Wednesday, May 20, 2020

हिन्दू जन सेवा समिति ने 51वें दिन भी कोरोना महामारी के चलते प्रवासी श्रमिको को भोजन वितरण किया




*प्रदुम दीक्षित, संवाददाता लखनऊ, दैनिक अयोध्या टाइम्स*

हिन्दू जन सेवा समिति ने अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों  के लिए आगरा एक्सप्रेस वे पर भोजन की व्यवस्था की जो श्रमिक अपनी कई दिन की  पदयात्रा करते हुए अपने घर को जा रहे हैं हिंदू जन सेवा समिति उनके भोजन की व्यवस्था कर रही है इसी क्रम में उसने अपने 51 दिन से लगातार भोजन वितरण का क्रम जारी रखा कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्य तन मन से नर सेवा नारायण सेवा के तहत अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं और जरूरतमंदों को भोजन की  व्यवस्था करा रहे हैं साथ ही संस्था प्रवासी श्रमिकों के भोजन की यथा संभव व्यवस्था करती रहती है समिति ने कोरोना योद्धाओ डॉक्टरों पुलिस विभाग बिजली कर्मियों और पत्रकारों का भी सम्मान किया। हमारे देश में कोरोना महामारी से हालात और खराब होते जा रहे हैं। हमारी सरकार और डॉक्टर इस बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में नागरिकों का भी फर्ज बनता है कि इस बीमारी से लड़ने में सरकार का सहयोग करें।कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख ललित श्रीवास्तव पश्चिम भाग कार्यवाह अनुज गुप्ता सेवा भारती संयोजक सुधीर गुप्ता पशु चिकित्सा अधिकारी काकोरी कपिंद्र श्रीवास्तव  गोपेश्वर गौशाला से उमाकांत गुप्ता केजीएमयू ब्लड बैंक से आकाश समिति अध्यक्ष प्रज्ज्वल उपाध्यक्ष आदित्य महासचिव राजन महामंत्री सौरभ संघठन मंत्री अपूर्व कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता संयोजक अमित कार्यकारिणी सदस्य ललित  आनंद साहू वरुण प्रभाकर मनीष निखिल अभिनव अनुराग सावन शिवम शेखर कौसिक शिवजीत अनिकेत अनुज मुदित अगम  सनी आकाश अन्य सदस्य उपस्तिथ रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment