Monday, May 18, 2020

 देश के सुपर हीरो




सामने से काम करने वाले

देश के सुपर हीरो हैं ये

मेहनत ये करते दिन रात 

आलस्य में ज़ीरो हैं ये

 

डॉक्टर्स लोगों की सेवा मे

इंजीनियर्स देश की सेवा में

निरंतर ही कार्यरत रहते हैं

ना दिन देखते रात सेवा में..

 

सफ़ाई कर्मियों की सेवा मेहनत

जन-रक्षको का तप अरु रहमत

सुनते अपशब्द पर करें कर्तव्य 

जन-सुरक्षा हेतु उठाते ज़हमत..

 

हर सरकारी कर्मचारी भी

देश सेवा मे हाथ बढ़ाता है

जैसे जितना जो सक्षम हो

खुलकर साथ निभाता है..

 

विश्वास रहे मिलेगा किनारा 

बारंबार आभार इन्हें हमारा

इनकी कोशिशों से जीतेंगे 

विपत्ति काल में यही सहारा..

 

अनामिका वैश्य आईना

लखनऊ


 

 



 

No comments:

Post a Comment