Wednesday, January 29, 2020

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु केन्द्र निर्धारित














    मध्यप्रदेश शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी किये जाने हेतु किसान पंजीयन का कार्य एक फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक निर्धारित केन्द्रों पर शासकीय कार्य दिवसों में किया जाएगा। 
    कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशानुसार रबी हेतु सभी कृषकों का पंजीयन कराया जाना आवश्यक है। वन पट्टाधारी एवं सिकमी काश्तकार का पंजीयन, पंजीयन केन्द्र पर ही होगा तथा अनुबंध अथवा पट्टे की प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। किसानों को भुगतान जे.आई.टी. के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया जाना है। इस कारण किसान पंजीयन में केवल राष्ट्रीयकृत एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखाओं के एकल बैंक खाते ही दर्ज किए जाए तथा जनधन, ऋण.नाबालिग, बंद एवं अस्थायी रूप से रोके गए खाते आदि पंजीयन में न दर्ज कराने हेतु पंजीयन करने वाले आॅपरेटर द्वारा किसान को पंजीयन के समय अवगत कराया जाए तथा इस आशय की सूचना भी पंजीयन केन्द्र पर प्रदर्शित की जाए।
    निर्धारित पंजीयन केन्द्रों में सेवा सहकारी संस्था लालगढ़, सेवा सहकारी संस्था शिवपुरी, सेवा सहकारी संस्था गढीबरोद, विपणन सहकारी संस्था शिवपुरी, सेवा सहकारी संस्था धौलागढ़, प्रा.कृषि साख सह.समिति मर्यासतनवाड़ा, सेवा सहकारी संस्था पचावली (पडोरासड़क), सेवा सहकारी संस्था पचावली(कोलारस), सेवा सहकारी संस्था पचावली, सेवा सहकारी संस्था बूढाडोगर(लुकवासा), सेवा सहकारी संस्था बूढाडोगर, सेवा सहकारी संस्था बदरवास(अकाझिरी), सेवा सहकारी संस्था बदरवास, सेवा सहकारी संस्था बिजरौनी, सेवा सहकारी संस्था पड़ोरा (रन्नौद), सेवा सहकारी संस्था बिजरोनी, सेवा सहकारी संस्था टीला, सेवा सहकारी संस्था टोडापिछोर, सेवा सहकारी संस्था दिनारा, सेवा सहकारी संस्था करैरा, सेवा सहकारी संस्था टोडापिछोर(अमोलपठा), सेवा सहकारी संस्था दिहायला, नल दमयंती विपणन सहकारी संस्था नरवर, सेवा सहकारी संस्था मगरोनी (सीहोर), सेवा सहकारी संस्था मगरोनी, सेवा सहकारी संस्था मल्हावनी, सेवा सहकारी संस्था चिन्नौदी, सेवा सहकारी संस्था मल्हावनी (भौती), सेवा सहकारी संस्था गरेठा (पिछोर), विपणन सहकारी संस्था पिछोर, सेवा सहकारी संस्था चिन्नौदी, विपणन सहकारी संस्था गरेठा, सेवा सहकारी संस्था गूडर, सेवा सहकारी संस्था पिपरोदा उवारी, सेवा सहकारी संस्था झालोनी, सेवा सहकारी संस्था खनियांधाना केन्द्र-1, सेवा सहकारी संस्था खनियाधांना केन्द्र-2, सेवा सहकारी संस्था पिपरोदा उवारी, सेवा सहकारी संस्था झालोनी (बामौरकलां), सेवा सहकारी संस्था बैराड़, सेवा सहकारी संस्था झिरी, सेवा सहकारी संस्था बूड़दा, सेवा सहकारी संस्था पिपरघार एवं सेवा सहकारी संस्था बमरा निर्धारित किए गए है। 




 

 



 



No comments:

Post a Comment