Wednesday, September 22, 2021

सत्तरह बच्चों का रेस्क्यू किया गया

 ओंकार नाथ चौधरी


जनपद बलरामपुर श्रीमान विशेष सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के आदेश के अनुक्रम में एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद  बलरामपुर  के कुशल मार्गदर्शन में एवं नोडल अधिकारी एएचटीयू के पर्यवेक्षण में जागरूकता / बचाओ अभियान के तहत थाना एएचटीयू जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा  क्षेत्र के अंतर्गत- बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन  चौराहा बाजारों मार्गों के आसपास लावारिस घूमती महिला एवं बच्चों जो कालांतर में अनेक प्रकार की कुरीतियों अथवा अपराध में कतिपय तत्वों द्वारा इन्हें जबरन सम्मिलित कर लिया जाता है, हेतु अभियान चलाया गया जिसके दौरान कुल 17 बच्चों को रेस्क्यू किया गया 

टीम के सदस्यों के नाम-

1- महिला उपनिरीक्षक श्रीमती ममता सिंह यादव प्रभारी  एएचटीयू

2- श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री भूपेंद्र मिश्रा

3- मुख्य आरक्षी विक्रम शर्मा AHTU

4-आरक्षी पप्पू सिंह-AHTU

5 आरक्षी सलमान वारसी-AHTU

6 महिला आरक्षी आरती वर्मा-AHTU

स्वयं सेवकों का दो दिवसीय क्षमतावर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन

 ओंकार नाथ चौधरी


जनपद बलरामपुर आगा खान फाउंडेशन व टाटा ट्रस्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत लर्निंग सेंटर जरकुसहा (पाण्डेयपुरवा) में स्वयं सेवकों का दो दिवशीय क्षमतावर्धन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान आगा खान फाउंडेशन व टाटा ट्रस्ट्स के कार्य एवं क्षेत्र की जानकारी दी गयी । इसके साथ ही गांव स्तर पर सन्चालित सामुदायिक आधारित शिक्षण केंद्र पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के साथ सीखने सिखाने की प्रक्रिया पर समझ बनाने का काम किया गया जिसमें बताया गया कि बच्चो के साथ खेल व गीत व पुस्तकालय की गतिविधियां सन्चालित की जायेंगी इसके साथ ही बच्चो को कहानी सुनाना क्यो आवश्यक है व इसकी प्रक्रिया क्या क्या होंगी उसको लेकर बात किया गया जिसमे सभी ने बताया कि पुस्तकों के उपयोग से  बच्चो का शब्द भंडार बढ़ता है, किताबो से लगाव बनता है  व पुस्तकालय का उपयोग कहानी किताबे पढ़ने, नाटक तैयार करने आदि में मददगार हो सकती है। इसी तरह संदर्भ से भाषा सीखने की प्रक्रिया बताई जिसमे बच्चो के परिवेशीय ज्ञान को आधार बनाते हुए भाषा सीखाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही गणित सिखाने के लिए मूर्त से अमूर्त की तरफ जाने की बात बताई गई।

कार्यशाला के दौरान श्रावस्ती जनपद के हरिहरपुररानी ब्लॉक में अलग अलग गांव से स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया । प्रशिक्षण के दौरान सत्र संचालन के लिये प्रशिक्षक जितेंद वर्मा , मनोज कुमार, दिनेश, सतेंद्र,जितेंद मिश्र व श्रीकांत शुक्ल के साथ ही शिवांशु जी टाटा ट्रस्ट्स ने सहयोग किया।

केस्को में खराब मीटर बदलने का अधीक्षण अभियंता द्वितीय द्वारा चलाया अभियान से उपभोक्ताओं को मिली राहत

            पत्रकार राकेश डग            केस्को में खराब मीटर बदलने के लिए अभियान चलाया गया जिससे उपभोक्ताओं को मिली राहत जिसमें किदवई नगर डिवीजन में 14 बर्रा विश्व बैंक डिवीजन में 24 गोविंद नगर डिवीजन में 37 और पराग डेरी डिवीजन में 19 खराब मीटर बदले गए अधीक्षण अभियंता अनिल जायसवाल ने टीमें लगाकर खराब मीटर बदलवाए

Monday, September 20, 2021

बिग बॉस ओटीटी की विजेता बनी दिव्या अग्रवाल,कोन हैं दिव्या अग्रवाल जानिए

मुंबई | पिछले माह के आठ अगस्त से शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी शनिवार रात को खत्म हो गया है। शनिवार रात हुए फाइनल में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस ओटोटी के पहले सीजन का विजेता घोषित किया गया है। करण जौहर ने विजेता के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। इस शो में कुल 13 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। जिसमें अभिनेत्री .  शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट जैसे कंटेस्टेंट को हराकर दिव्या अग्रवाल विजेता बनी हैं। आइए जानिए  दिव्या अग्रवाल कौन हैं।

दुनियां के मशहूर शहर मुंबई में जन्मीं दिव्या अग्रवाल एक अभीनेत्री तो  हैं ही , साथ ही मॉडल और

डांसर भी  हैं। वो एलीवेट डांस इंस्टीट्यू नाम से अपनी खुद की डांस एकेडमी भी चलाती हैं। दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत भी मॉडलिंग और डासिंग से की थी। 2015 में उन्होंने 'मिस नवी मुंबई' और 2016 में मिस इंडियन प्रिंसेस और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीतकर लोगों का ध्यान खींचा था। टीवी पर उन्होंने 2017 में एमटीवी इंडिया के स्प्लिट्सविला में भाग लेकर लोगों का ध्यान खींचा। दिव्या इस शों की उपविजेता रही थीं। 2018 में दिव्या ने एमटीवी इंडिया के ऐस ऑफ स्पेस 1 शो को जीता था। दिव्या ऑल्ट बालाजी के वेब सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में रागिनी/सावित्री देवी की भूमिका भी कर चुकी हैं।
कुल मिलाकर जबसे दिव्या अग्रवाल ने मनोरंजन की दुनियां में कदम रखा तबसे उनकी प्रगति ही होती गई | 
उन्हें बधाईयो के साथ उनकी अगली जिंदगी के लिए शुभ कामनाएं |

Sunday, August 15, 2021

यौन उत्पीड़न को रोकने पर कार्यक्रम आयोजित

 ओंकार नाथ चौधरी

जनपद बलरामपुर  ब्रेकथ्रू लखनऊ के दो युवा ट्रेनर ने गूगल मीट के माध्यम से बलरामपुर, सुल्तानपुर,श्रावस्ती, एवं सिद्धार्थनगर के


युवाओं के बीच एक ऑनलाइन सेशन का आयोजन किया। इस सेशन का संचालन अमित रावत और उनके साथी शुभम सिंह चौहान ने किया है। इसमें प्रतिभागियों को बताया गया कि किस तरह से वह 5डी  का इस्तेमाल कर के यौन उत्पीड़न को रोक सकते हैं। उन्होंनेे वीडिओज़ और सवालों के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में बताया और उस से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी अवगत कराया ।इसके साथ ही इस कार्यशाला में यौन उत्पीड़न होने पर किस तरह से अपना ख़्याल बेहतर तौर पर रखा जा सकता है इस पर भी बात हुई। इस सेशन को आयोजित करवाने में ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख श्री ओंकार नाथ चौधरी  ने बहुत अपना अमूल्य योगदान दिया है   गौरतलब है कि ब्रेकथ्रू अमेरिकी संस्था होलाबैक और लोरियल पेरिस के साथ मिल कर के भारत के विभिन हिस्सों में युवाओं के बीच सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न को ले कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इस सेशन में भाग लेने वाले लोगों ने सीखा की यदि अब वह सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न होते हुए देखेंगे तो उन्हें किस तरह से अपने आपको सुरक्षित रखते हुए दख़ल देना है। प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान अपने विचार तथा यौन उत्पीड़न से संबंधित अपने अनुभव भी साझा किए ‌। सभी प्रतिभागियो को यह सेशन बहुत लाभदायक लगा और उन्होंने कहा कि वो  भविष्य में भी ऐसी कार्यशाला का हिस्सा बनना चाहेंगे। ब्रेकथ्रू भविष्य में भी ऐसी ट्रेनिंग का आयोजन करता रहेगा। इस कार्यक्रम में परवीन बानो, ममता, मनोज कुमार तिवारी, मुकेश कुमार, नीतू शुक्ला, एकता तिवारी,  आशमा बेगम, घनश्याम वर्मा, हेमावती आदि समाजिक साथियों ने प्रतिभाग किया

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए शैलेश कुमार सहित पांच लोगों को किया गया सम्मानित,

पवन कुमार अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र अयोध्या डा0 संजीव महोदय द्वारा एसएसपी अयोध्या  शैलेश कुमार पाण्डेय को ‘’पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम)’’ से सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक  एस.एन.साबत द्वारा निरीक्षक सुरेश कुमार पाण्डेय SHO कोतवाली नगर, व उपनिरीक्षक रतन कुमार शर्मा (एसओजी प्रभारी) को ‘’पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड)’’ से सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक एस.एन.साबत द्वारा उपनिरीक्षक नवनीत यादव, पीआरओ, एसएसपी अयोध्या, उपनिरीक्षक आशीष कुमार राय पीआरओ, एसएसपी अयोध्या को ‘’पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर)’’ से सम्मानित किया गया।



16 अगस्त को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का अयोध्या आगमन

रुदौली के रानी मऊ से लेकर लोहिया पुल तक होगा भव्य स्वागत

पवन कुमार अयोध्या।


भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या आयेंगे। पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। उसके बाद वे सड़क मार्ग से जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का लखनऊ से लेकर बाराबंकी व अयोध्या जनपद में  यात्रा का नेतृत्व कर रहे। पंकज चौधरी जी का पार्टीजनों द्वारा जगह जगह  भव्य स्वागत किया जायेगा। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति सभापति/ विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव ने जनपद अयोध्या में यात्रा के आगमन पर रुदौली विधान सभा क्षेत्र के रानी मऊ चौराहा, बी पी मवई, राम नरेश होटल भेलसर, लोहिया पुल के निकट  धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास भव्य स्वागत का कार्यक्रम बनाया है। विधायक रामचंद्र यादव के अनुसार केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी की जन आशीर्वाद यात्रा का रानी मऊ चौराहा पर मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू, बी पी मवई के पास बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, भेलसर में राम नरेश होटल पर रुदौली नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास रुदौली देहात मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला व शुजागंज मण्डल अध्यक्ष राम दीन वर्मा पार्टी जनों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने  श्रीमान पंकज चौधरी जी के अयोध्या आगमन पर  पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, शुभचिंतकों व निष्ठावान पार्टी समर्थकों से 10 बजे रानी मऊ चौराहा, 10:30 बी पी मवई, 11 बजे राम नरेश होटल भेलसर,11:30 बजे  लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प पर जन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन देने के लिए सभी से  पहुंचनें की अपील की है। विधायक श्री रामचंद्र यादव ने पार्टी नेताओं के साथ स्वागत के लिए चयनित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए स्थानीय पार्टी जनों से सम्पर्क किया। भाजपा विधायक जन सहयोग रुदौली की ओर सभी पार्टीजनों से अपील की जाती है कि माननीय मंत्री जी के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा  को समर्थन देने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट‌‌‌ करें।