Thursday, May 14, 2020

लगातार हो रही वारदातों से दहल उठा जिला 




प्रतापगढ़ 

जिले में बदमाशों का आतंक जारी है। लगातार हो रही वारदातों से शहर दहल उठा है। नगर कोतवाली के पूरे शेख टेऊंगा गांव में बुधवार की देर शाम मामूली विवाद में दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। आरोप लगाया जा रहा है कि मैजिक से धूल पर उड़ने पर हुए विवाद के बीच दबंगो ने गोली मार दी, गोलीबारी में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग दौड़े तो उन पर भी फायरिंग दी, इस फायरिंग में प्रदीप, रवि और राजकुमार घायल हो गए। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरो की दोनों बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि घटना के पीछे शराब के नशे में मारपीट कर बाइक तोड़ने के बाद हुए रिएक्शन का मामला सूत्र बता रहे है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। वही सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक सिंह मौक़े पर पहुंचे। यह घटना दो अलग-अलग समुदायों सेजुड़ी होने के कारण गांव में तनाव है। इसको लेकर पुलिस सतर्क है। 

 

 


 




 


No comments:

Post a Comment