनाथ चौहान ने बताया कि यज्ञ में प्रत्येक दिन संध्याकाल में प्रवचन एवं कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा।

 समाजसेवी कमल राय ने बताया कि यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रही है।

मौके पर यज्ञ समिति के सदस्यों में   अरुण कुमार गुप्ता  सत्यनारायण  साह  वीगन दास धर्मेंद्र गुप्ता कालेश्वर साह राजू गुप्ता लक्ष्मण राय  रामनरेश सिंह अर्जुन सिंह त्यागी सौरभ शर्मा विनोद साह  मुरारी गुप्ता सुरेश राय राजेंद्र राय छोटू सिंह अनिकेत रामप्रवेश राय मंजेलाल राय शंभूनाथ राय  आदि  मौजूद थे।