Wednesday, January 26, 2022

उरई से महेन्द्र कठेरिया तथा कालपी से विनोद चतुर्वेदी अब बने सपा के प्रत्याशी

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो

उरई(जालौन)। विधानसभा चुनाव मे टिकट कटने और मिलने के घमासान मे जनपदीय नेता रात दिन लखनऊ और जनपद जालौन को अधाधुंध भागदौड़ करके मानो एक किये दे रहे है। फलस्वरूप ताजा जानकारी के अनुसार पूर्व मे कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी को अब कालपी विधानसभा सीट से तथा युवा उदयीमान नेता महेन्द्र कठेरिया को अब सपा का कालपी और उरई का प्रत्याशी बना दिया गया है। उक्त जानकारी सपा हाईकमान द्वारा दी जा रही है।

रोज रोज नए समीकरण बनने और बिगड़ने से जनपद के राजनीतिक हलकों मे जहां तगड़ा घमासान मचा हुआ है वहीं जनपद की जनता भी निष्ठा परिवर्तन के साथ साथ प्रत्याशिता परिवर्तन का मजा पूरे आनन्द के साथ देख रही है। स्मरण रहे कि एक दिन पूर्व सपा के यह दोनो टिकट क्रमशः पूर्व मंत्री श्रीराम पाल तथा उरई से पूर्व राज्यमंत्री दयाशंकर वर्मा के लिये घोषित किये जाने की चर्चा रही। किन्तु इन पुरानी बातों को निरमूल साबित करते हुए समाजवादी पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवर्णो की अग्रणी विरादरी ब्राम्ह्रण को उपेक्षित करना उचित नही समझा और सवर्ण, वैकवर्ड तथा दलित समाज को सन्तुलित करने की ऐसी रणनीति बनायी कि रातों रात टिकट परिवर्तित कर दिये तथा सर्वत्र अखिलेश यादव की कूटनीतिक चतुराई की जनपद मे सराहना की जा रही है। क्योंकि ब्राहम्मण सामूहिकता मे सपा से एक भी टिकट न मिलने से अपने को खास उपेक्षित महसूस कर रहे थे और इसका नुकसान सपा के लिये चुनाव मे खतरनाक साबित हो सकता था। मगर अब सामाजिक सन्तुलन को बखूबी संभाल दिया गया है।

किसान नेताओं ने जिला कार्यालय पर किया झंडारोहण

दैनिक अयोध्या टाइम्स बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (राधे) के जिला कार्यालय डीएम आवास के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव व जिलाध्यक्ष शुऐब राईन द्वारा सामूहिक रूप से झंडा रोहण किया गया राष्ट्रगान के साथ बड़े हर्षोल्लास से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस यूनियन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव ने कहा किसानो की हक की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े पीछे नहीं हटूंगा किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर शासन प्रशासन से इंसाफ दिलाकर रहूंगा

प्रदेश अध्यक्ष रीतू एडवोकेट ने ललकारते हुए कहा दुश्मन देश सावधान हो जाएं अब हिंदुस्तान मुंह तोड़ जवाब देना सीख गया है



जिलाध्यक्ष शुऐब राईन ने कहा यह आजादी हमें पूर्वजों के बलिदान के बाद मिली है हमें उन बलिदानों के त्याग को हमेशा याद रखना होगा जिनकी वजह से हम आज शांति की सांस ले रहे हैं विरासत में मिली आजादी को हमें सहेज कर रखने की जरूरत है

समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश की तरक्की में रोड़ा बने कोरोना महामारी की जल्द खातमे की ईश्वर से दुआ की सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी

इस अवसर पर यूनियन के

युवा जिला अध्यक्ष आफताब अंसारी,

जिला प्रभारी सेठी चौधरी,

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम अंसारी,

जिला उपाध्यक्ष शकील सिंगर,

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नसरीन खातून,

जिला उपाध्यक्ष तस्लीम खान,

जिला प्रचार मंत्री गया प्रसाद यादव,

नगर अध्यक्ष कलीम उर्फ मुनिया,

तहसील अध्यक्ष नवाबगंज बबलू ठाकुर,

जिला मीडिया प्रभारी सुहैल अंसारी,

प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ•बिलाल साहब,

आदि किसान नेताओं ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना है

हिम्मत और हौसला आज भारत की पहचान है 

वैश्विक रूप से नए युग का नेतृत्व करने के लिए भारतीय युवा पूर्णता सक्षम हैं - एड किशन भावनानी 
गोंदिया - भारत जिस तेजी के साथ आज हर क्षेत्र में आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में अनेक नवाचार, नवोन्मेष, इनोवेशन, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में कामकाज का जांबाज़ी से ज़ज़बा, हिम्मत, हौसला कायम कर रहे हैं वह तारीफें काबिल है!! 
साथियों बात अगर हम कुछ महीनों से भारत के हर मंत्रालय स्तरपर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हस्ते नजर घुमाएं तो हम पाएंगे कि करीब-करीब हर दिन अपने वेबनार, कार्यक्रमों के द्वारा युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में हिम्मत, हौसला अफ़जाई कर रहे हैं। युवाओं आगे आओ, और नए युग का नेतृत्व करो, उसके लिए भिन्न भिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध मौकों को समझो और अपने जीवन में अपनाकर सफ़लता की ओर कदम बढ़ाओ!! 
साथियों बात अगर हम हिम्मत और हौसले की करें तो कौशलता विकास करिक्रम, हुनर हाट, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया के अनेक कार्यक्रम द्वारा युवाओं को आकर्षित कर उन्हें कर्तव्य पथ से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है,जिसके लिए अनेक योजनाएं हर विभाग द्वारा बनाई गई है जिसमें युवाओं को रोज़गार के भी अनेक अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है 
साथियों बात अगर हम भारतीय युवाओं की करें तो आज भारतीय युवाओं की बौद्धिक क्षमता, कार्य क्षमता, युवाश्रम की गुणवत्ता का वैश्विक स्तर पर भारी सम्मान है!! आज अगर हम अनेक वैश्विक कंपनियों के सीईओ पर नज़र डालें तो वे हमें मूल भारतीय ही मिलेंगे। अमेरिका, ब्रिटिश जैसे बड़े विकसित देशों में हम स्वास्थ्य,अभियांत्रिकी, सॉफ्टवेयर क्षेत्र पर नजर डालें तो हमें अधिकतम भारतीय ही इंप्लायड दिखेंगे क्योंकि भारतीय मूल की बौद्धिक क्षमता, हिम्मत, हौसले, जांबाजी और ज़ज्बे का संपूर्ण वैश्विक स्तरपर एक रुतबा है। 
मेरा मानना है कि वैश्विक स्तरपर जॉब रिक्वायरमेंट में भारतीय मूल के प्रतिस्पर्धीयों को ही प्राथमिकता में रखा जाता है क्योंकि उनके द्वारा बनाई गई विभिन्न नीतियां, रणनीतियों से सर्वोच्च आर्थिक क्षमता, अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सकारात्मक वृद्धि का आंकलन किया जाता है। यहां तक कि,हमने हाल ही में आई दोबारा एक रिपोर्ट में देखे के भारतीय पीएम को 71 प्रतिशत के साथ वैश्विक लीडर की रैंकिंग में प्रथम क्रमांक दिया गया है जो भारत के लिए गौरवविंत और गर्व की बात है। 
साथियों बात अगर आम भारतीय युवाओं के वैश्विक नेतृत्व की करे तो आज भारत में नीतियां, रणनीतियां, शिक्षा प्रणाली, कौशलता विकास सहित औद्योगिक समूहों में ऐसे गुण विकसित किए जा रहे हैैं, जिसके गुणों से भारतीय युवाओं में एक अनमोल, अद्भुत क्षमता विकसित हो रही है, जिसके आधार पर भारतीय युवा वैश्विक रूप से नए युग का नेतृत्व करने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम होने की राह पर हैं। साथियों बात अगर हम दिनांक 24 जनवरी 2022 को एक कार्यक्रम में माननीय पीएम के संबोधन की करें तो पीआईबी के अनुसार उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में नीतियां और पहलों के केंद्र में युवाओं को रखा जाता है। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के जन आंदोलन और आधुनिक बुनियादी ढांचे के निर्माण जैसी पहलों के बारे में चर्चा की। 
उन्होंने कहा, यह भारत के युवाओं की गति के अनुरूप है जो भारत और बाहर दोनों जगह इस नए युग का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने नवाचार और स्टार्ट-अप के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कौशल के बारे में बताया। उन्होंने भारत के युवा सीईओ द्वारा प्रमुख वैश्विक कंपनियों के नेतृत्व के बारे में राष्ट्र की ओर से गर्व की अभिव्यक्ति करते हुए कहा, आज हमें गर्व होता है जब देखते हैं कि भारत के युवा स्टार्ट अप की दुनिया में अपना परचम फहरा रहे हैं। 
आज हमें गर्व होता है, जब हम देखते हैं कि भारत के युवा नए-नए इनोवेशन कर रहे हैं, देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि भारत के बच्चों ने, अभी वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी अपनीआधुनिक और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया है। 3 जनवरी के बाद से सिर्फ 20 दिनों में ही चार करोड़ से ज्यादा बच्चों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने उनसे मांग करते हुए कहा कि जैसे आप स्वच्छता अभियान के लिए आगे आए, वैसे ही आप वोकल फॉर लोकल अभियान के लिए भी आगे आइए। 
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बेटियों को पहले इजाजत भी नहीं होती थी, बेटियाँ आज उनमें कमाल कर रही हैं। यही तो वो नया भारत है, जो नया करने से पीछे नहीं रहता, हिम्मत और हौसला आज भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाषचंद्र बोस की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है। उन्होंने कहा, नेताजी से हमें सबसे बड़ी प्रेरणा मिलती है- कर्तव्य की, राष्ट्रप्रथम की। नेताजी से प्रेरणा लेकर आपको देश के लिए अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ना है। 
अतःअगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ना है। हिम्मत और हौसला आज भारत की पहचान है तथा वैश्विक रूप से नए युग का नेतृत्व करने के लिए भारतीय युवा पूर्णत सक्षम है जो भारत के लिए गौरव की बात है।

-संकलनकर्ता लेखक- कर विशेषज्ञ एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गणतंत्र दिवस!

26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान लागू किया,
भारत को पूर्ण रूप से गणतंत्र घोषित कर दिया!
परेड, भाषण, विद्यालय में मिठाइयां, 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व ,
सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के साथ मनाते हुए होता है गर्व!
पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया,
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया!
इस मुख्य दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि करते हैं अर्पित ,
सलामी देते हैं उनको, जिनका जीवन है देश के लिए समर्पित!
भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली के लाल किले पर भारतीय ध्वज फहराया जाता,
देश की राजधानी दिल्ली मे बड़ी ही धूम धाम से अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन होता!
सामूहिक रूप में खड़े होकर  हम सब राष्ट्रगान गाते ,
देशभक्त बनकर अपने देश की उन्नति के लिए काम करने की कसम खाते!
जिनकी शहादत से देश हुआ गणतंत्र,
झुक कर करते हैं उन वीरों के चरणों में नमन,
चलो हम सब भी, हमारे देश की जिम्मेदारी, पूर्ण हृदय से निभाए,
जय हिंद, वंदे मातरम का मिलके नारा लगाए!!