Sunday, May 24, 2020

केसरिया हिन्दू वाहिनी युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश निरंतर कर रहा हैं हिंदुत्व को मजबूत




*उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता:-जितेंद्र सिंह अन्नू*

उत्तर प्रदेश लखनऊ केसरिया हिन्दू वाहिनी राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी वैभव मिश्र व संस्थापक अतुल जी के मार्गदर्शन पर संगठन लगातार हो रहा मजबूत जैसा कि आप सभी को पता है कि, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व प्रदेश के सभी पदाधिकारी निरंतर कार्यरत हैं जिनकी जितनी सराहना की जाये कम हैं | प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू जी के अनुमोदन से बाराबंकी से जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला प्रभारी अमित अवस्थी, एवं महाराजगंज से जिला अध्यक्ष के अनुमोदन से जिला शैक्षणिक प्रबन्धक विपिन जी को मनोनित किया गया, 

प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने जिला अध्यक्ष बाराबंकी युवा मोर्चा प्रशांत मिश्रा जी, जिला प्रभारी अमित अवस्थी जी एवं जनपद महाराजगंज से शैक्षणिक प्रबन्धक विपिन जी को निर्देशित करते हुए कहा कि, आप सम्पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी के साथ सभी क़ानूनी नियम का पालन करते हुए एवं तन, मन व् धन से केसरिया हिन्दू वाहिनी परिवार की सेवा करते रहेंगे और हिदुत्व के लिए महिला सम्मान, गऊ सेवा के लिए तत्पर तैयार रहेंगे और केसरिया परिवार को आगे बढ़ाने में सहयोग करते रहेंगे| सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश को विश्वास दिलाया और सपथ ली कि आज से निरंतर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे और ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे केसरिया हिन्दू वाहिनी परिवार का अहित हो | समस्त केसरिया परिवार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी एवं सभी के अच्छे भविष्य कामना की ||


 

 



 

No comments:

Post a Comment