Sunday, October 6, 2019

पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक कपास को बढ़ावा देने के सभी राजघराने एक मंच पर

दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो, रामपुर| पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक कपास को बढ़ावा देने के सभी राजघराने एक मंच पर आये हैं। मुरादाबाद जनपद की स्योहारा और रामपुर राजघरानों की तरफ से इस दिशा में खास पहल की गई है। गुजरात के बड़ौदा स्थित लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित राॅयल फेबल्स में आॅर्गेनिक काॅटन का जलवा रहा। शाही घरानों के प्रतिनिधि जैविक कपास के वस्त्रों में नजर आये। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि बड़ौदा की महारानी राधिका राजे गायकवाड की मेहमान नवाजी में तीन दिन चले कार्यक्रमों में मुरादाबाद मंडल की रामपुर व स्योहारा रियासतों को विशेष महत्व मिला। 'रोज़ ट्री' की संस्थापक स्योहारा की कंवरानी कामिनी सिंह ने जैविक कपास को बढ़ावा देने के लिए सभी राजघरानों को उचित मंच प्रदान किया।



नवाब काजिम अली खां ने बताया कि जब सभी राजघरानों के प्रतिनिधि 'रोज़ ट्री' कलेक्शन के साथ सामने आये तो लोग काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बताया कि राजघरानों के लोगों को जैविक कपास के वस्त्र पहने देखकर इसका प्रयोग बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक कॉटन को उन तरीकों और सामग्रियों का उपयोग करके उगाया जाता है, जिनकापर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है। जैविक उत्पादन प्रणाली मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है। जैविक कपास को सिंथेटिक उर्वरकों के उपयोग के बिना उगाया जाता है। जैविक कपास को बढ़ावा मिलना पर्यावरण संरक्षण के लिए अच्छा होगा।कार्यक्रम की सफलता के लिए नवाब काजिम अली खां ने राॅयल फेबल्स संस्थापक अंशु-वरुण खन्ना व लाइमलाइट ज्वैलर्स की पूजा शेठ का आभार व्यक्त किया है।


 

No comments:

Post a Comment