Wednesday, April 29, 2020

जीवन शक्ति योजना अंतर्गत सूती मास्क वितरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

शिवपुरी, 29 अप्रैल 2020/ जीवन शक्ति योजना अंतर्गत आम नागरिकों को सूती मास्क उपलब्ध कराए जाने, शहरी महिलाओं के पंजीयन तथा निर्मित मास्क के वितरण आदि व्यवस्था जिला स्तर पर किए जाने हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया कि जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि नगर पालिका शिवपुरी एवं करैरा के सिटी मैनेजर श्री रमेश सिंह एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर परिषदों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निकाय के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। 


No comments:

Post a Comment