Monday, March 9, 2020

होली आयी

होली आयी,होली आयी

रंग बिरंगी टोली आयी।

सबके  चेहरे  रंग  बिरंगे,

बच्चो की टोली है आयी।।

 

झूमे पिंकी और नाचे पप्पू

पिचकारी संग धूम मचाई।

होली आयी,होली आयी 

मस्तानो की टोली आयी।।

 

इसके दादा , उसके मामा

कोई रंगों से ना बचने पाए।

बच्चो के रंग बिरंगे गुब्बारों

से कोई भी ना बचने पाए।।

 

छोटे - छोटे बच्चो ने सबको

दिखाया है,प्यारी रंग बिरंगी 

 होली हर मजहब को फिर

से साथ - साथ मे लाया है।

 

ना कोई हिन्दू , ना को मुस्लिम

हर  भारतवासी  एक   रंग  में

रंगा है , उनके मुस्कुराते चेहरों

पर बस एकजुट भारत दिखा है।

 

No comments:

Post a Comment