Sunday, May 17, 2020

50 दिन से लगातार जरूरतमंदो की मदद कर रहे सपा नेता संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता 




हरदोई (अयोध्या टाइम्स):-सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देश पर लॉक डाउन के चलते 50 वें दिन  समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव संजय कश्यप, समाजवादी छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नि0 जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने समाजवादी राहत सामग्री शहर में ज़रूरतमंद लोगों को समाजवादी राहत राशन पैकेट वितरित किये। और सभी लोगों से कहा कि लॉक डाउन का पालन करें व सोशल डिस्टेंस के लिए भी जागरूक किया। सपा नेताओं ने कहा कि हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर लगातार 50 दिन से राशन सामग्री, भोजन, मास्क व सैनिटाइजर बांट रहे हैं और आगे भी अनवरत करते रहेंगे।

 इस मौके पर सुधीर गुप्ता मिन्ना, अवनीश पांडेय, अरविंद कुशवाहा, अंकित सिंह, संजेश यादव, अभय गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, अनुज यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, सुमित झा, अजय यादव, कौशल कुमार, गोपेश यादव , मनीष वर्मा, सुमित यादव मौजूद रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment