Wednesday, May 13, 2020

आज लखनऊ में प्रथम संस्था की ओर से जानकी प्लाजा बस्ती ओर जानकीपुरम की बस्ती में लगभग 40  परिवार को राशन की किट बांटी गई




पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

आज लखनऊ में प्रथम संस्था की ओर से जानकी प्लाजा बस्ती ओर जानकीपुरम की बस्ती में लगभग 40  परिवार को राशन की किट बांटी गई।इसमें से कुछ परिवार बिहार और छत्तीसगढ़ राज्य के भी थे जो लॉक डाउन की वजह से यहां फंसे हैं।सभी को लॉक डाउन का  पालन करने को कहा गया व साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा गया। प्रथम संस्था के राज्यसमन्वयक अमर सिंह ने बताया संस्था के द्वारा लखनऊ में अभी तक लगभग 550 परिवारो को राशन की किट बांटी गई है।प्रथम संस्था द्वारा भारत के कई राज्यो में कोरोना रिलीफ के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

*संस्था के निदेशक किशोर भामरे* ने बताया कि जैसे ही मुम्बई में लॉक डाउन हुआ वंचित वस्ती और प्रतिदिन मजदूरी करने वाले परिवार को आर्थिक संकट पैदा हुआ। और भोजन की कठिनाई पैदा हो गई। संस्था ने लोगो को मदद करना शुरू किया कई राज्यो के फंसे श्रमिक को लाभ मिलना शुरू हुआ। संस्था द्वारा बड़े संख्या में  प्रवासी श्रमिक को राशन किट और भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा कराई गई। जिसमे उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर को भी काफी राहत पहुची।

आज लखनऊ में राशन वितरण के समय प्रथम संस्था के राज्य समन्वयक अमर सिंह मौजूद रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment