Sunday, August 15, 2021

16 अगस्त को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा का अयोध्या आगमन

रुदौली के रानी मऊ से लेकर लोहिया पुल तक होगा भव्य स्वागत

पवन कुमार अयोध्या।


भारत सरकार के माननीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या आयेंगे। पंकज चौधरी दिल्ली से लखनऊ हवाई मार्ग से पहुंचेंगे। उसके बाद वे सड़क मार्ग से जन आशीर्वाद यात्रा लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा का लखनऊ से लेकर बाराबंकी व अयोध्या जनपद में  यात्रा का नेतृत्व कर रहे। पंकज चौधरी जी का पार्टीजनों द्वारा जगह जगह  भव्य स्वागत किया जायेगा। सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति सभापति/ विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव ने जनपद अयोध्या में यात्रा के आगमन पर रुदौली विधान सभा क्षेत्र के रानी मऊ चौराहा, बी पी मवई, राम नरेश होटल भेलसर, लोहिया पुल के निकट  धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास भव्य स्वागत का कार्यक्रम बनाया है। विधायक रामचंद्र यादव के अनुसार केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी की जन आशीर्वाद यात्रा का रानी मऊ चौराहा पर मवई मण्डल अध्यक्ष अंजनी साहू, बी पी मवई के पास बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, भेलसर में राम नरेश होटल पर रुदौली नगर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता, लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प के पास रुदौली देहात मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला व शुजागंज मण्डल अध्यक्ष राम दीन वर्मा पार्टी जनों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। विधायक श्री राम चन्द्र यादव ने  श्रीमान पंकज चौधरी जी के अयोध्या आगमन पर  पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों, शुभचिंतकों व निष्ठावान पार्टी समर्थकों से 10 बजे रानी मऊ चौराहा, 10:30 बी पी मवई, 11 बजे राम नरेश होटल भेलसर,11:30 बजे  लोहिया पुल के निकट धर्म नगर पेट्रोल पम्प पर जन आशीर्वाद यात्रा को समर्थन देने के लिए सभी से  पहुंचनें की अपील की है। विधायक श्री रामचंद्र यादव ने पार्टी नेताओं के साथ स्वागत के लिए चयनित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया तथा जन आशीर्वाद यात्रा के आगमन पर भव्य स्वागत के लिए स्थानीय पार्टी जनों से सम्पर्क किया। भाजपा विधायक जन सहयोग रुदौली की ओर सभी पार्टीजनों से अपील की जाती है कि माननीय मंत्री जी के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा  को समर्थन देने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का कष्ट‌‌‌ करें।

No comments:

Post a Comment