Friday, May 29, 2020

कालपी कोतवाली पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान                            




*19 चालान किये गये तथा 7200 रूपये शमन शुल्क वसूला गया*                                             

*कालपी - पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग में कालपी यमुना पुल पर  कोतवाली पुलिस के द्वारा कोविड 19 लाकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना मांस्क या गमछा लगाये गाड़ियां चला रहे तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 लोगों के खिलाफ चालान काटकर 7200 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।*

 *गुरुवार की दोपहर उ0प्र0पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन कराते हुये पुलिस अधीक्षक डा०सतीश कुमार व पुलिस उपाधीक्षक राहुल पाण्डेय के निर्देश पर कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक मानिकचंद पटेल तथा महमूदपुरा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सैनी,उपनिरीक्षक अशोक कुमार,उपनिरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह कान्सटेबल प्रहलाद व अशोक व होमगार्ड नवल किशोर ने कालपी यमुना पुल बाई जी मन्दिर राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात नियमों का सही तरीकें से पालन न करने तथा गाड़ियों के चालक तथा परिचालक अपने अपने मुंह में गमछा या मास्क न लगाने के फलस्वरूप पुलिस टीम ने गाडिय़ों में बैठे लोगों तथा चालकों पर कोविड 19 लाकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में 17 लोगों का चालान किया गया तथा 5200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूल किये गये।वहीं मुन्ना फुलपावर चौराहे पर उपनिरीक्षक रवि मिश्रा द्वारा करीब दो दर्जन से अधिक वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैक किये गये तथा 2 लोगों का चालान किया गया तथा 2000 रूपये शमन शुल्क वसूला गया।*


 

 



 

No comments:

Post a Comment