Friday, February 7, 2020

मानव उत्थान सेवा सीमिति का 11 फरवरी व 12 फरवरी को घूमना में सत्संग सुधर्मा नंद जी के घूमना गांव में होंगे सारगर्भित प्रवचन





सण्डीला/हरदोई:(अयोध्या टाइम्स)आध्यत्मिक,समाजिक,
धार्मिक के प्रेणता सद्गुरु देव श्री सतपाल जी महाराज जी की कृपा से दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन का आयोजन  मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम हरदोई की शाखा तहसील सण्डीला के घूमना गांव में होने जा रहा है आश्रम प्रभारी महात्मा श्री सुदासानन्द जी ने बताया कि आज समाज में अनेक भौतिक एवं वैज्ञानिक  उपलब्धि होने के बाद भी मानव अशांत हैं  क्यों? क्योंकि मानव अपने "वास्तविक धर्म"  को भूल गया हैं। मानव के भौतिक उत्थान के साथ-साथ आध्यात्मिक उत्थान भी आवश्यक हैं। मानव को उसके वास्तविक धर्म  को जनाने और समाज में शांति - सदभावना एवं एकता को स्थापित करने के लिये मानव उत्थान सेवा समिति हरदोई के तत्वाधान में एक विशाल सद्भावना सम्मेलन का आयोजन 11 फरवरी व 12 फरवरी को तहसील संडीला के घूमना गांव में किया जा रहा है। जिसमें मानव उत्थान सेवा समिति  के प्रेणता श्री सतपाल जी महाराज के आत्मा अनुभवी संत महात्मा के सभी धर्म ग्रन्थों पर आधारित  सत्संग प्रवचन होंगे।सत्संग के बाद भंडारे प्रसाद की भी व्यवस्था हैं। मिशन  एजुकेशन  डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शिवम गुप्ता जी  ने बताया कि 11 फरवरी की शाम 6 बजे से 8:30  बजे तक  सत्संग फिर 12 फरवरी की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ध्यान साधना शिविर व आत्म दीक्षा(उपदेश) भी दिया जाएगा फिर दोपहर में 12 बजे 3 बजे तक सत्संग व शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक  सत्संग होगा इस कार्यक्रम में राज्य उत्तरप्रदेश के जनपद उन्नाव आश्रम से पूज्य महात्मा सुधर्मा नंद जी  व हरदोई आश्रम प्रभारी महात्मा सुदासानन्द जी  अपने विचार भगवद्भक्तों के समक्ष रखेंगे।


 

 



 



No comments:

Post a Comment