Thursday, May 21, 2020

जिले में आपदा प्रबंधन हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

शिवपुरी, 21 मई 2020/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा शिवपुरी जिले में बाढ़, अतिवृष्टि आपदा नियंत्रण एवं प्रबंधन को दृष्टिगत रखते हुए मानसून वर्ष 2020 के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय शिवपुरी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके प्रबंधन के लिए अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालौदिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07492-233881 है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी के रूप में अधीक्षक भू-अभिलेख श्री राकेश ढोडी को नियुक्त किया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष 15 जून 2020 से 30 सितम्बर 2020 तक सक्रिय रहेगा। अतिवर्षा की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम 24 घण्टे चलेगा।


No comments:

Post a Comment