Sunday, January 12, 2020

सैक्स रैकेट का हुआ भांडाफोड

कानपुर नगर, थाना बर्रा क्षेत्र के मेहरबान सिंह के पुरवा इलाके के रायपुरवा में बर्रा पुलिए द्वारा एक मकान में चल रहे
सैक्स रैकेट का भांडा फोड किया गया है। इस मकान में एक पोर्टल की आड में बडे पैमान पर देह व्यापार का काम किया
जा रहा था, जिसकी कोई जानकारी या सुराग क्षेत्रीय लोगों को नही था। खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
पूरे मामले में बर्रा पुलिस द्वारा दो युवियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
                देह व्यापार मामले में बताया जाता है कि इसका संचालक पोर्टल की आड मेें काम करता था और वाट्सअप
ग्रुप के सहारे इस धंधे को चला रहा था। गु्रप के माध्यम से युवतियों की फोटो डाली जाती थी फिर सौदा कर उन्हे बुलवाये गये
ठिकानो पर भेजा जाता था। बताया जाता है कि काॅलगर्ल पहले रायपुरवा के इसी मकान मंे आती थी, जिसके बाद इन्हे भेजा
जाता था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समय के हिसाब से डील होती थी जहां ढाई से तीन हजार रूपये तक
लिया जाता था वहीं पूरी रात के लिए 9 हजार रूपये लिये जाते थे साथ ही कुछ कमीशन सौदा कराने वाले को भी दिया जाता
था। पुलिस की जानकारी में आये मामले के बाद इस मकान में छापेमारी कर पोर्टल संचालक दो युवतियो सहित 6 लोगों को गिरफ्तार
किया गया। बताया जाता था कि पकडे गया संचालक अपना नाम मुन्ना सिंह बताया। वहीं बर्रा-8 निवासी विमलेश तिवारी तथा
हंसपुरम निवासी नीरेन्द्र सिंह भी पुलिस की गिरफ्त में आ गये। मौके पर पेनकार्ड, कुछ एटीम व कई मोबाइल बरामद किये गये।





 



No comments:

Post a Comment