Wednesday, May 27, 2020

जयगुरुदेव संस्था प्रतापगढ़ ने किया ठंडा पानी वितरण




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव प्रतापगढ़ | लाक डाउन के पहले चरण से ही जयगुरुदेव संस्था लगातार अब तक भूखे जरूरतमंदो को भोजन वितरित करती अाई है। जयगुरुदेव संस्था प्रतापगढ़ अपने कुंडा,लालगंज,सदर और आसपुर देवसरा इकाई के साथ लगातार इस काम में लगी हुई है। पूरे जिले में  रोजाना हजारों गरीब और प्रवासी लोगो को भोजन पहुंचाया जा रहा है। पूरे देश में संस्थाध्यक्ष पंकज जी महराज के आदेशानुसार संस्था के स्वयंसेवक लगातार दो महीने से भोजन वितरण का कार्य कुशलता और सफलता से कर रहे हैं।प्रतापगढ़ के संस्थाध्यक्ष सूर्यबली सिंह के अनुसार जब से गर्मी का प्रकोप बढ़ा है तब से संस्था ने प्रवासी मजदूरों और अन्य नागरिकों के लिए भोजन के साथ ठंडे पानी का भी प्रबंध कर दिया है। संस्था के टेकार आश्रम पर हाईवे के किनारे सुबह से शाम तक भोजन और पानी का स्टाल लगाकर स्वयंसेवक आने वाले बसो और अन्य वाहनों को रुकवाकर उनको भोजन और ठंडा पानी बांटते है। इस सेवा से लोग अति प्रसन्न है और संस्था के प्रति आदर का भाव अर्पित करते नहीं भूलते है। संस्था पहले की तरह नगर और आसपास के अन्य जगहों पर अनवरत भोजन पहुंचा रही है।1 अप्रैल से चलने वाले इस अभियान से अब तक लगभग 298000( दो लाख अट्ठानबे हजार) लोग लाभान्वित हो चुके हैं।


 

 



 

No comments:

Post a Comment