Wednesday, March 3, 2021

शिव शक्ति महारुद्र यज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुई 5100 कन्याएं

       राजापाकर( वैशाली) संवाद सूत्र,दैनिक अयोध्या टाइम्स।

 


प्रखंड मुख्यालय के भुवनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर के  परिसर में होने वाले श्री श्री 108 श्री शिवशक्ति महारुद्र यज्ञ के लिए  बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में  5100 कन्याओं ने  कलश  के साथ भाग लिया। कलश यात्रा में हाथी- घोड़े  बैंड - बाजे भी शामिल हुए। थाना क्षेत्र के  लोमा गांव  स्थित सरोवर  पर अयोध्या धाम से आए हुए पंडित रंजीत शास्त्री ने पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चारण द्वारा जल का संकल्प कराया एवं उसके बाद सभी कलश में संकल्पित जल को भरकर कन्याए  यज्ञ परिसर में पहुंची और  वहां कलश को स्थापित किया गया। सभी महिला श्रद्धालुओं को कलश यात्रा के बाद उनके बीच  प्रसाद स्वरूप  खीर  का वितरण किया गया। 

यज्ञ समिति के सचिव बजरंग प्रसाद सिंह ने बताया कि यह यज्ञ सामाजिक सहयोग से किया जा रहा है। इस यज्ञ में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता है।

यज्ञ समिति के सदस्य अमरनाथ चौहान ने बताया कि यज्ञ में प्रत्येक दिन संध्याकाल में प्रवचन एवं कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा।

 समाजसेवी कमल राय ने बताया कि यज्ञ परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी सहयोग कर रही है।

मौके पर यज्ञ समिति के सदस्यों में   अरुण कुमार गुप्ता  सत्यनारायण  साह  वीगन दास धर्मेंद्र गुप्ता कालेश्वर साह राजू गुप्ता लक्ष्मण राय  रामनरेश सिंह अर्जुन सिंह त्यागी सौरभ शर्मा विनोद साह  मुरारी गुप्ता सुरेश राय राजेंद्र राय छोटू सिंह अनिकेत रामप्रवेश राय मंजेलाल राय शंभूनाथ राय  आदि  मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment