Thursday, May 28, 2020

देश के असली हीरो कौन




देश के असली हीरो सोनू सूद जी, 

विकट परिस्थिति में मसीहा, 

बनकर प्रवासी मजदूर को मदद कर रहे हैं। 

 

देश के असली हीरो अन्नदाता किसान,

बेमौसमी बारिश की मार खाकर, 

कितनी व्यथा को सहकर, 

पूरे देश को अनाज ऊबजाकर दे रहे हैं। 

 

देश के असली हीरो सफाईकर्मी, 

भयावह स्थिति में अपनी जान, 

को जोखिम में डालकर बखूबी काम कर रहे हैं। 

 

देश के असली हीरो डॉक्टर कर्मी, 

जो अपनी जान को भी देकर, 

सभी को उपचर्या कर रहे हैं। 

 

देश के असली हिरो पुलिसकर्मी, 

जो लॉकडाउन का पालन करने, 

और इधर उधर सड़कों पर भीड़ नहीं लगने देते हैं। 

 

देश के असली हीरो हमारे शौर्य वीर जवान, 

जो इस वक्त हम सब की सुरक्षा के लिए, 

सरहदों पर अहर्निश ड्यूटी कर रहे हैं। 

 

देश के असली हीरो प्रवासी मजदूर, 

जिनकी मेहनत और लगन से, 

बड़े बड़े उद्योग बड़ी बड़ी इमारत खड़ी है, 

उससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था चलती है। 

 

देश के असली महान सुपरपावर हीरो नेताजी,

विकराल परिस्थिति में मदद की जगह, 

अपने अपने घरों में लूडो कर्रम बोर्ड खेल रहे

लजीज पकवान खा रहे हैं, जनता मर रही हैं। 

 

मैं उन तमाम हीरो के रोष को सलाम करता हूँ, 

जबतक आपलोग देश के साथ हैं, 

कोई भी महामारी हमें कुछ बिगाड़ नहीं सकती है। 

मो. जमील

अंधराठाढ़ी, मधुबनी (बिहार) 


 

 



 

No comments:

Post a Comment