Friday, February 7, 2020

भारतीय मुसलमानों की नागरिकता सौ फीसदी सुरक्षित :अभय गुप्ता

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवासी डॉ.मनन कौशल ने पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न मुहल्लों में भ्रमण कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताकर जागरूक किया। इस दौरान उन्होने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाई, धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। है। कहा नागरिकता संशोधन कानून किसी की सदस्यता छीनने के लिए नहीं है।यह कानून अन्य देशों के जो पीड़ित अल्पसंख्यक यहां पर शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं, उन्हें इस कानून के तहत भारत की नागरिकता दी जाएगी। भारतीय मुसलमानों की नागरिकता सौ फीसदी सुरक्षित लोगों में भ्रम की स्थिति न पैदा हो, इसलिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता के बीच सीएए के संबंध में उनका समर्थन मांगा। इस पर लोगों ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने राजद्वारा, मिस्टन गंज, अनाज मंडी, पीपल टोला, सर्राफा बाजार, भगवती मार्केट रोड, शादाब मार्केट, चाकू बाजार, बैजनाथ की गली आदि में लोगों को सीएए के समर्थन में मिस्ड कॉल अभियान चलाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कमल सक्सेना नगर अध्यक्,कपिल गुप्ता, जगपाल यादव, विकास दीक्षित, अशोक विश्नोई आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment